Home मनोरंजन समाचार धुरंधर के आलम भाई गौरव गेरा नहीं करना चाहते हैं शादी, बोले-...

धुरंधर के आलम भाई गौरव गेरा नहीं करना चाहते हैं शादी, बोले- मुझे लगता है महिलाएं…

12
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/04/18/1200x900/gvk_1776528281435_1776528293733.jpg

गौरव गेरा जो पिछले कुछ समय से धुरंधर और धुरंधर  2 की सक्सेस को एंजॉय कर रहे हैं, उन्होंने बताया कि क्यों वह शादी से दूर हैं और क्यों शादी करना नहीं चाहते हैं।

धुरंधर 2 द रिवेंज के आलम भाई यानी गौरव गेरा को इस फिल्म में काफी पसंद किया गया है। फिल्म में उनके और रणवीर सिंह के बीच की कैमिस्ट्री दर्शकों का दिल जीत ले गए। वह फिलहाल इस फिल्म की सक्सेस को एंजॉय कर रहे हैं। अब गौरव ने अपनी लाइफ के पर्सनल चैप्टर पर बात की और बताया कि क्यों वह शादी नहीं करना चाहते हैं।

गौरव ने बताया क्यों हैं शादी से दूर

अब ह्यूमन्स ऑफ बॉम्बे से बात करते हुए गौरव ने बताया कि कैसे पास्ट के एक रिलेशनशिप का उन पर ऐसा असर पड़ा कि उन्होंने खुद को प्यार से बचाकर रखा और शादी से दूर रहे।

किसी को इतनी पावर नहीं देना चाहता कि कोई हर्ट करे

वह बोले, ‘एक ऐसा समय था, मैं प्यार में था। उसके बाद मैंने कभी वापस जाना ना चाहा। मैं अपनी लाइफ में किसी को इतनी महत्वपूर्णता नहीं देना चाहता कि उन्हें पावर मिल जाए मुझे हर्ट करने का।’

प्लेयर्स को फर्क नहीं पड़ता

रिलेशनशिप को लेकर उनकी राय पर गौरव ने कहा, ‘मुझे लगता है महिलाएं मूव ऑन कर लेती हैं। कुछ लोग प्लेयर्स होते हैं और उन्हें फर्क नहीं पड़ता है उससे।’

धुरंधर से पहले भी मिली महिला अटेन्शन

गौरव ने फिर कहा कि धुरंधर से पहले मुझे काफी फीमेल अटेन्शन मिलती थी। अब तो मैं अंकल जैसा लगता हूं।

बता दें कि मुंबई में आने के 1 महीने बाद ही गौरव को पहला टीवी शो मिल गया था लाइफ नहीं लड्डू। यह प्राइम चैनल पर प्राइम टाइम पर आता था।

धुरंधर के बाद मिलती है ज्यादा रिस्पेक्ट

धुरंधर के बाद जो पहचान मिली है इस पर गौरव ने कहा, ‘धुरंधर के बाद मुझे और रिस्पेक्ट मिलने लगी है। आज भी, लोग मुझे उतना नहीं पहचानते हैं, लेकिन मेरा सेल्फ एस्टीम बेहतर हुआ है।’

धुरंधर 2 की टीम

बता दें कि धुरंधर 2, 19 मार्च को रिलीज हुई थी और फिल्म सुपरहिट थी। आदित्य धर द्वारा निर्देशित इस फिल्म में रणवीर सिंह, आर माधवन, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, राकेश बेदी और सारा अर्जुन थे।

धुरंधर से पहले गौरव के शो और फिल्म

गौरव के बारे में बता दें कि लास्ट उनका टीवी शो भल्ला कॉलिंग भल्ला था जो साल 2020 में जी5 पर स्ट्रीम हुआ था। इसके बाद साल 2021 में उन्होंने शो शेफ वर्सेस फ्रिज शो को होस्ट किया था।

वहीं धुरंधर 2 से पहले वह फिल्म कहानी रबरबैंड की में नजर आए थे जो साल 2022 में रिलीज हुई थी।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN