Home मनोरंजन समाचार Bhooth Bangla BO Day 2: ‘भूत बंगला’ ने दूसरे दिन बॉक्स ऑफिस...

Bhooth Bangla BO Day 2: ‘भूत बंगला’ ने दूसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर मचाया गदर, अक्षय की फिल्म से डरी रणवीर की ‘धुरंधर 2’

13
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/04/18/1200x900/bhootb_1776445337340_1776445350557_1776521593429.jpg

‘भूत बंगला’ के साथ अक्षय कुमार ने एक बार फिर से फिल्ममेकर प्रियदर्शन के साथ हाथ मिलाया है। कई सालों के बाद ये जोड़ी बॉक्स ऑफिस पर लौटी है। ये फिल्म रिलीज के साथ ही रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ को टक्कर दे रही है।

Bhooth Bangla Box Office Collection Day 2: रणवीर सिंह स्टारर फिल्म ‘धुरंधर 2’ की आंधी के बीच बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार की फिल्म ‘भूत बंगला’ रिलीज हो गई है। ‘भूत बंगला’ अक्षय की इस रिलीज होने वाली पहली फिल्म हे। ये मूवी 17 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। ‘भूत बंगला’ के साथ अक्षय कुमार ने एक बार फिर से फिल्ममेकर प्रियदर्शन के साथ हाथ मिलाया है। कई सालों के बाद ये जोड़ी बॉक्स ऑफिस पर लौटी है। ये फिल्म रिलीज के साथ ही रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ को टक्कर दे रही है। ओपनिंग डे के बाद अब हर किसी को ‘भूत बंगला’ के दूसरे दिन यानी शनिवार के कलेक्शन का बेसब्री से इंतजार है। तो चलिए देखते हैं वीकेंड पर किसने बाजी मारी।

वीकेंड पर क्या रहा ‘भूत बंगला’ का हाल

अक्षय कुमार की हॉरर कॉमेडी फिल्म ‘भूत बंगला’ के रिलीज का दर्शकों ने लंबा इंतजार किया। हालांकि, उनका ये इंतजार जाया नहीं गया। इस फिल्म को क्रिटिक्स और फैंस को शानदार रिव्यू मिले हैं। मूवी में एक बार फिर से अक्षय कुमार ने अपनी एक्टिंग से सभी का दिल जीता है। फिल्म ने पेड प्रीव्यू का 3.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। वहीं, ओपनिंग डे पर ‘भूत बंगला’ ने 12.25 करोड़ रुपये की कमाई की। ऐसे में अब इसके शनिवार के शुरुआती आंकड़े सामने आ चुके हैं। Sacnilk के मुताबिक, ‘भूत बंगला’ ने खबर लिखने तक 11.11 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया। ‘भूत बंगला’ का दो दिनों का कलेक्शन भारत में 27.11 करोड़ (नेट कलेक्शन) हो गया है। उम्मीद है फाइनल आंकड़े और भी बेहतर होंगे।

डे वाइज देखें ‘भूत बंगला’ का कलेक्शन

डे 0 3.75 करोड़ रुपये
डे 1 12.25 करोड़ रुपये
डे 2 11.11 करोड़ रुपये
टोटल कलेक्शन 27.11 करोड़ रुपये

फिल्म ‘भूत बंगला’ की कास्ट

अक्षय कुमार की फिल्म भूत बंगला में तब्बू, राजपाल यादव, वामिका गब्बी , परेश रावल और मिथिला पालकर जैसे एक्टर्स नजर आए हैं। फिल्म की कहानी भूतिया बंगले के इर्द गिर्द रची गई है जिसमें कई मजेदार ट्विस्ट हैं। फिल्म सस्पेंस के साथ हंसाती है। राजपाल यादव को स्क्रीन पर देखना अच्छा लगता है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN