Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/04/18/1200x900/alsb_1776519370289_1776519376499.jpgअली असगर को उनके दादी वाले कॉमेडी रोल में काफी पसंद किया जाता था। लेकिन अब वह इस रोल को नहीं करते हैं और उन्होंने इसके पीछे की वजह बताई है।
एक्टर और कॉमेडियन असी असगर ने कई कॉमेडी शोज में काम किया है। कपिल शर्मा के शो कॉमेडी नाइट्स विद कपिल में उनके दादी के किरदार को काफी पसंद किया गया है। अब काफी समय से अली इस किरदार में नजर नहीं आए हैं। इसके पीछे की अली ने वजह बता दी है जो कि काफी इमोशनल है। उन्होंने बताया कि स्कूल में उनके बच्चों को परेशान किया जाता था।
मेरे बच्चों के हाथ में लिखा जाता मेरा बाप औरत है
अली ने मनीष पॉल के पॉडकास्ट में कहा कि उनके बच्चों को स्कूल में चिढ़ाया जाता था। वह बोले, ‘दीवार में छोटे बच्चन साहब के हाथ में लिखा था मेरा बाप चोर है। मेरे बेटे के हाथ में ना लिखा हो, मेरा बाप औरत है।’
हमेशा एक ही किरदार मिलता करने को
अली ने कहा, सुनने वालों को ये लगेगा कि ये पागल हैं…क्यों छोड़ दिया? पर उस वक्त मुझे हो भी यही रहा था कि शनिवार, रविवार कॉमेडी सर्कस करते थे तो उसमें 2-2 एक्ट होता था। दोनों एक्ट में मैं फीमेल। संडे भी फीमेल तो क्या कि वहां एक इमोज हो गया था और राइटर्स को भी ईजी था कि एक को फीमेल कराना था। मैं पूछता भी था कि आज क्या करोगे तो वो बोलते थे अरे वही जो आप करते हो। तो वो तकलीफ भी होती है न फिर कि मुझे सिर्फ ये नहीं करना है। मुझे कुछ और भी करना है। मैं रोज दाल-चांवल नहीं खाऊंगा। मुझे आज पूरी-सब्जी भी चाहिए। करने तो दो, अगर न हीं हुआ तो फिर बोलना।
कब छोड़ा था कपिल का शो
बता दें कि अली ने साल 2017 में कपिल शर्मा का शो छोड़ दिया था। उस वक्त कहा गया कि दोनों के बीच क्रिएटिव डिफ्रेंस की वजह से शो छोड़ा है।
अली के पॉपुलर शोज
वैसे बता दें कि कॉमेडी नाइट्स के अलावा अली, कहानी घर-घर की शो से भी काफी पॉपुलर थे। वह आटट, कुटुम्ब, क्या हादसा क्या हकीकत, जीनी और जूजू जैसे शोज में भी काम कर चुके हैं।
फिल्मों में भी दिखाया जादू
फिल्मों में भी अली ने खूब कमाल दिखाया है। वह पार्टनर, तीस मार खां, जुड़वा 2, अमावस, पागलपंती और शहजादा फिल्म में काम कर चुके हैं।
अली की फिल्मों की बात करें तो वह लास्ट पिंटू की पप्पी में नजर आए थे जो साल 2025 में रिलीज हुई थी।
वहीं टीवी शो में वह लास्ट फव्वारा चौक में नजर आए थे जो साल 2022-2023 तक ऑनएयर था। इसके बाद उन्होंने वागले की दुनिया में गेस्ट अपीयरेंस दिया था।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN



