Home मनोरंजन समाचार Dhurandhar 2 Box Office Day 31 : अक्षय कुमार की भूत बंगला...

Dhurandhar 2 Box Office Day 31 : अक्षय कुमार की भूत बंगला के आगे धुल गई धुरंधर 2, जानें फिल्म ने कितने कमाए

14
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/04/18/1200x900/dhurandhar_2_1774499440984_1774499441120_1776523516771.jpg

आदित्य धर द्वारा निर्देशित धुरंधर 2 ने काफी तूफान मचाया, लेकिन अब ये तूफान कम होने लगा है और खत्म होने की कगार पर भी आ रहा है। जानें फिल्म ने कितने करोड़ कमाए।

रणवीर सिंह की धुरंधर 2 द रिवेंज को अक्षय कुमार की भूत बंगला से काफी टफ कॉम्पटीशन देखने को मिल रहा है।31वें दिन भी फिल्म के 2749 शोज चले हैं और अब कर मूवी ने 3 करोड़ तक की कमाई कर ली है। इस हिसाब से फिल्म ने टोटल भारत में 1,327.25 करोड़ की कमाई कर ली है।

धुरंधर 2 के हर हफ्ते का हाल

बता दें कि धुरंधर 2 ने पहले हफ्ते में 674.17 करोड़, दूसरे हफ्ते में 263.65 करोड़, तीसरे हफ्ते फिल्म ने 110.60 करोड़ और चौथे हफ्ते 54.21 करोड़ तक की कमाई की है। इस कलेक्शन के साथ धुरंधर 2 ने आरआरआर का लाइफटाइम इंडिया कलेक्शन 782.20 करोड़, कल्कि 2898 एडी 646 करोड़ और केजीएफ चैप्टर 2 859.70 करोड़ को पछाड़ दिया है। इसके अलावा फिल्म ने जवान, पठान, स्त्री 2 और एनिमल को भी पीछे छोड़ा था।

कई साउथ भाषा में रिलीज हुई थी फिल्म

धुरंधर 2, 19 मार्च को रिलीज हुई थी। इस बार फिल्म हिंदी के अलावा कई साउथ इंडियन भाषा में रिलीज हुई थी। वहीं फिल्म का एक दिन पहले पेड प्रिव्यू भी हुआ था। फिल्म में रणवीर सिंह ने एक इंडियन स्पाई का किरदार निभाया है जो पाकिस्तान में जाकर वहां के आंतकी नेटवर्क का खात्मा करता है।

आदित्य धर द्वारा निर्देशित फिल्म में रणवीर सिंह के अलावा आर माधवन, अर्जुन रामपाल, राकेश बेदी, सारा अर्जुन भी थे।

धुरंधर के पहले पार्ट का कलेक्शन

इससे पहले फिल्म के पार्ट यानी धुरंधर ने 1,307.35 करोड़ कमाए थे वर्ल्डवाइड। पहले पार्ट में सभी वही स्टार कास्ट थे जो दूसरे में हैं, बस उसमें अक्षय खन्ना भी अहम किरदार में थे।

धुरंधर 2 की वजह से भूत बंगला को किया था पोस्टपोन

वैसे बता दें कि अक्षय कुमार ने अपनी फिल्म भूत बंगला की रिलीज को धुरंधर 2 की वजह से पोस्टपोन कर दिया था। फिल्म पहले जहां 10 अप्रैल को रिलीज होने वाली थी, लेकिन फिर मेकर्स ने अनाउंस किया कि धुरंधर 2 को काफी अच्छा लग रहा है और हम इससे खुश हैं। लेकिन डिस्ट्रिब्यूटर्स का कहना है दोनों फिल्म को अपना-अपना समय देना चाहिए। यही वजह है कि हम फिल्म को 17 अप्रैल को रिलीज करने वाले हैं। वैसे बता दें कि रिलीज से एक दिन पहले 16 अप्रैल की रात को फिल्म का पेड प्रिव्यू भी रखा गया था।

भूत बंगला को प्रियदर्शन ने डायरेक्ट किया है जिसमें अक्षय के साथ वामिका गब्बी, परेश रावल, राजपाल यादव, तब्बू लीड रोल में हैं। इस फिल्म के जरिए अक्षय ने प्रियदर्शन के साथ 14 साल बाद काम किया है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN