Home  लाइफस्टाइल समाचार 2 घंटे की वॉक, 2 दिन का व्रत, महिला ने बताया 67...

2 घंटे की वॉक, 2 दिन का व्रत, महिला ने बताया 67 की उम्र में अपना फिटनेस रूटीन

16
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

Senior Citizen Fitness Secret: उम्र बढ़ने के साथ शरीर कमजोर होने लगता है। इसलिए फिटनेस पर ध्यान देना जरूरी हो जाता है। चेन्नई की 67 साल की महिला ने बताया कि आखिर कैसे घर के कामों के साथ वो फिटनेस को मेंटेन करती हैं और ब्रेकफास्ट, लंच में क्या खाती हैं।

फिट रहने का मतलब हमेशा जवान रहना नहीं होता। उम्र बढ़ने के साथ आपका शरीर और दिमाग दोनों आपका साथ दें, मोबेलिटी बनी रहे और खुद को स्ट्रांग फील होता रहे तो ये आपकी फिटनेस ही है। जैसा कि इस 67 साल की महिला ने बताया फिट रहने के लिए बहुत ही सिंपल रूटीन फॉलो करें। अच्छी आदतें और सिंपल रूटीन ही लंबे टाइम तक फिट रखेंगी। कंटेंट क्रिएटर ने चेन्नई की सीनियर सिटीजन 67 साल की महिला के फिटनेस रूटीन को शेयर किया था। एक होममेकर कैसे खुद को इस उम्र में फिट रहती हैं, ये हर किसी के लिए सबक हो सकता है।

एक्सरसाइज के बगैर हेल्थ नहीं

उम्र बढ़ने के साथ शरीर कमजोर होने लगता है। इसलिए शरीर की मजबूती बनाकर रखने ताकि मोबेलिटी बनी रहे और साथ ही हेल्थ भी सही रहेरोजाना एक्सरसाइज बेहद जरूरी है। किसी भी घरेलू महिला के लिए हेल्दी रहने का मतलब है कि वो सुबह जल्दी उठे और अपने दिन की एक्टिव शुरुआत करे।

वीडियो में चेन्नई की इस महिला ने बताया कि वो सुबह साढ़े पांच से पौने छह के बीच उठ जाती हैं और अपने घर के कामों को पूरा करती हैं। फिर 7:30 से योग के साथ शुरुआत करती हूं। इसके साथ ही वो पार्क जाकर सिंपल वॉक करती हैं। हेल्दी रहने के लिए केवल वॉक काफी नहीं इसके साथ स्ट्रेंथ ट्रेनिंग जरूरी है।

प्रोटीन और हेल्दी फूड भी है जरूरी

वॉक, योगा और स्ट्रेंथ ट्रेनिंग के अलावा महिला ने बताया कि वो सिंपल हेल्दी घर के फूड को जरूरी मानती हैं। लेकिन वो अपने ब्रेकफास्ट में किसी सॉलिड फूड को लेने की बजाय केवल बटरमिल्क यानी छाछ पीती हैं। उसके बाद दोपहर के भोजन में हैवी फूड खाती है। जिससे जरूरी न्यूट्रिशन और प्रोटीन पूरा हो सके। लंच में वो हैवी मील लेती है। जिसमे चिकन, मटन या एग प्रोटीन सोर्स के रूप में होता है। इसके अलावा वो किसी एक डाइट को फॉलो नहीं करती। वहीं 5-6 बजे के बीच एक कप चाय या कॉफी पीती हैं। वहीं अगर दोपहर के खाने के बाद भूख लग गई तो किसी एक तरह का फल खा लेती हैं।

सप्ताह में दो दिन फास्टिंग

इसके अलावा महिला ने बताया कि वो मंगलवार और शनिवार को सप्ताह में दो दिन व्रत रहती है।

हेल्दी रहने का मैसेज

हेल्थ कंटेंट क्रिएटर के जरिए पब्लिक को मैसेज देते हुए महिला ने बताया कि गुड हेल्थ के लिए सही खाना और एक्सरसाइज सबसे ज्यादा जरूरी है। उसके साथ ही मेंटल हेल्थ के लिए घर में सुख शांति भी जरूरी है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN