Source :- LIVE HINDUSTAN
दिल की बातें अगर आप लफ्जों में बयां नहीं कर पा रहे हैं, तो शायरी सबसे अच्छा तरीका है। गर्लफ्रेंड से अपने जिल दिल में छिपी बातें कहनी हैं, तो ये लव शायरी लिखकर भेज दें।
अगर आप अपनी प्रेमिका से दिल की बात कहना चाहते हैं, लेकिन शब्द नहीं मिल रहे, तो शायरी आपके जज्बात बयां करने का सबसे खूबसूरत तरीका हो सकती है। प्यार भरी शायरियां ना सिर्फ दिल को छूती हैं, बल्कि रिश्ते में रोमांस भी बढ़ा देती हैं। ऐसे में आप अपनी गर्लफ्रेंड को ये 20 रोमांटिक शायरियां भेजकर अपने प्यार का एहसास खास अंदाज में करा सकते हैं।
1- तुम हकीकत नही हो हसरत हो,
जो मिले ख्वाब में वही दौलत हो,
किस लिए देखती हो आइना,
तुम तो खुदा से भी
ज्यादा खूबसूरत हो।
2- हमें लिखनी है उन पर एक पूरी किताब…..
उनकी तारीफे चंद लफ़्ज़ों में हमसे बयां नहीं होंगी।
3- महंगी है तू कोहिनूर से भी ,
खूबसूरत हैं तू हूर से भी ,
दूर से दिखते हैं चांद में दाग मगर ,
बेदाग है तू दूर से भी।
4- समझ में आया लोग चांद
को खूबसूरत क्यों कहते हैं
शायद मेरी तरह वो भी उसमे
अपनी ही झलक देखते होंगे।
5- ज्यादा बड़ा शायर तो नहीं हूं मैं
बस तुम्हें खूबसूरत लफ्जों में पिरो देता हूं।
6- तुम खूबसूरत हो, जानती हो
हम तारीफ ना करें, तो क्या करें
आंखे कातिलाना हैं तुम्हारी, जानती हो
हम जां निसार ना करें, तो क्या करें!
7- हजारों गुलाब है महफिल में
पर मेरे वाला गुलाब
सबसे खूबसूरत है।
8- मेरी जिंदगी में रौनक़ों की वजह हो तुम।
मेरे ख्वाबों में पारियों की जगह हो तुम।
जिस आईने में खुद को रोज सवारती हो तुम।
उस आईने की खूबसूरती की वजह हो तुम।
9- खूबसूरत हो तुम
दिलकश मुस्कुराहट है तुम्हारी
एक झलक पाकर ही
धड़कने बढ़ जाती हैं हमारी।
10- ज़िन्दगी का सबसे खूबसूरत ख्याल हो तुम
इश्क़ और इबादत
दोनों में बेमिसाल हो तुम।
11- इश्क के फूल खिलते हैं
तेरी खूबसूरत आंखों में,
जहां देखे तू एक नजर वहां खुशबू बिखर जाए।
12- बेहद खूबसूरत “गजल” हो तुम,
तुम्हे हर पल गुनगुनाता हूं मैं।
13- अगर मेरे अल्फाज भी खूबसूरत
लगते हैं तो सोचिए,
जिन्हें सोचकर लिखते हैं
वो कितने खूबसूरत होंगे।
14- बहुत खूबसूरत है पूरी कायनात,
फिर भी तेरे ख़्याल से खूबसूरत कुछ भी नहीं!
15- औरों को पसंद आती होगी
मेकअप में छुपी खूबसूरती,
हमे तो तेरी सादगी पसंद है।
16- रात भर करता रहा मैं तारीफ चांद से ।।।
तेरे इश्क में उसको भी फीका बता दिया।।
तेरी खूबसूरती की चमक में।
अब क्या कहे उसे तेरी तारीफों ने
सुबह के जलते सूरज को भी ठंडा बना दिया।
17- धीरे से लबों पर उतरा ये सवाल..
वो ज्यादा खुबसूरत है या उसका ख्याल।
18- तुमसे टकराए तो मालूम हुआ
हादसे खूबसूरत भी हुआ करते है।
19- तुम्हे याद करने से
होंठों पर मुस्कुराहट आ जाए,
एक ऐसा खूबसूरत ख्याल हो तुम।
20- मेरी नजरों का क्या कसूर जो दिल्लगी तुमसे हो गई
अरे पगली!!!
तूं है ही इतनी खूबसूरत जो मोहब्बत तुम से हो गई।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN


