Home  लाइफस्टाइल समाचार क्या आपका बिजली मीटर हो गया पोस्टपेड? ऐप से चेक करने के...

क्या आपका बिजली मीटर हो गया पोस्टपेड? ऐप से चेक करने के लिए जानें स्टेप-बाय-स्टेप तरीका

15
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

कई जगहों पर प्रिपेड मीटर अब पोस्टपेड में बदले जा रहे हैं और ऐसे में लोग समझ नहीं पा रहे हैं कि आखिर इसे चेक कैसे करें। तो घबराने की बात नहीं है बस  UPPCL की ऐप डाउनलोड करें और चेक करने का तरीका यहां जानिए।

UPPCL Prepaid To Postpaid: उत्तर प्रदेश के कई जिलों में प्रिपेड बिजली मीटर अब पोस्टपेड में बदल दिए गए हैं। राज्य में प्रीपेड स्मार्ट मीटर को पोस्टपेड में बदलने का मुख्य कारण उपभोक्ताओं की लगातार आ रहीं शिकायतें, तकनीकी खामियां और बिलिंग के दौरान हो रही धांधली के लिए विरोध था। मई 2026 तक सरकार ने प्रीपेड व्यवस्था को खत्म कर सभी स्मार्ट मीटरों को पोस्टपेड मोड में चलाने का आदेश दिया है। यही वजह है कि प्रिपेड मीटर को पोस्टपेड में बदला जा रहा है। ऐसे में कई लोग ऐसे हैं, जो सोच रहे हैं UPPCL की ऐप को डिलीट कर दें, तो वहीं कुछ लोगों को ये समझ नहीं आ रहा है कि उनका मीटर पोस्टपेड हुआ कि नहीं? चलिए हम आपको बताते हैं आपके पोस्टपेड मीटर को कैसे चेक करें?

पोस्टपेड मीटर क्या है

पोस्टपेड मीटर ऐसा बिजली मीटर होता है, जिसमें उपभोक्ता पहले बिजली इस्तेमाल करता है और बाद में उसका बिल जमा करता है। इसमें हर महीने बिजली खपत के आधार पर बिल जनरेट होता है, जिसे तय तारीख तक जमा करना होता है। अगर समय पर भुगतान नहीं किया जाता, तो लेट फीस या बिजली कटने जैसी कार्रवाई हो सकती है। तो वहीं, प्रीपेड मीटर में उपभोक्ता पहले रिचार्ज कराता है और फिर उसी बैलेंस के अनुसार बिजली इस्तेमाल करता है।

UPPCL ऐप की मदद लें

मीटर पोस्टपेड होने के बाद भी UPPCL ऐप काफी मददगार साबित होगी। इस ऐप के जरिए आप कैसे चेक करें, यहां आसान स्टेप्स में समझें-

स्टेप 1- अगर ऐप फोन में है तो ठीक है वरना गूगल प्ले स्टोर या ऐप स्टोर पर जाकर UPPCL Consumer App डाउनलोड करें।

स्टेप 2- अब अपने Account ID और मोबाइल नंबर के साथ रजिस्टर करें। अगर आप पहले से यूजर हैं तो अपनी आईडी और पासवर्ड से लॉगिन कर लें।

स्टेप 3- अब My Account या Account Summary के ऑप्शन पर क्लिक करें।

अगर आपका अकाउंट पोस्टपेड में बदल गया है, तो वहां बिलिंग मोड: पोस्टपेड दिखाई देगा। इसके साथ ही पिछले महीने का जनरेट हुआ बिल भी नजर आएगा। अगर आपका अकाउंट अभी भी प्रिपेड है, तो वहां आपको करेंट बैलेंस या रिचार्ज का ऑप्शन दिखाई देगा।

बिल भी कर सकते हैं जमा

UPPCL ऐप के जरिए ही आप अपनी बिजली का बिल जमा कर सकते हैं। उसका भी प्रॉसेस जान लीजिए-

  • सबसे पहले UPPCL Consumer App डाउनलोड करें।
  • ऐप खोलें और मोबाइल नंबर से लॉगिन या रजिस्ट्रेशन करें।
  • होम स्क्रीन पर “बिल भुगतान / Pay Bill” ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • अपना Consumer Number / Account Number दर्ज करें।
  • स्क्रीन पर आपका बिजली बिल और बकाया राशि दिखाई देगी।
  • अब Pay Now पर टैप करें और पेमेंट का तरीका चुनें।
  • भुगतान पूरा होने के बाद स्क्रीन पर Payment Successful का मैसेज दिखाई देगा।
  • भविष्य के लिए रसीद डाउनलोड या स्क्रीनशॉट सेव कर लें।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN