Source :- LIVE HINDUSTAN
सास-बहू की नोक-झोंक वाले चुटकुले हम फिर से आपके लिए लेकर आए हैं। इन्हें पढ़ें और दोस्तों के साथ शेयर करें। इन चुटकुलों को पढ़कर आप अपना तनाव भूल जाएंगे।
सास-बहू की तीखी-करारी नोक-झोंक में कई ऐसी मजेदार बातें होती हैं, जो घर में हंसी का माहौल बना देती हैं। अगर आप मजाक वाले एंगल से देखते हैं, तो हर बात में कोई न कोई चुटकुला छिपा होता है। सास-बहू का रिश्ता रोक-टोक वाला भी होता है, जिसमें सास बहू को कभी कुछ पहनने के लिए टोकती है तो कभी किसी काम के लिए। आज हम आपके लिए ऐसे ही सास-बहू वाले करारे चुटकुले लेकर आए हैं, जो आपकी हंसी नहीं रुकने देंगे और आप दोस्तों-रिश्तेदारों में इन्हें जरूर शेयर करेंगे।
1- सास- बहू खाली हाथ क्यों हो? ऐसे हाथ अच्छे नहीं लगते हैं।
बहू- मम्मी जी मैंने अभी मोबाइल चार्जिंग पर लगा रखा है।
सास- अरे नासपीटी मैं हाथ में चूड़ियों की बात कर रही हूं।
2- सास: बहू, बाजार से आलू खरीदकर लाओ।
बहू: जी मां, कितने किलो?” सास: “जितने तुम्हें पसंद हैं, उतने लाओ।
बहू: मां, आप तो जानती ही हैं मुझे कुछ भी पसंद नहीं है!
3- बहू: “मां जी, मैंने आज घर का सारा काम कर दिया है।
सास: वाह! बेटी, तूने तो कमाल कर दिया। कल फिर से कर लेना।
4- (सास बहू सड़क पार कर रहे थे। अचानक एक गाड़ी तेज गति से आई। सास ने बहू को धक्का देकर बचा लिया)
बेटा: वाह! मां, आपने तो जान बचा ली बहू की।
सास: बेटा, मैंने बहू को नहीं, अपनी साड़ी बचाई है। बहू तो मिल जाएगी दूसरी!
5- सास: बहू, तुम रोज मंदिर क्यों जाती हो?
बहू: मांजी, भगवान से प्रार्थना करने।
सास: क्या मांगती हो?
बहू: वही, जो आपके लिए भी मांगती हूँ – सब्र और सहनशीलता!
6- सास: बहू, तुम्हारी रोटी तो गोल ही नहीं बनती।
बहू: मम्मीजी, आप ही कहती हैं कि इस घर में कोई परफेक्ट नहीं है!
7- सास: बहू, मायके में भी ऐसे ही काम करती थी?
बहू: नहीं मम्मीजी, वहां तो VIP ट्रीटमेंट मिलता था!
8- एक दिन बहू बहुत उदास बैठी थी।
सास ने पूछा- क्या हुआ बहू?
बहू बोली- मम्मीजी, डॉक्टर ने कहा है तनाव से दूर रहो।
सास: तो फिर?
बहू धीरे से बोली- बस टिकट देख रही हूं… मायके की!
9- सास: बहू, तुमने आज फिर से आलू की सब्जी बना दी?
बहू: जी मम्मीजी।
सास: कल भी आलू, परसों भी आलू… क्या हमारे घर में कोई और सब्जी नहीं आती?
बहू: आती तो हैं मम्मीजी… लेकिन आपके ताने सुनने के बाद सब्जियां खुद ही फ्रिज में छिप जाती हैं!
10- सास: बहू, तुम्हें मेरी कोई बात अच्छी लगती है?
बहू: हां मम्मीजी… “ठीक है, रहने दो” वाली लाइन!
SOURCE : LIVE HINDUSTAN


