Source :- LIVE HINDUSTAN
LPG, Petrol, Diesel Price Today: 14.2 किलो वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर का रेट आज दिल्ली में ₹913 है। 5 किलोग्राम का सिलेंडर ₹339 में उपलब्ध है। 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर का आज का रेट ₹3,071.50 है। पेट्रोल ₹94.77 और डीजल ₹87.67 प्रति लीटर बिक रहा है।
सरकारी ऑयल मार्केटिंग कंपनियां इंडियन ऑयल, एचपीसीएल और बीपीसीएल ने सुबह 6 बजे पेट्रोल-डीजल के रेट अपडेट कीं। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों को हर दिन लगभग 1,000 करोड़ रुपये के नुकसान के बावजूद राहत जारी है। नए रेट के अनुसार पेट्रोल-डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है।
ऑयल मार्केटिंग कंपनियों को हर दिन लगभग 1,000 करोड़ रुपये का नुकसान
पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने बताया है कि क्रूड ऑयल के दाम में तेज उछाल और अंडर रिकवरी के चलते तेल ऑयल मार्केटिंग कंपनियों को हर दिन लगभग 1,000 करोड़ रुपये का नुकसान हो रहा है। उन्होंने कहा कि अंडर रिकवरी लगभग 1.98 लाख करोड़ रुपये तक पहुंचने का अनुमान है, जबकि तिमाही घाटा करीब 1 लाख करोड़ रुपये है। क्रूड तेल की कीमतें पहले के 64-65 डॉलर प्रति बैरल से बढ़कर लगभग 115 डॉलर पर पहुंच गई हैं।
2022 के बाद से पेट्रोल-डीजल के नहीं बढ़े दाम
पुरी ने कहा कि पिछले 75 दिन ईरान युद्ध के कारण चुनौतीपूर्ण रहे, फिर भी भारत ने बिना रुकावट पेट्रोल-डीजल और गैस सप्लाई सुनिश्चित की है। उन्होंने उन खबरों को भी सिरे से खारिज कर दिया, जिनमें कहा गया है कि भारत ने रूस से एलएनजी आयात करने से मना कर दिया, जबकि भारत ने कभी रूस से एलएनजी आयात ही नहीं किया।पुरी ने यह भी बताया कि भारत ने 2022 के बाद से पेट्रोल-डीजल की कीमतें नहीं बढ़ाई हैं, और यह दुनिया का एकमात्र ऐसा देश है।
पेट्रोल, डीजल या एलपीजी की कोई कमी नहीं
पुरी ने बताया कि भारत ने अपनी एलपीजी उत्पादन क्षमता प्रतिदिन 35-36 हजार मीट्रिक टन से बढ़ाकर 54 हजार मीट्रिक टन कर ली। उनके अनुसार देशभर में पेट्रोल, डीजल या एलपीजी की कोई कमी नहीं हुई है और संकट काल में भी पेट्रोल की खपत 6% बढ़ी है।
आज पेट्रोल-डीजल, एलपीजी के क्या हैं रेट
एलपीजी प्राइस दिल्ली: 14.2 किलो वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर का रेट आज दिल्ली में ₹913 है। वहीं छोटे परिवार या अस्थायी उपयोग के लिए 5 किलोग्राम का सिलेंडर ₹339 में उपलब्ध है। दिल्ली में 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर का आज का रेट ₹3,071.50 है।
पेट्रोल-डीजल रेट दिल्ली: आज दिल्ली में पेट्रोल ₹94.77 और डीजल ₹87.67 प्रति लीटर बिक रहा है।
आगरा में एलपीजी के रेट: आगरा में 14.2 किलो वाला घरेलू सिलेंडर 924.50 और 19 किलो वाला कमर्शियल सिलेंडर ₹3125.5 का है। 5 किलो वाला सिलेंडर ₹344 में मिल रहा है।
पेट्रोल-डीजल प्राइस आगरा: ताज नगरी में पेट्रोल के रेट आज ₹94.51 और डीजल के रेट ₹87.57 प्रति लीटर है।
एलपीजी प्राइस गोरखपुर: गोरखपुर में 14.2 किलो वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर के आज के रेट 975 रुपये हैं तो 19 किलो वाले कमर्शियल के ₹3255.5 हैं। यूपी के सीएम योगी के शहर गोरखपुर में आज 5 किलो वाला सिलेंडर 360.5 रुपये का है।
पेट्रोल-डीजल प्राइस गोरखपुर: आज यहां पेट्रोल ₹95.23 लीटर है और डीजल 88.40 रुपये लीटर है।
एलपीजी प्राइस लखनऊ: लखनऊ में 14.2 किलो वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर के रेट आज 950.50 और 19 किलो के कमर्शियल के ₹3194 हैं। 5 किलो वाला छोटा सिलेंडर 352.5 रुपये का बिक रहा है।
पेट्रोल-डीजल रेट लखनऊ: लखनऊ में आज पेट्रोल का रेट 95.34 रुपये लीटर है तो पेट्रोल का रेट 88.50 रुपये।
एलपीजी प्राइस कोलकाता: कोलकाता में कमर्शियल गैस आज ₹3,202 में है तो 14.2 किलो वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत 939 रुपये। 5 किलो वाला सिलेंडर यहां 348 रुपये का है।
पेट्रोल-डीजल प्राइस कोलकाता: पश्चिम बंगाल की राजधानी में पेट्रोल ₹104.99 लीटर पेट्रोल बिक रहा है। जबकि, डीजल 91.81 रुपये लीटर।
एलपीजी प्राइस बेंगलुरु: बेंगलुरु में 5 किलो वाला एलपीजी सिलेंडर 340 रुपये, 14. किलो वाला एलपीजी सिलेंडर का रेट 915.50 रुपये और 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर का रेट 3152 रुपये है।
पेट्रोल-डीजल रेट बेंगलुरु: यहां एक लीटर पेट्रोल की कीमत भी ₹102.96 और डीजल की ₹90.99 है।
एलपीजी प्राइस जयपुर: जयपुर में 14.2 किलो वाला घरेलू सिलेंडर ₹916.5 और 19 किलो वाला कमर्शियल ₹3099 में बिक रहा है। जबकि, 5 किलो वाला सिलेंडर 341.5 रुपये का है।
पेट्रोल-डीजल प्राइस जयपुर: आज जयपुर में पेट्रोल का रेट ₹104.72 और डीजल का रेट ₹90.21 प्रति लीटर है।
एलपीजी प्राइस पटना: पटना में आज 14.2 किलो वाला घरेलू सिलेंडर ₹1002.50 और 19 किलो वाला कमर्शियल सिलेंडर ₹3346.5 का है। जबकि, 5 किलो वाला सिलेंडर 371.5 रुपये का है।
पेट्रोल-डीजल प्राइस पटना: पटना में आज पेट्रोल का रेट ₹105.71 और डीजल का ₹91.49 प्रति लीटर है।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN



