Source :- LIVE HINDUSTAN
DIY Potato Water Cream for Glowing Skin: फेस का ग्लो गायब हो गया है, टैनिंग बढ़ गई है या पिगमेंटेशन से परेशान हैं; तो ये आलू के पानी से बना जेल आपको जरूर ट्राई करना चाहिए। ये स्किन ब्राइटनिंग में काफी इफेक्टिव है और बनाने में बिल्कुल सिंपल।
गर्मियों में स्किन से जुड़ी प्रॉब्लम काफी बढ़ जाती हैं। धूप की वजह से टैनिंग, पिगमेंटेशन, डार्क स्पॉट्स होना तो इन दिनों आम है। ऐसे में कई बार महंगे स्किन केयर प्रोडक्ट्स भी फेल हो जाते हैं। यही कारण है कि लोग नेचुरल रेमेडीज पर ज्यादा ट्रस्ट करते हैं। ये किफायती होने के साथ-साथ काफी इफेक्टिव भी होती हैं और स्किन के लिए सेफ भी। आज हम गर्मियों की एक स्पेशल रेमेडी आपके साथ शेयर कर रहे हैं। फेस का ग्लो गायब हो गया है, टैनिंग बढ़ गई है या पिगमेंटेशन से परेशान हैं; तो ये आलू के पानी से बना जेल आपको जरूर ट्राई करना चाहिए। ये स्किन ब्राइटनिंग में काफी इफेक्टिव है और बनाने में बिल्कुल सिंपल। तो चलिए फटाफट से इसे बनाने का तरीका जान लेते हैं।
आलू के पानी से बनाएं मैजिकल स्किन ब्राइटनिंग क्रीम
आलू के पानी से बनी ये क्रीम मार्केट में मिलने वाली हजारों की क्रीम से भी बढ़िया है। इसे बनाने के लिए आपको एक आलू लेना है, फिर उसे वॉश कर के चार टुकड़ों में काट लेना है। आलू के छिलके आपको नहीं हटाने हैं, क्योंकि ये स्किन के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। अब इसे पानी में डालें और उबलने के लिए रख दें। आपको इसे खुले बर्तन में उबालना है, जैसे नॉर्मल आलू उबालते हैं।
अब एक साफ शीशी में दो चम्मच आलू का पानी लें, उसमें दो चम्मच प्योर एलोवेरा जेल एड करें। इन्हें अच्छे से मिक्स करें, फिर एक चम्मच ग्लिसरीन मिलाएं। अगर आप एंटी एजिंग बेनिफिट्स चाहती हैं तो 8-10 बूंदे रोजहिप ऑयल की भी मिला सकती हैं। सभी चीजें अच्छे से मिक्स करें। आपका क्रीम बनकर तैयार है।
कैसे और कब लगाना है
ये आलू के पानी से बना क्रीम आप अपने डेली स्किन केयर रूटीन में शामिल कर सकती हैं। इसे साफ चेहरे पर मॉइश्चराइजर की तरह अप्लाई किया जा सकता है। इसे सुबह शाम दोनों टाइम यूज करें, कुछ ही दिनों में स्किन पर अलग सा निखार आ जाएगा। बस ध्यान रखें आपको इस क्रीम को लगाकर धूप में नहीं जाना है।
इस क्रीम को लगाने के फायदे क्या हैं?
आलू का पानी स्किन के लिए काफी अच्छा होता है। इसमें स्किन ब्राइटनिंग प्रॉपर्टीज होती हैं, जो टैनिंग, पिगमेंटेशन और डार्क स्पॉट्स को रिमूव करने में मदद करती हैं। एलोवेरा जेल काफी सूदिंग होता है और स्किन रिपेयर में मदद करता है। इससे स्किन की रेडनेस भी कम होती है। वहीं ग्लिसरीन एक नेचुरल ह्यूमेक्टेंट है, जो स्किन को डीप मॉइश्चराइज रखने का काम करता है और रोजहिप ऑयल एंटी-एजिंग बेनिफिट्स से भरपूर होता है।
(Images Credit- Pinterest)
SOURCE : LIVE HINDUSTAN



