Home  लाइफस्टाइल समाचार दूध कितना भी पतला हो… सिर्फ 15 मिनट में जमा लेंगी गाढ़ी-थक्केदार...

दूध कितना भी पतला हो… सिर्फ 15 मिनट में जमा लेंगी गाढ़ी-थक्केदार दही, ये 1 ट्रिक सीख लें!

23
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

दही जमाने में काफी टाइम लग जाता है। लेकिन इस ट्रिक से आप सिर्फ 15 मिनट में बाजार जैसी गाढ़ी थक्केदार दही जमा सकती हैं। दूध कितना भी पतला हो दही एकदम परफेक्ट जमेगी।

दही का सेवन हर घर में किया जाता है। खासतौर से गर्मियों में तो ठंडी-ठंडी दही और भी ज्यादा अच्छी लगती है। चूंकि घर में दही जमाना मुश्किल भी नहीं है और ये ज्यादा प्योर भी होती है, इसी वजह से ज्यादातर लोग घर में दही जमाना प्रिफर करते हैं। लेकिन यहां एक प्रॉब्लम आती है और वो है लंबा टाइम। दही को जमने में कम से कम 7-8 घंटे लग जाते हैं। ऐसे में अगर आप रात में दही जमाना भूल गए तो सुबह फिर बाजार वाली दही ही खानी पड़ेगी। लेकिन क्या हो अगर आप दही सिर्फ 15 मिनट में जमा लें? सुनने में आपको भले ही विश्वास ना हो, लेकिन एक ट्रिक है जिससे आप वाकई इतने कम समय में गाढ़ी और परफेक्ट दही जमा सकते हैं। इस तरीके से दही जमाने का एक फायदा ये भी है कि दूध कितना भी पतला हो, दही एकदम गाढ़ी और थक्केदार ही जमेगी। आइए जानते हैं कैसे।

स्टेप 1: दूध को उबलने दें

दही जमाने के लिए सबसे पहले दूध में एक उबाल आना जरूरी है। इसके लिए एक पतीले में दूध चढ़ाएं और उसे उबलने के लिए रख दें। अब अगर दूध फुल क्रीम है या गाढ़ा है तो दही भी गाढ़ी जमती है। लेकिन दूध पतला है तो उबालते समय इसमें और पानी बिल्कुल भी ना एड करें।

स्टेप 2: मिल्क पाउडर और कॉर्न फ्लोर से आएगा गाढ़ापन

अगर दूध बिल्कुल पतला है तो उसे गाढ़ा करने के लिए ये ट्रिक आपको जरूर ट्राई करनी चाहिए। इसके लिए कटोरी में एक चम्मच मिल्क पाउडर और एक चम्मच कॉर्न फ्लोर में थोड़ा सा पानी मिलाकर घोल बना लें। कॉर्न फ्लोर दूध को तुरंत गाढ़ा कर देगा, जिससे दही भी थक्केदार जमेगी वहीं मिल्क पाउडर से अच्छी सी मिठास आ जाती है, जिससे दही काफी टेस्टी और क्रीमी बनती है। जैसे ही दूध में उबाल आए, ये घोल उसमें एड कर दें। फिर अच्छे से मिक्स करें और दोबारा पकाएं, जबतक एक और उबाल ना आ जाए। अब गैस बंद कर दें और दूध को ठंडा होने दें।

स्टेप 3: दूध में जामन ऐसे लगाएं

अब बारी है दूध में जामन लगाने की। इसके लिए एक चम्मच घर की जमी हुई दही लें, उसमें दो चम्मच दूध डालकर पतला कर लें। दूध हल्का गुनगुना हो जाए तो ये जामन उसमें एड कर दें। ध्यान रहे गर्म दूध में अगर आप जामन लगा देंगे तो वो फट जाएगा। अब एक मिनट तक इसे चम्मच या व्हिस्कर की मदद से फेंट लें।

स्टेप 4: भाप से जमेगी बिल्कुल परफेक्ट दही

अब फटाफट से दही जमाने के लिए आप ये वाली ट्रिक फॉलो कर सकते हैं। इसके लिए एक कढ़ाही में पानी गर्म करने के लिए रखें और उसके ऊपर छलनी वाली परात रखें। अब आपको एक बर्तन में दही रखनी है, बर्तन चौड़ा हो जिसमें दही अच्छे से फैल जाए तो अच्छा रहेगा। अब इस बर्तन को छलनी वाली परात पर रखें और ऊपर से कोई ढक्कन ढक दें। कुल मिलाकर आपको भाप से दही जमानी है। अब 15 मिनट के लिए लो फ्लेम पर इसे ऐसे ही छोड़ दें, आप देखेंगे कि एकदम परफेक्ट, गाढ़ी और थक्केदार दही जमकर तैयार हुई है।

(Credit- Raksha Ki Rasoi)

SOURCE : LIVE HINDUSTAN