Source :- LIVE HINDUSTAN
Cleaning Hack: घर के बड़े-बुजुर्ग अक्सर पोछे के पानी में नमक मिलाने की सलाह देते हैं। इसके पीछे कई धार्मिक कारण बताए जाते हैं, लेकिन असल में इसके कई और भी फायदे हैं, जिन्हें जानकर आप भी जरूर ट्राई करेंगी।
घर की साफ-सफाई के लिए डेली झाड़ू-पोछा लगाना लगभग हर भारतीय घर में होता है। ये सफाई महज दिखने भर के लिए नहीं होती, बल्कि हमारे आसपास के माहौल को पॉजिटिव और हेल्दी रखने में मदद करती है। आज हम एक ऐसी ही कॉमन प्रैक्टिस के बारे में बात कर रहे हैं, जो कई घरों में फॉलो की जाती है। वो है पोछे के पानी में जरा सा नमक मिलाना। घर के बुजुर्ग अक्सर ऐसा करने की सलाह देते हैं। इसके पीछे वास्तु और धर्म से जुड़े फायदे बताए जाते हैं लेकिन सच कहें तो इस छोटी सी प्रैक्टिस के साइंटिफिक फायदे भी बहुत हैं। पुराने समय से लोग इसे फॉलो करते आ रहे हैं और इसके पॉजिटिव रिजल्ट भी लोगों ने महसूस किए हैं। तो चलिए जानते हैं आखिर पोछे के पानी में थोड़ा सा नमक डालने के क्या फायदे होते हैं।
बैक्टीरिया और कीटाणुओं को कम करने में सहायक
पानी में जरा सा नमक मिलाकर पोछा लगाने का सबसे बड़ा फायदा है कि ये सिर्फ ऊपरी सफाई नहीं, बल्कि डीप क्लीनिंग में मदद करता है। दरअसल नमक में एंटी बैक्टिरियल गुण मौजूद होते हैं, जो फर्श पर मौजूद बैक्टीरिया और कीटाणुओं को कम करने में मदद करते हैं। खासतौर से किचन फ्लोर और ड्राइंग रूम जैसे हिस्सों की सफाई नमक वाले पानी से करना काफी फायदेमंद रहता है।
बदबू और पीलापन दूर करने में मदद करता है
कई बार साफ-सफाई के बाद भी गंदी सी बदबू आती रहती है। ऐसे में अगर नमक वाले पानी का पोछा लगा दिया जाए तो फर्श की डीप क्लीनिंग हो जाती है, जिससे बदबू भी गायब हो जाती है। इसके अलावा अगर आपका सफेद मार्बल या टाइल्स पीले पड़ गए हैं, तो नियमित रूप से नमक का पोछा लगाना इस पीलेपन को भी दूर कर सकता है।
कीड़े और मक्खियां दूर रहती हैं
घर के आंगन में अक्सर मक्खियां, चींटी और कीड़े आते रहते हैं। खासकर गर्मियों में ये समस्या काफी बढ़ जाती है। इसलिए बेहतर रहेगा कि आप पोछे के पानी में जरा सा नमक मिला लें और पूरे घर आंगन में अच्छे से पोछा मार दें।
फर्श की चिपचिपाहट और दाग-धब्बे दूर होते हैं
कई बार आपने नोटिस किया होगा कि साफ-सफाई के बाद भी फर्श चिपचिपा सा बना रहता है। ऐसे में नमक मिला पानी इस्तेमाल करने से ये चिपचिपापन काफी हद तक दूर हो जाता है और फर्श ज्यादा क्लीन और फ्रेश फील होता है। वहीं अगर आप लंबे समय तक रोज नमक वाला पानी यूज करती हैं, तो फर्श के दाग-धब्बे भी हल्के होना शुरू हो जाते हैं।
घर में बनी रहती है पॉजिटिविटी
पुराने समय से नमक का इस्तेमाल वातावरण को शुद्ध करने के लिए किया जाता रहा है। ऐसा माना जाता है कि नमक नकारात्मक ऊर्जा को एब्जॉर्ब कर लेता है और घर में पॉजिटिविटी बनाए रखता है। हालांकि ये एक पारंपरिक मान्यता है, लेकिन साफ-सुथरा और फ्रेश घर भला किसे अच्छा नहीं महसूस नहीं कराता।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN


