Home  लाइफस्टाइल समाचार पति से पूछें ये 7 मजेदार सवाल, हंसी के साथ बढ़ेगा दोनों...

पति से पूछें ये 7 मजेदार सवाल, हंसी के साथ बढ़ेगा दोनों के बीच का प्यार भी!

28
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

Relationship Tips: पति-पत्नी का रिश्ता प्यार, समझदारी और छोटी-छोटी खुशियों से और भी खास बनता है। रोजमर्रा की भागदौड़ में कई बार रिश्ते की वो हंसी-मजाक वाली फीलिंग थोड़ी कम हो जाती है। ऐसे में कुछ मजेदार सवाल रिश्ते में फिर से स्माइल और अपनापन वापस ला सकते हैं।

पति-पत्नी के रिश्ते में प्यार, अंडरस्टैंडिंग और जिम्मेदारियों के साथ थोड़ा हंसी-मजाक भी होना जरूरी है। शादी के बाद अक्सर कपल्स अपने डेली रूटीन में इतना बिजी हो जाते हैं कि उनके रिश्ते में प्यार, अंडरस्टैंडिंग तो रहती है, लेकिन जिम्मेदारियां बढ़ने की वजह से हंसी-मजाक का दौर थोड़ा कम सा हो जाता है। जिसकी वजह से उनके रिश्ते में वो स्पार्क भी धीरे-धीरे कम होने लगती है। अगर आपके रिश्ते में भी थोड़ी नीरसता आने लगी है, तो आपके लिए हम कुछ ऐसे मजेदार सवाल लेकर आए हैं, जो आपके रिश्ते में नई ताजगी ला सकते हैं। जी हां, कुछ ऐसे फनी सवाल है जिन्हें आप अपने पति से पूछ सकती हैं, इससे ना सिर्फ माहौल थोड़ा खुशनुमा हो जाएगा बल्कि इन सवालों के जरिए आप अपने पति के आपके प्रति नजरिए को भी समझ सकती है। चलिए जानते हैं-

अगर मैं सुपरमार्केट में खो जाऊं, तो सबसे पहले कहां ढूंढोगे?

यह सवाल सुनते ही आपके हसबैंड के फेस पर एक स्माइल आ जाएगी, साथ ही इसका जवाब भी बहुत मजेदार हो सकता है। कोई कहेगा स्नैक्स सेक्शन में ढूंढूंगा, कोई कहेगा कपड़ों के पास, तो कोई कहेगा जहां सबसे ज्यादा भीड़ होगी वहीं मिलोगी। इस सवाल से आप ये भी जान सकती हैं कि वो आपको किस तरह देखते हैं और आपकी आदतों पर कितना ध्यान देते हैं।

मेरी पर्सनैलिटी को तीन शब्दों में कैसे बताओगे?

यह सवाल फनी होने के साथ-साथ बहुत खास भी है। क्योंकि इस सवाल के जवाब से आपको पता चलेगा कि आपके पति आपको कैसे समझते हैं। साथ ही अगर जवाब मजेदार होगा, तो हंसी भी आएगी।

कौन-सी खुशबू तुम्हें तुरंत मेरी याद दिलाती है?

खुशबू का रिश्ता यादों से बहुत गहरा होता है। हो सकता है उन्हें आपका परफ्यूम याद आए, घर की कोई खुशबू या आपकी बनाई चाय की महक। इस सवाल का जवाब अक्सर दिल को छू लेने वाला होता है और रिश्ते में अपनापन बढ़ाता है। तो अपने पति के दिल की बात को जानने के लिए उनसे यह सवाल जरूर पूछिए।

अगर मैं रोते हुए कॉल करूं, तो तुम सबसे पहले क्या कहोगे?

यह सवाल मजेदार तो नहीं है, लेकिन इमोशनली बहुत ही खास है। इस सवाल से आपको पता चलेगा कि मुश्किल समय में आपके पति आपका साथ कैसे देंगे। अगर उनका जवाब है कि मैं कहूंगा पहले शांत हो जाओ, या मैं हूं ना,तो इन जवाबों से आप दोनों के रिश्ते में बॉन्डिंग और मजबूत होगी।

मेरे बारे में ऐसी कौन-सी बात जानते हो, जो और किसी को नहीं पता?

यह सवाल आपके रिश्ते की गहराई दिखाता है। जब कोई इंसान आपके बारे में छोटी-छोटी बातें याद रखता है, तो समझिए वह आपको ध्यान से समझता है। इसका जवाब सुनकर आपको अच्छा भी लगेगा और अपनापन भी महसूस होगा।

अगर मुझे गिरफ्तार किया जाए, तो तुम सबसे पहले क्या रीजन सोचोगे?

यह सवाल बहुत ही फनी है और इसका जवाब उससे भी ज्यादा फनी हो सकता है। इस सवाल का जो भी जवाब निकल कर आएगा, उससे आप दोनों को ही बहुत हंसी आएगी।

अगर तुम्हें मेरा नाम लिए बिना मुझे किसी से इंट्रोड्यूस करवाना हो, तो क्या कहोगे?

यह सवाल बहुत खास है क्योंकि इससे पता चलता है कि वो आपको दुनिया के सामने कैसे पेश करते हैं। अगर वह कहें ये मेरी जिंदगी की सबसे जरूरी इंसान हैं, तो यह सुनना किसी भी पत्नी के लिए बहुत ही खास होगा। अगर आपके हस्बैंड ह्यूमर वाले हैं, तो इस सवाल का फनी जवाब भी निकल कर सामने आ सकता है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN