Home  लाइफस्टाइल समाचार दादी का सीक्रेट: रुई जैसे सॉफ्ट बनेंगे कढ़ी के पकौड़े! बेसन के...

दादी का सीक्रेट: रुई जैसे सॉफ्ट बनेंगे कढ़ी के पकौड़े! बेसन के घोल में मिला दें बस ये 1 चीज

19
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

Cooking Tips: कढ़ी तभी टेस्टी लगती है, जब इसके पकौड़े भी एकदम सॉफ्ट और स्पंजी बनें। अगर आपके पकौड़े सख्त रह जाते हैं, तो ये छोटी छोटी टिप्स आपको एक बार जरूर फॉलो करनी चाहिए।

कढ़ी एक ऐसी डिश है जिसे बच्चे हों या बड़े, सभी खूब चाव से खाते हैं। खासतौर से गरमा-गरम पकौड़े वाली कढ़ी हो और साथ में खिले-खिले चावल तो भई रेस्टोरेंट का खाना भी फीका लगता है। अब कढ़ी की रेसिपी तो आपने खूब देखी होंगी, लेकिन इसकी पकौड़े टेस्टी कैसे बनाएं ये टिप्स शायद ही कहीं मिलें। दरअसल कढ़ी का स्वाद भी तभी बढ़ता है, जब पकौड़े एकदम सॉफ्ट और स्पंजी बनें। कई बार ये सख्त बन जाते हैं, जो खाने में बिल्कुल भी टेस्टी नहीं लगते। परफेक्ट पकौड़े तब बनते हैं, जब ये कढ़ी को अपने अंदर सोक कर लें और बिल्कुल रुई की तरह सॉफ्ट बनें। तो चलिए आज कढ़ी नहीं, बल्कि इसके पकौड़े सॉफ्ट कैसे बनाने हैं, ये टिप्स जानते हैं।

बैटर को अच्छे से फेंटना है जरूरी

पकौड़े बनाने का सबसे पहला और जरूरी स्टेप है बैटर को अच्छे से फेंटना। हाथ से या व्हिस्कर की मदद से बैटर को अच्छी तरह फेंटे ताकि ये बिल्कुल हल्का हो जाए। इसके लिए बेसन में थोड़ा सा नमक, हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर डालकर मिक्स करें। 4-5 मिनट में बैटर का कलर भी चेंज हो जाएगा और ये काफी हल्का-फुल्का सा दिखने लगेगा।

टिप: बैटर तैयार हो गया है कि नहीं, इसे चेक करने के लिए एक कटोरी में पानी लें। इसमें थोड़ा सा बैटर डालकर देखें। अगर ये तली में बैठ नहीं रहा और फूलकर ऊपर की तरफ आ रहा है, तो एकदम परफेक्ट बनकर तैयार हुआ है।

टेस्टी पकौड़े के लिए बैटर में मिलाएं ये चीजें

फेंटने के बाद एक बार बैटर तैयार हो जाए तो आप इसमें कुछ चीजें और एड कर सकती हैं। इससे पकौड़े काफी ज्यादा टेस्टी बनते हैं। जैसे- खुशबू के लिए कसूरी मेथी, चुटकी भर हींग, कटी हुई हरी मिर्च, अदरक और हरा धनिया पत्ता काट कर एड करें। अगर आप प्याज वाले पकौड़े बनाना चाहती हैं, तो इसी स्टेज पर कटी हुई प्याज भी मिला सकती हैं।

चुटकी भर बेकिंग सोडा भी मिला सकती हैं

पकौड़े के बैटर में अगर आप जरा सा बेकिंग सोडा या ईनो भी मिला देंगी, तो पकौड़े एकदम हल्के और स्पंजी बनते हैं। लेकिन ध्यान रहे बहुत ज्यादा मात्रा में ना मिलाएं, वरना पकौड़ों का स्वाद खराब भी हो सकता है।

हमेशा कम तेल में तलें पकौड़े

पकौड़े तलते हुए कई बार उनकी पूंछ सी बन जाती है। ये इस वजह से होता है क्योंकि आप बहुत ज्यादा तेल इस्तेमाल कर लेती हैं। अगर कम तेल यूज करेंगी तो एकदम गोल पकौड़े बनकर तैयार होंगे।

टिप: कढ़ी में डालने से पहले करें ये काम

पकौड़े एकदम मुंह में घुल जाएं और रुई जैसे सॉफ्ट बनें, इसके लिए आपको एक छोटा सा काम करना है। बस जब भी पकौड़े तेल लें, उन्हें पानी में कुछ देर के लिए भिगोकर रख दें। जब कढ़ी पकने वाली हो, तब इन्हें हल्के साथ से निचोड़कर कढ़ी में एड कर दें। फिर देखिएगा ये कैसे मुंह में बिल्कुल घुल जाते हैं।

(Images Credit- Pinterest)

SOURCE : LIVE HINDUSTAN