Home मनोरंजन समाचार YRKKH Twist: अरमान के हाथ लगेगा मायरा की बेगुनाही का सबूत, लेकिन…,...

YRKKH Twist: अरमान के हाथ लगेगा मायरा की बेगुनाही का सबूत, लेकिन…, शो में आएगा नया ट्विस्ट

11
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/04/23/1200x900/23nd_april_yrkkh_4_1776911462564_1776911467044.jpg

Yeh Rishta Kya Kehlata hai Upcoming Twist in Hindi: टीवी सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ के आने वाले एपिसोड में जज, अभिरा को और समय देने से इनकार कर देती है।

YRKKH Spoiler Alert in Hindi: आपके पसंदीदा शो ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में नया ट्विस्ट आने वाला है। दरअसल, सुनवाई वाले दिन मेहर का वकील, अभिरा के केस को वीक करने की कोशिश करता है। मेहर का वकील, जज से कहता है कि अभिरा के पास मायरा की बेगुनाही का कोई सबूत नहीं है। अभिरा, जज साहिबा को बताती है कि उसके पास सबूत है, लेकिन उसे थोड़ा वक्त चाहिए।

क्या समय रहते अरमान कोर्ट पहुंच पाएगा?

अभिरा कहती है कि उसके पास सबूत भी है और चश्मदीद गवाह भी है। हालांकि, ये सबूत और चश्मदीद गवाह मायरा के पापा के साथ है इसलिए उसे थोड़ा समय चाहिए। जज, अभिरा को और समय देने से मना कर देती है। जज साहिबा कहती हैं, ‘हम माफी चाहते हैं। इस केस का फैसला अभी होगा।’ इसके बाद जज साहिबा अपना फैसला सुनाना शुरू करती हैं और तभी अरमान की एंट्री होती है।

आगे क्या होगा?

अरमान को देख अभिरा और मायरा राहत की सांस लेते हैं। हालांकि, सामने आए प्रोमो के मुताबिक, अरमान खाली हाथ कोर्ट पहुंचता है। न तो उसके हाथ में कोई फाइल होती है और न ही साथ में कोई गवाह। अब ऐसा भी हो सकता है कि सस्पेंस बनाने के लिए प्रोमो को यहीं तक काटा गया हो। वहीं शनिवार के दिन टेलीकास्ट होने वाले एपिसोड में ये दिखाया जाए कि गवाह, अरमान के पीछे-पीछे कोर्ट के अंदर आता है।

आज के एपिसोड का प्री-कैप

अभिरा, अरमान से मिलने पौद्दार हाउस पहुंचती है। अभिरा, विद्या और काजल की सारी बातें सुन लेती है। अभिरा को पता चल जाता है कि विद्या ने ही कस्टडी के पेपर्स बनवाए थे। इतना ही नहीं, उसने ही झूठ बोल बोलकर अरमान और मायरा के मन में उसके लिए नफरत पैदा की थी। अभिरा, विद्या को जवाब देने जैसे ही अंदर जाती है पीछे से अरमान आ जाता है। अरमान, अभिरा का हाथ पकड़ता है और उसे अपने साथ लेकर चला जाता है। अरमान, अभिरा को बताता है कि मुक्ति ने कोयल का पता भेज दिया है।

अभिरा और अरमान की टीम

अभिरा सबकुछ साइड में रखकर मायरा के केस पर फोकस करती है। जब अरमान और अभिरा कोयल के घर पहुंचते हैं तब वे वहां मिस्टर मित्तल को देख लेते हैं। अरमान और अभिरा समझ जाते हैं कि मिस्टर मित्तल ने कोयल के घरवालों काे मुंह बंद रखने की रकम दे दी होगी। ऐसे में अरमान और अभिरा एक सॉलिड प्लान बनाते हैं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN