Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/04/23/1200x900/arun_panwar_01_1776926287021_1776926291050.pngयूट्यूबर अरुण पंवार का फरवरी में एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें वो अपनी शादी में 71 लाख के कैश और गिफ्ट्स लेते नजर आए थे। इस वजह से उनकी खूब आलोचना हुई थी। अब यूट्यूबर का उसी वक्त का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वो गिफ्ट्स लेने पर सफाई देते नजर आए थे।
यूट्यूबर अरुण पंवार का फरवरी के महीने में एक वीडियो वायरल हुआ था। इस वायरल वीडियो में अरुण पंवारअपनी शादी में लड़की के परिवार से 71 लाख के गिफ्ट्स और कैश लेते नजर आए थे। लोगों ने इस पर उनकी खूब आलोचना की थी। सोशल मीडिया पर दहेज को लेकर बहस छिड़ी तो उन्होंने अपनी पत्नी के साथ कुछ दिन बाद वीडियो पोस्ट किया जिसमें वो कह रहे थे कि वो 71 लाख दहेज नहीं दान है। अब यूट्यूबर का सफाई वाला वीडियो सोशल मीडिया पर फिर से वायरल हो रहा है। पुराना वीडियो वायरल होते ही एक बार फिर यूट्यूबर के एक्शन की सोशल मीडिया पर चर्चा तेज हो गई है।
वायरल हो रहा यूट्यूबर का पुराना वीडियो
@SaffronChargers नाम के एक्स यूजर ने अरुण का ये पुराना वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स का रिएक्शन भी आया है। एक ने लिखा- बहुत दुख की बात है। लोग आज भी लड़की के पेरेंट्स से दहेज लेते हैं। एक दूसरे यूजर ने लिखा- भारत में दो लाख से ज्यादा कैश में डील करना गैर-कानूनी नहीं है? एक ने लिखा- लड़का खेल गया, अब लड़की दहेज का केस भी नहीं कर सकती है। अब लड़के के पास वीडियो सबूत है। एक ने लिखा- दान गरीब को दिया जाता है, दहेज ले रहा है तू लड़के। एक ने लिखा- सफाई दे रहा है, मतलब दहेज ही है। एक ने लिखा- इसको दहेज ही कहते हैं, सफाई देने से कुछ नहीं होता है।
अरुण ने 71 लाख के गिफ्ट्स लेने पर क्या दी थी सफाई?
अरुण पंवार की वीडियो का जो पार्ट वायरल हो रहा है उसमें अरुण कहते हैं कि उनकी पत्नी एक सर्जन हैं। उनके मां-बाप ने उनकी पढ़ाई पर जितना पैसा लगाया वो बहुत बड़ी बात है। इसके बाद वीडियो में अरुण कहते हैं कि सर्जन होते हुए भी उन्होंने एक यूट्यूबर से शादी करना चुना। क्या आपको लगता है कि अगर हम दहेज मांगते इतना तो हमें मिलता। वीडियो में अरुण की पत्नी भी लड़के का पक्ष लेती दिखीं। वो कहती हैं कि अरुण को रस्म से 5 मिनट पहले तक नहीं पता था ऐसा कुछ होने जा रहा है। उन्होंने कहा कि नहीं लगा था कि 71 लाख अमाउंट इतना बड़ा लगेगा।
कौन हैं अरुण पंवार?
अरुण पंवार एक ऑटोमोबाइल यूट्यूबर हैं। अरुण हरियाणा से आते हैं। वो गाड़ियों के रिव्यूज और ड्राइव करते हुए वीडियोज पोस्ट करते हैं। इंस्टाग्राम पर अरुण के वीडियो 977K फॉलोअर्स हैं। वहीं, यूट्यूब पर 2.44 मिलियन सब्सक्राइबर्स हैं।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN


