Home मनोरंजन समाचार PPAWD Box Office: ‘पति पत्नी और वो दो’ ने पकड़ी रफ्तार, दूसरे...

PPAWD Box Office: ‘पति पत्नी और वो दो’ ने पकड़ी रफ्तार, दूसरे दिन तक इतनी हो गई कुल कमाई

12
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/05/17/1200x900/PPAWD_1778978371982_1778978375992_7f272593-026e-4dc7-a65c-bc78d06a4461.jpg

Pati Patni Aur Woh Do Box Office: आयुष्मान खुराना और वामिका गब्बी स्टारर फिल्म ‘पति पत्नी और वो दो’ की कमाई में शनिवार को दमदार उछाल देखने मिला। फिल्म पब्लिक के मन में जगह बनाती नजर आ रही है।

आयुष्मान खुराना की मल्टीस्टारर फिल्म ‘पति पत्नी और वो दो’ को भारतीय बॉक्स ऑफिस पर काफी पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिल रहा है। यह रोमांटिक कॉमेडी फिल्म ट्रेलर की रिलीज के बाद से ही लगातार सुर्खियों में बनी हुई थी और अब बॉक्स ऑफिस पर अपना जादू दिखा रही है। मुदस्सर अजीज के निर्देशन में बनी फिल्म PPAWD की कमाई में बीते शनिवार को 43.8% की दमदार ग्रोथ दिखाई पड़ी। फिल्म की वर्ल्डवाइड ग्रॉस कमाई 13 करोड़ 70 लाख रुपये हो चुकी है। पॉजिटिव बज और अफॉर्डिबल टिकटों के चलते रविवार को कमाई का आंकड़ा और ऊपर जाता नजर आ सकता है।

पति पत्नी और वो दो का डे2 कलेक्शन

फिल्म की स्टार कास्ट की बात करें तो आयुष्मान खुराना के अलावा फिल्म में वामिका गब्बी, रकुल प्रीत सिंह और सारा अली खान ने अहम किरदार निभाए हैं। भारतीय बॉक्स ऑफिस पर रिलीज के बाद अभी तक फिल्म अच्छा कर रही है। डे1 (शुक्रवार) को ‘पति पत्नी और वो दो’ ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 4 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया। वहीं शनिवार (डे2) को यह आंकड़ा 43% बढ़ गया। फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर दूसरे दिन 5 करोड़ 75 लाख रुपये का बिजनेस किया। दिलचस्प बात यह है कि शुक्रवार की तुलना में शनिवार को फिल्म के शोज की संख्या घटा दी गई थी।

घटाए गए शोज पर बढ़ गया बिजनेस

शुक्रवार को जहां पति पत्नी और वो दो के 6,822 शोज चलाए गए थे। वहीं शनिवार को इसके 6,717 शोज रन किए गए थे। फिल्म की शुरुआती दो दिनों की कमाई 9 करोड़ 75 लाख रुपये (भारतीय बॉक्स ऑफिस पर) हो चुकी है। हालांकि वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर फिल्म अभी तक 13 करोड़ 70 लाख रुपये कमा चुकी है। बता दें कि यह फिल्म साल 2019 में आई मूवी ‘पति पत्नी और वो’ का सीक्वल है। फिल्म का पहला पार्ट साल 2019 में रिलीज किया गया था। इस फिल्म में कार्तिक आर्यन ने लीड रोल प्ले किया था और भूमि पेडनेकर व अनन्या पांडे फीमेल लीड रोल प्ले करती नजर आई थीं।

IMDb पर रेटिंग और फिल्म की जर्नी

फिल्म के पार्ट-1 का निर्देशन भी मुदस्सर अजीज ने किया था। फिल्म के पार्ट-1 की IMDb पर रेटिंग 8.4 है और आप इसे घर बैठे ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर एन्जॉय कर सकते हैं। पार्ट-2 की ओटीटी रिलीज के लिए अभी आपको थोड़ा इंतजार करना होगा। कम लोग जानते हैं कि साल 2019 में आई कार्तिक-भूमि स्टारर यह फिल्म भी दरअसल साल 1978 में आई फिल्म पति ‘पत्नी और वो’ का सीक्वल थी। इस फिल्म में संजीव कुमार औऱ विद्या सिन्हा ने अहम किरदार निभाए थे। हालांकि IMDb पर इस फिल्म की रेटिंग इसके सीक्वल से कम है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN