Home मनोरंजन समाचार Anupamaa 17 May: अनुपमा को घर बुलाकर बेइज्जत करेगी लीला, बदले की...

Anupamaa 17 May: अनुपमा को घर बुलाकर बेइज्जत करेगी लीला, बदले की आग में बौखलाया प्रेम

11
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/05/17/1200x900/Anupama_17_May_1778991915840_1778991923077_158241a9-f316-41a4-9b67-b211fca79964.jpg

Anupamaa 17 May 2026 Written Update: अनुपमा सीरियल की कहानी में रविवार को  लीला एक नया तड़का लगाती नजर आएगी। उसने मन मारकर सभी को अपने घर बुला तो लिया है, लेकिन वह बिलकुल खुश नहीं है।

Anupamaa 17 May 2026 Written Update: अनुपमा सीरियल के रविवार के एपिसोड में आप देखेंगे कि अब प्रेम को यह शक होने लगा है कि शायद उसकी पत्नी राही उसके साथ नहीं है। प्रेम को लग रहा है कि राही का झुकाव अब अपनी मां की तरफ है और उसे उसके हुनर पर भरोसा नहीं है। एपिसोड की शुरुआत में दिखाया जाएगा कि प्रेम अपनी पत्नी से मेन्यू बनाने में मदद करने को कहेगा, लेकिन राही बुत बनी खड़ी रहेगी। वह कहेगी कि उसे प्रेम पर पूरा यकीन है, जबकि अंदर ही अंदर वह उसकी नफरत को लेकर डरी हुई है। वसुंधरा समझाएगी कि प्रेम को अनुपमा के चल पड़े बिजनेस को देखकर घबराने की जरूरत नहीं है।

गुस्से में बौखला चुका है प्रेम

गौतम बताएगा कि अनुपमा के कैफे की बिक्री सोशल मीडिया की वजह से बेहतर हुई है। इस पर प्रेम अपने आप को हिम्मत देते हुए कहेगा कि असल दुनिया सोशल मीडिया से अलग होती है। ख्याति को दोनों की नीयत और इरादों पर शक होगा। वह कहेगी कि राही-प्रेम ने व्यापार तो शुरू कर दिया है लेकिन बहुत घाटे का सौदा कर रहे हैं। उधर बापूजी शाह निवास में अनुपमा, दिग्विजय, जया और बंकू का स्वागत करेंगे। लीला को यह फैसला पसंद नहीं होगा, लेकिन बापूजी की वजह से मान जाएगी। दिग्विजय को अंश के साथ रूम शेयर करना पड़ेगा।

बंकू को धमकाएंगे पाखी और पारितोष

पाखी हमेशा की तरह बदतमीजी भरे लहजे में पूछेगी- यह नौकर (बंकू) भी यहां रहेगा क्या? इस पर अनुपमा करारा जवाब देते हुए कहेगी- तुझे बंकू के साथ नहीं रहना है तो सामान उठा और तुरंत कमरा खाली कर दे। सबके जाने के बाद पाखी बंकू को धमकाएगी। वह बंकू को उसकी बेटी पाखी से दूर रहने की हिदायत देगी और कहेगी कि घर का कोई कोना पकड़ और चुपचाप वहीं पड़ा रह। इसी बीच तोषू अपनी बहन पाखी को एक अंदर की खबर देगा कि दिग्विजय को उसके बेटे ने घर से निकाल दिया था। अगली सुबह एक अलग तमाशा शुरू होगा।

शाह निवास में अपमानित होगी अनुपमा

बंकू क्योंकि किचन में सोया होगा तो सुबह जगते ही लीला उसे खरी-खोटी सुनाने लगेगी। वह कहेगी कि पूरा घर छोड़कर उसे किचन में ही सोने को मिला। वह कहेगी कि बंकू ने उसका किचन भ्रष्ट कर दिया है। अनुपमा जब उसे समझाएगी कि बंकू भी इस घर का सदस्य है और मेहनत करने वालों को आज ऐसे नीची नजर से देखना गलत है तो लीला उलटा उसे ही ताना मारेगी। वह कहेगी कि भले ही यह घर अनुपमा ने पैसे देकर बचाया हो, लेकिन यह उसका घर नहीं है। लीला कहेगी कि उसके घर में चीजें इसी तरह चलेंगी। वह अनुपमा से कहेगी कि जिस दिन अपना खुद का घर खरीदे, उस दिन वहां अपने नियम चलाए। ये बातें अनुपमा को बहुत बुरी लगेंगी।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN