Source :- LIVE HINDUSTAN
Shayari in Hindi: शायरी का काम दिल के जज्बातों को कम शब्दों में बयां करना है। केवल प्यार का इजहार करना ही नहीं इन शायरियों से आप जिंदगी का तजुर्बा भी लोगों के साथ शेयर कर सकते हैं। जैसे ये 2 लाइन की बेहतरीन 30 शायरियां, जिन्हें पढ़कर होगा गहरा एहसास।
शायरी का काम केवल प्यार का इजहार करना ही नही हैं। कई बार ये जिंदगी का तजुर्बा भी देती हैं। जैसे ये टॉप 30 शायरी, जिसे पढ़कर आपको मिलेगा गहरा सबक और लाइफ में आगे बढ़ने का अनुभव। तो पढ़ें 2 लाइन वाली जिंदगी शायरी और बनाएं अपना व्हाट्स एप स्टेटस।
shayari in hindi जिंदगी love 2 line
1- सीख लीजिये,
जिंदगी ज्यादा परेशान नहीं करेगी !
2- जिन्दगी के मूड भी कमाल के आते है,
हर बार अपनों के असली चरे दिखा जाते है !
3- जो लम्हा साथ है उसे जी भर के जी लेना,
ये कम्बख्त जिंदगी भरोसे के काबिल नहीं है !
4- कभी मेरे साथ चल के कभी मुझ को साथ लेकर,
वो बदल गए अचानक मेरी जिंदगी बदल के !
5- जिंदगी में हादसे होने भी जरूरी हैं,
तभी सही रास्ते की पहचान होती है !
6- मोहब्बत में जिंदगी के नुकसान से ना गए
हम दिल से तो गए बस जान से ना गए !
7- जिंदगी जीने के लिए मिली थी,
हमने किसी की हसरत में गुजार दी !
8- ऐ जिंदगी क्यूं करती हो अजाब इतने,
मैंने क्या कभी तुझे कुछ कहा है !
9- ज़िन्दगी ने हर पहलू पे परखा है मुझको,
मेरा तजुर्बा तुम्हारे बेहद काम आएगा !
10- ज़िन्दगी के कुछ फैसले मैंने लिए है,
और कुछ फैसले लोगो ने मुझे दिए है !
11- पानी में तैरना सीख लीजिए मेरे दोस्तों,
आंखों में डूबने का अंजाम बुरा होता है.
12- छोड़ दिया हमने तेरे ख्यालों में जीना,
अब हम लोगों से नहीं लोग हमसे मोहब्बत करते हैं !
13- जिंदगी में कुछ ऐसे लोग भी मिलते है,
जिन्हें हम पा नहीं सकते सिर्फ चाह सकते हैं !
14- तेरी खामोशी अगर तेरी मजबूरी है,
तो रहने दे इश्क कौन सा जरुरी है !
15- वक्त मिले तो रिश्तो की किताब खोल के
देख लेना दोस्ती हर रिश्ते से लाजवाब होती है।
16- अगर जिंदगी में मेहनत का सामना नहीं करोगे,
तो भूख आपका पीछा नहीं छोड़ेगी !
17- हम ना बदलेंगे वक्त की रफ्तार के साथ,
हम जब भी मिलेंगे अंदाज पुराना होगा !
18- भटकना कौन चाहता है इस जिंदगी में,
जो तुम मिल जाओ तो अभी ठहर जाऊं मैं !
19- ये क्या गजब की बीमारी है इश्क और मोहबत,
ये जिन्दगी मेरी है और तलब सिर्फ तेरी है !
20- जिन्दगी की उलझनों ने कम कर दी हमारी शरारते,
और लोग समझते हैं कि हम समझदार हो गये !
21- मेरी जिंदगी की तुम एक बहार थे,
मेरा पहला और आखिरी सिर्फ तुम ही प्यार थे !
22- पहले से उन कदमों की आहट जान लेते हैं,
तुझे ऐ जिंदगी हम दूर से पहचान लेते हैं !
23- जिन्दगी सामने खड़ी है,
इंसान है की छुप छुप के जी रहा है !
24- जिसने मन को अपने वश में कर लिया,
उसने ही जिंदगी को खुशी से जी लिया !
25- जिंदगी बस 2 लफ्जों में सिमट जाती है,
अभी कर्ज में आधी फर्ज में निपट जाती है !
26- जो लोग खुद को पढ़ते है फिर छोड़ देते है,
वो जिंदगी में एक नया पन्ना जोड़ देते हैं !
27- जिंदगी ने मुझे एक चीज सिखा दी,
अपने आप में खुश रहना,
और किसी से कोई उम्मीद ना करना !
28- बुरा वक्त भी कमाल का होता है जनाब,
जी जी कहने वाले भी तू तू कहने लगते है !
29- जिंदगी में जितने कम लोग होते हैं,
सुकून उतना ही ज्यादा मिलता है !
30- पागलों की तरह तेरा नाम लेता रहा मैं,
तू है की मुझे जानती भी नहीं है !
SOURCE : LIVE HINDUSTAN



