Home मनोरंजन समाचार KKK15: ‘खतरों के खिलाड़ी’ में दोबारा होगी इन 7 कंटेस्टेंट्स की वापसी?...

KKK15: ‘खतरों के खिलाड़ी’ में दोबारा होगी इन 7 कंटेस्टेंट्स की वापसी? पोस्ट शेयर कर बढ़ाई फैंस की एक्साइटमेंट

5
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/04/28/1200x900/Untitled_design_-_2024-04-16T205039408_1713280913555_1777338287896.jpg

KKK 15: ‘खतरों के खिलाड़ी’ का 15वां सीजन जून में शुरू हो सकता है। ऑफिशियल अनाउंसमेंट के पहले सेलेब्स ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर फैंस की एक्साइटमेंट बढ़ा दी है।

Khatron Ke Khiladi Season 15: स्टंट बेस्ड रिएलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी’ का 15वां सीजन आने वाला है। अभी तक आधिकारिक तौर पर कंटेस्टेंट्स के नाम अनाउंस नहीं हुए हैं, लेकिन सेलेब्स ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर फैंस की एक्साइटमेंट बढ़ा दी है। कहा जा रहा है कि इस बार नए कंटेस्टेंट्स के साथ-साथ पुराने कंटेस्टेंट्स भी शो में नजर आएंगे। (ये भी पढ़ें: LIVE: फराह खान ने कहा- आयुष्मान खुराना से बेहतर है अपारशक्ति की कॉमिक टाइमिंग)

ये पुराने कंटेस्टेंट्स आ सकते हैं नजर

इंस्टाग्राम पर एली गोनी, भारती सिंह, हिना खान, करण वाही, निया शर्मा, रुबीना दिलैक और जैस्मिन भसीन ने हाथों से के (K) का साइन बनाकर अपनी फोटो शेयर की है। ऐसे में ये अनुमान लगाया जा रहा है कि ये 7 कंटेस्टेंट्स दोबारा रोहित शेट्टी के शो में नजर आने वाले हैं।

इन सीजन में हिस्सा ले चुके हैं ये सेलेब्स

1. एली गोनी – खतरों के खिलाड़ी 9 और खतरों के खिलाड़ी: मेड इन इंडिया

2. भारती सिंह – खतरों के खिलाड़ी 9 और खतरों के खिलाड़ी: मेड इन इंडिया

3. हिना खान – खतरों के खिलाड़ी 8 और खतरों के खिलाड़ी 13

4. करण वाही – खतरों के खिलाड़ी 8 और खतरों के खिलाड़ी: मेड इन इंडिया

5. निया शर्मा – खतरों के खिलाड़ी 8 और खतरों के खिलाड़ी: मेड इन इंडिया

6. रुबीना दिलैक – खतरों के खिलाड़ी 12

7. जैस्मिन भसीन – खतरों के खिलाड़ी 9 और खतरों के खिलाड़ी: मेड इन इंडिया

इन्होंने भी दिए संकेत

इन सात सेलेब्स के अलावा अविनाश मिश्रा, ऑरी, रॉकी जायसवाल, करण कुंद्रा, फरहाना भट्ट और जसमीत कौर ने भी के (K) के सिम्बॉल वाली तस्वीर पोस्ट की है। बता दें, इन छह सेलेब्स ने पहले कभी भी ‘खतरों के खिलाड़ी’ में हिस्सा नहीं ली है। (ये भी पढ़ें: भूत बंगला का डे 11: अक्षय कुमार की फिल्म ने स्त्री को पछाड़ा, पर क्या भूल भुलैया 2 का रिकॉर्ड तोड़ पाई?)

इनके नाम भी आ रहे हैं सामने

इन 13 कंटेस्टेंट्स के अलावा गौरव खन्ना, मनीषा रानी, ईशा मालवीय, अंकित गुप्ता, दिग्विजय राठी, हर्ष गुजराल, अरबाज पटेल, चुम दारंग, अभिषेक बजाज, समर्थ जुरैल, प्रणाली राठौर, धनश्री वर्मा, ऋषभ जायसवाल और श्रुतिका अर्जुन के भी नाम सामने आ रहे हैं।

कब शुरू होगा ‘खतरों के खिलाड़ी 15’?

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो ‘खतरों के खिलाड़ी’ के 15वें सीजन की शुरुआत जून 2026 में हो सकती है। (ये भी पढ़ें: YRKKH 27 April: मुक्ति पूछती है- क्या हम मां को शेयर कर सकते हैं?, खुद को मारने लगती है मायरा)

SOURCE : LIVE HINDUSTAN