Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/04/28/1200x900/28th_april_anupama_1777347834338_1777347839136.jpgAnupamaa 28 April 2026: टीवी सीरियल ‘अनुपमा’ के आज के एपिसोड में तोषू और पाखी को ट्रोल्स बनाया गया था जो अनुपमा को ट्रोल करने की कोशिश करते हैं, लेकिन अनुपमा बीच में आकर उनकी बोलती बंद कर देती है।
टीवी सीरियल ‘अनुपमा’ के 28 अप्रैल के एपिसोड में ट्रोल्स को ट्रोल किया गया है। दरअसल, अनुपमा ने एक बार फिर नई शुरुआत करने का फैसला लिया है। ऐसे में ट्रोल्स के ट्रोल करने से पहले अनुपमा ने खुद को ही ट्रोल कर दिया है। एपिसोड की शुरुआत में तोषू और पाखी अपना गुस्सा निकालते हैं। तोषू कहता है, ‘इतनी तो देश में सड़के ही नहीं हैं, जितने मम्मी ने सफर तय किए हैं।’ (ये भी पढ़ें: KKK15: ‘खतरों के खिलाड़ी’ में दोबारा होगी इन 7 कंटेस्टेंट्स की वापसी? पोस्ट शेयर कर बढ़ाई फैंस की एक्साइटमेंट)
क्या कहती है पाखी?
तोषू यहीं नहीं रुकता है। तोषू, पाखी से कहता है, ‘कोई पूछो इस औरत से कि ये सफर हो कहां रहे हैं? कर कहां रही हैं? अरे चल चलकर उन्होंने सारे रास्ते खत्म कर दिए हैं।’ पाखी कहती है, ‘मम्मी इतने सफर तय करती है, लेकिन कभी कहीं पहुंचती ही नहीं है।’ इसी बीच अनुपमा आ जाती है। अनुपमा, तोषू और पाखी की सारी बातें सुन लेती है।
अनुपमा देती है जवाब
अनुपमा को देखते ही तोषू और पाखी की बोलती बंद हो जाती है। अनुपमा उन्हें जवाब देती है, ‘तुम लोग यही कह रहे थे न कि ये अनुपमा रोज रोज कौन-से नए देश ढूंढने निकल पड़ती है कि रोज रोज नए सफर शुरू कर देती है। हर बार नया सफर। पूरे विश्व में युद्ध शुरू हो गए हैं, लेकिन इस औरत के नए सफर खत्म ही नहीं होते। हर बार नया सफर। नई यात्रा शुरू करती है, ट्रोल होती है, लौटकर वापस आती है और फिर से नई यात्रा पर निकल पड़ती है।’ (ये भी पढ़ें: TV Show Upcoming Twist: अनुपमा, ये रिश्ता, क्योंकि सास…सहित इन 5 टीवी शोज में आएंगे धमाकेदार ट्विस्ट)
अनुपमा का पांच पन्नाें का जवाब
अनुपमा आगे कहती है, ‘लोगों को सफर में टोल टैक्स लगता है, इस औरत को ट्रोल टैक्स लगना चाहिए। लोग दिन में 10,000 स्टेप्स करते हैं और उसमें भी थक जाते हैं। इस औरत ने 10 करोड़ से भी ज्यादा स्टेप्स कर लिए हैं, लेकिन कभी थकती नहीं, कभी रुकती नहीं। कमाल की बेशर्म औरत है। नए सफर के डर से इसके चप्पल जूतों ने भी आत्महत्या कर ली है, लेकिन ये रुकती ही नहीं है। और ऐसे सफर करती है जो शुरू तो जोर शोर से होते हैं, लेकिन खत्म होते होते फूस हो जाते हैं।’
SOURCE : LIVE HINDUSTAN


