Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/04/28/1200x900/28th_april_bhooth_bangla_1777342358346_1777342367613.jpgBhooth Bangla Box Office Collection Day 12: हॉरर कॉमेडी फिल्म ‘भूत बंगला’ का आज डे 12 है। उम्मीद की जा रही है कि फिल्म आज भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 120 करोड़ का आंकड़ा पार कर जाएगी।
Bhooth Bangla Box Office Collection: अक्षय कुमार और प्रियदर्शन की सुपरहिट जोड़ी ने हॉरर कॉमेडी फिल्म ‘भूत बंगला’ के जरिए वापसी की है। इस फिल्म ने डे 11 तक भारतीय बॉक्स ऑफिस से 117.05 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। वहीं अब डे 12 पर फिल्म 120 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर सकती है। आइए आपकाे इस लाइव आर्टिकल के जरिए आज होने वाले कलेक्शन का अपडेट देते हैं। (ये भी पढ़ें: अक्षय कुमार की ‘भूत बंगला’ ने ‘स्त्री’ को पछाड़ा, पर क्या ‘भूल भुलैया 2’ का रिकॉर्ड तोड़ पाई?)
‘भूत बंगला’ vs ‘धुरंधर 2’
‘भूत बंगला’, ‘धुरंधर 2’ के रिलीज होने के तकरीबन एक महीना बाद आई है। फिर भी ‘भूत बंगला’ के कलेक्शन पर ‘धुरंधर 2’ का असर पड़ा है। रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ की बॉक्स ऑफिस पर पकड़ अक्षय कुमार की ‘भूत बंगला’ के लिए चुनौती बनी हुई है। एक तरफ, ‘धुरंधर 2’ ने डे 40 तक 1,131.64 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। वहीं दूसरी तरफ, ‘भूत बंगला’ का आज डे 12 है। (ये भी पढ़ें: LIVE: फराह खान ने कहा- आयुष्मान खुराना से बेहतर है अपारशक्ति की कॉमिक टाइमिंग)
Bhooth Bangla Day 12 LIVE Updates: ‘भूत बंगला’ का डे 12 का कलेक्शन
सुबह 8 बजे तक – ‘भूत बंगला’ ने 0.02 करोड़ रुपये की कमाई की है।
सुबह 9 बजे तक – हॉरर कॉमेडी फिल्म ने 0.06 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।
सुबह 10 बजे तक – अक्षय कुमार की फिल्म ने 0.11 करोड़ रुपये का कारोबार किया है।
नोट – ये डेटा Sacnilk से लिया गया है। इसे हम हर एक घंटे में अपडेट करेंगे।
‘भूत बंगला’ की वर्ल्डवाइड रिपोर्ट
‘भूत बंगला’ ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस से डे 11 तक 188.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। जल्द ही ‘भूत बंगला’ दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लेगी।
अक्षय कुमार के नाम दर्ज है ये रिकॉर्ड
‘भूत बंगला’ की सफलता ने अक्षय कुमार को बॉलीवुड का असली ‘बॉक्स ऑफिस किंग’ साबित कर दिया है। अक्षय अब पहले ऐसे अभिनेता बन गए हैं जिनकी 20 फिल्मों ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस किया है।
आने वाली हैं अक्षय-प्रियदर्शन की दो और फिल्में
‘भूत बंगला’ के बाद अक्षय कुमार और प्रियदर्शन की दो और फिल्में आने वाली हैं। एक फिल्म का नाम ‘हैवान’ है और दूसरी का नाम ‘भूत पुलिस 2’। ‘हैवान’ में अक्षय कुमार के साथ सैफ अली खान भी नजर आएंगे। ये एक क्राइम थ्रिलर फिल्म है और प्रियदर्शन के डायरेक्शन में बनी मलयालम फिल्म ‘ओप्पम’ की रीमेक है। वहीं ‘भूत पुलिस 2’ की शूटिंग साल 2027 की जनवरी में शुरू होगी।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN


