Home  लाइफस्टाइल समाचार Jokes of the Day: टीचर- पैसा और अक्ल में से क्या चुनोगे?...

Jokes of the Day: टीचर- पैसा और अक्ल में से क्या चुनोगे? जवाब सुनकर हो जाएंगे लोटपोट, पढ़ें 10 मजेदार चुटकुले

8
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

दिन की शुरुआत खिलखिलाकर करनी है और अपनों को भी हंसाना चाहते हैं, तो ये 10 मजेदार चुटकुले सुना डालिए। इन चुटकुलों को सुनते ही कमरे में हंसी के ठहाके सुनाई देंगे।

आजकल हर कोई जिंदगी की रेस में आगे निकलने वाली रेस में भागे जा रहा है और इसी वजह से लोग हंसना और रुककर सांस लेना भूल चुके हैं। अपनों के पास बैठकर बातें करने का समय नहीं है और ना ही खिलखिलाकर हंसने का। सुबह उठते ही काम के लिए भागने की टेंशन और वापिस लौटने पर थकान रहती है। जो समय बचता है, उसमें लोग मोबाइल चलाने में लगे रहते हैं। अगर आप भी ऐसा ही कर रहे हैं, तो थोड़ा ठहर जाइये। आपको एक ही जिंदगी मिली है और उसमें इतनी टेंशन लेंगे तो दिमाग किसी दिन गुब्बारे की तरह फट जाएगा। थोड़ा चिल करें और अपनों को मजेदार चुटकुले सुनाते हुए खुद भी खिलखिलाकर हंसे और दूसरों को भी हंसाएं। ऐसा करने से आप खुश होंगे और अपनों के साथ समय भी मिलेगा।

1) एक बार क्लास में टीचर पप्पू से पूछ रहा था

टीचर- पप्पू एक तरफ पैसा है और दूसरी तरफ अक्ल

तुम क्या चुनोगे

पप्पू- अरे सर मैं पैसा चुनूंगा

टीचर- गलत, मैं तो अक्ल चुनता

पप्पू- अरे सर आप सही कह रहे हो सर जिसके पास जिस चीज की

कमी होती है वो वही चुनता है

फिर क्या दे थप्पड़.. दे थप्पड़।

2) एक भिखारी रास्ते में एक राहगीर से कह रहा था

भिखारी:- अरे जनाब मैं कोई मामूली भिखारी नहीं हूं

मैंने रुपये कमाने के सौ तरीके नामक किताब लिखी है

राहगीर- अरे तुम फिर भी भीख क्यों मांगते हो

भिखारी- क्योंकि यह उस किताब में बताया गया सबसे आसान तरीका है।

3) एक बार पति-पत्नी के बीच झगड़े की शुरुआत ऐसे होती है..

पत्नी- हमारे गांव में पहला 24 घंटे बोलने वाला रेडियो मेरे पापा लाए थे

पति- अरे पगली अपनी मां के बारे में ऐसा नहीं बोलते।

4) रोज कहती थी कि

खाना बनाकर कॉल करती हूं

फिर मैंने एक दिन उसकी जॉब के बारे में पूछा

तो उसने बताया वह दूसरे के घर जाकर खाना बनाती है।

5) राजू : पापा जी मैं कल से

स्कूल नहीं जाऊंगा

पापा : क्यों बेटा जी,

राजू : पापा आज हमारे स्कूल में

वजन किया गया था

पापा : तो क्या हुआ बेटा

राजू : आज वजन किया है

कल कही बेच दिया तो !!!

6) मां: पप्पू जा, लैंप जला दे

कुछ देर के बाद भी जब पप्पू ने लैंप नहीं जलाया तो

उसकी मां ने पूछा – लैंप कहाँ है ?

पप्पू : मां आपने कहा था लैंप जला दे,

तो मैंने लैंप को चूल्हे पर जला दिया।

7) भगवान जी : स्वर्ग में आपका स्वागत है…

हम आशा करते है की आपने अच्छा जीवन बसर किया होगा

आदमी : वो सब तो ठीक है, पहले मुझे ये बताओ

” जोड़ियां स्वर्ग मे बनती है “

वो वाली टीम कहा है, उनसे

मुझे कुछ बात करनी है !!

8) आज पति ने खाना बनाया

पत्नी- ये सब्ज़ी जो तुमने बनाई है इसका क्या नाम है ?

पति- क्यों पूछ रही हो?

पत्नी- मुझे भी तो ऊपर जाकर जवाब देना है जब वो पूछेंगे- क्या खाकर मरे थे?

9) टीचर- इस मुहावरे को वाक्य में

प्रयोग करके बताओ – “मुंह में पानी आना“

छात्र- जैसे ही मैंने नल की टोंटी से मुंह

लगाकर नल चालू किया “ मेरे मुंह में पानी आ गया “

टीचर- गेट आउट

10) एक बार सोनू ट्रेन में सफर कर रहा था

ट्रेन में बहुत भीड़ होने की वजह से वो एक गंजे आदमी की गोद में बैठ गया,

आदमी (गुस्से में) – हां, हां! मेरे सिर पर आकर बैठा जा।

सोनू – नहीं, अंकल मैं यहीं ठीक हूं,

वहां से फिसल कर गिरने का डर है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN