Home  लाइफस्टाइल समाचार Fuel Saving Tips: कार-बाइक में पेट्रोल-डीजल की बचत करना चाहते हैं? मैकेनिक...

Fuel Saving Tips: कार-बाइक में पेट्रोल-डीजल की बचत करना चाहते हैं? मैकेनिक के बताए ये 5 आसान टिप्स करें ट्राई

9
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

अमेरिका-ईरान वॉर के बाद पीएम नरेंद्र मोदी ने पेट्रोल-डीजल की खपत कम करने की अपील की है। कार हो या बाइक चलाते समय पेट्रोल-डीजल का खर्चा खूब होता है, लेकिन कुछ सिंपल टिप्स से आप बचत कर सकते हैं। 

Fuel Saving Tips: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से पेट्रोल-डीजल की खपत कम करने की अपील की है। अमेरिका-ईरान वॉर के बाद बदले माहौल को लेकर पीएम की यह सलाह अब चर्चा का विषय बन गई है। उनका कहना है कि आप मेट्रो से जाएं या फिर कारपूल का सहारा लेकर खपत कम करने की कोशिश करें। इससे पेट्रोल-डीजल की बचत होगी और उनके बढ़ते दामों की मार जेब पर भारी नहीं पड़ेगी। आज के समय में बढ़ती पेट्रोल-डीजल की कीमतें हर आम आदमी के बजट पर असर डाल रही हैं। रोजाना ऑफिस जाना हो या लंबी दूरी तय करनी हो, गाड़ी का ईंधन खर्च तेजी से बढ़ता जा रहा है। ऐसे में अगर कुछ छोटी-छोटी आदतों में बदलाव कर लिया जाए, तो हर महीने हजारों रुपये और साथ ही कार-बाइक के पेट्रोल-डीजन की बचत आसानी से की जा सकती है। अच्छी बात यह है कि इन तरीकों को अपनाना बेहद आसान है और इससे आपकी गाड़ी की परफॉर्मेंस भी बेहतर रहेगी। तो आइए जानते हैं पेट्रोल-डीजल का खर्च कम करने के 5 असरदार तरीके।

क्या है 5 गोल्डन रूल्स-

1- हाई स्पीड एंड ब्रेक

ज्यादातर बड़े शहरों में लोग जल्दीबाजी में तेज गाड़ियां भगाते हैं और फिर कुछ आने पर अचानर ब्रेक भी लगा देते हैं। ड्राइविंग करते समय बार-बार तेज एक्सीलरेट करना और अचानक ब्रेक लगाने से पेट्रोल हो या डीजल दोनों ही ज्यादा खर्च हो जाते हैं। गाड़ी हमेशा नॉर्मल स्पीड में चलाएं और बहुत जरूरत पड़ने पर ब्रेक लगाएं।

2- इंजन ना फूंकें

कई लोग गाड़ी खड़ी करके कुछ लेने निकल जाते हैं और इंजन को खुला छोड़ देते हैं, ऐसा करने से भी पेट्रोल-डीजल की खपत होती है। ट्रैफिक में या लंबी रेड लाइट पर गाड़ी खड़ी हो तो इंजन बंद कर देना चाहिए। इससे काफी फ्यूल बचता है। एक्सपर्ट के अनुसार, अगर रेड लाइट चौराहों पर गाड़ी 30 सेकेंड से ज्यादा देर तक खड़ी है, तो इंजन बंद कर दें।

3- सही गियर चुनें

गाड़ी की रफ्तार के अनुसार ही गियर लगाएं, गलत गियर में गाड़ी चलाने से फ्यूल की खपत बढ़ेगी और इंजन भी खराब हो जाता है। अपनी गाड़ी की स्पीड के हिसाब से सही गियर में गाड़ी चलाएं।

4- एसी कम चलाएं

कार में चलने वाला एसी भी पेट्रोल-डीजल खूब पीता है। कोशिश करें कि एसी को कम स्पीड पर रखें और सिर्फ एसी के चक्कर में कार को ऑन न रखें। ऐसा करने से पेट्रोल तेजी से जलेगा। इसके अलावा जाम वाले रूट से बचें, बार-बार रुकने-चलने से फ्यूल ज्यादा खर्च होता है। आजकल गूगल मैप हर रूट की जानकारी दे देता है।

5- रेगुलर सर्विसिंग कराएं

कार हो या बाइक दोनों को ही सर्विसिंग की जरूरत होती है। अगर आप बिना सर्विसिंग के गाड़ी चलाते हैं, तो न सिर्फ ईंधन पर फर्क पड़ेगा बल्कि गाड़ी माइलेज भी कम देगी। समय पर सर्विस कराएंगे तो गाड़ी परफेक्ट चलेगी और पेट्रोल-डीजल की खपत कम होगी।

नोट- कार-बाइक का ईंधन बचाने के लिए आप हफ्ते में 2-3 बार मेट्रो से ऑफिस आ-जा सकते हैं। इसके अलावा शेयरिंग ऑप्शन भी बेस्ट हो सकता है, सेम रूम पर 2-3 लोग जा रहे हैं, तो बारी-बारी से किसी एक कार का फ्यूल खर्च होगा। कारपूल का ऑप्शन भी ले सकते हैं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN