Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/05/18/1200x900/18_may_all_of_us_deadd_1779098690212_1779098699401_83800e61-408a-49e1-a207-38e5ad117b56.jpgNetflix Series: नेटफ्लिक्स पर एक ऐसी सीरीज आई है जिसमें जॉम्बी इंसान की तरह दिखने लगते हैं। उनके अंदर 10 इंसानों की ताकत और दूर से ही सबकुछ सुन लेनी की शक्ति आ जाती है।
अगर आप ओटीटी पर थ्रिलर, सस्पेंस और हॉरर कंटेंट देखने के शौकीन हैं, तो आपने अब तक कई जॉम्बी फिल्में या सीरीज देखी होंगी। लेकिन क्या आपने कभी ऐसी दुनिया की कल्पना की है जहां जॉम्बी बिल्कुल आम इंसान की तरह दिखें और बात करें? नहीं! तो आप नेटफ्लिक्स की ये कोरियन सीरीज देख सकते हैं। इस सीरीज की IMDb रेटिंग 7.6 है और सोशल मीडिय पर इसकी बहुत चर्चा हो रही है।
सीरीज का नाम और उसकी कहानी
इस सीरीज का नाम ‘ऑल ऑफ अस आर डेड’ है। इसकी कहानी ‘ह्योसान हाई स्कूल’ के इर्द-गिर्द घूमती है। पहले तो सबकुछ नॉर्मल चल रहा होता है, लेकिन फिर ट्विस्ट तब आता है जब स्कूल का ही एक साइंस टीचर अपने बेटे के लिए एक अजीब और खतरनाक वायरस तैयार करता है। उसकी कोशिश होती है अपने बेटे को ताकतवर बनाने की, लेकिन उसका ये एक्सपेरिमेंट उल्टा पड़ जाता है और पूरे स्कूल में ये वायरस फैल जाता है।
‘हाफबीज’ का कॉन्सेप्ट
‘ऑल ऑफ अस आर डेड’ दूसरी जॉम्बी मूवीज और सीरीज से अलग और खौफनाक है। ऐसा इसलिए क्योंकि इसमें ‘हाफबीज’ का कॉन्सेप्ट। ‘हाफबीज’ वो हैं जो जॉम्बी के काटने के बाद पूरी तरह से जॉम्बी नहीं बनते हैं। इंसानों की तरह उनका दिमाग चलता है। वहीं जॉम्बीज की तरह उनके अंदर दूर से ही सबकुछ सुनने, सूंघने और सुपरहिरो की ताकत आ जाती है। खास बात ये होती है कि उन्हें कितना भी मार लो, लेकिन वे कभी मरते नहीं हैं।
आपको ये सीरीज क्यों देखनी चाहिए?
1. आमतौर पर जॉम्बी फिल्मों में सेना, पुलिस या वैज्ञानिक दुनिया को बचाते हैं। लेकिन यहां हाई स्कूल के स्टूडेंट मेन लीड होते हैं, जिनके पास न तो कोई हथियार होते है और न ही कोई ट्रेनिंग। वे सिर्फ अपनी सूझबूझ, क्लासरूम के डेस्क-बेंच और भरोसे के दम पर जॉम्बीज से लड़ते हैं।
2. ये सिर्फ मार-धाड़ वाली सीरीज नहीं है। इसमें दोस्ती, प्यार, माता-पिता का अपने बच्चों के लिए त्याग और स्वार्थी इंसानों का असली चेहरा बहुत खूबसूरती से दिखाया गया है।
3. इस सीरीज में काफी ज्यादा खून-खराबा दिखाया गया है इसलिए अगर आप कमजोर दिल के हैं, तो इसे दिन के उजाले में ही देखें।
आएगा इसका दूसरा सीजन
‘ऑल ऑफ अस आर डेड’ की कहानी पहले सीजन में खत्म नहीं होती हैं। खास बात ये है कि दूसरा सीजन बनाने के लिए पहले सीजन का मजा किरकिरा नहीं किया गया है। रिपोर्ट्स की मानें तो दूसरे सीजन की शूटिंग शुरू हो गई है। कहा जा रहा है कि साल 2026 के अंत या 2027 के शुरुआत में इसका दूसरा सीजन नेटफ्लिक्स पर आ जाएगा।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN

