Home मनोरंजन समाचार इस एक्ट्रेस ने कोरियोग्राफर सरोज खान को दे दी थीं सोने की...

इस एक्ट्रेस ने कोरियोग्राफर सरोज खान को दे दी थीं सोने की चूड़ियां, असिटेंट को दी चेन-ब्रेसलेट, ये थी खुशी की वजह

12
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/05/18/1200x900/singers_deathrrtgtyvgssyuujgyfddHurrhSddf_1779102944461_1779102948344_8ce46c1e-daaa-4dcd-ac22-27f2ce9168b7.jpg

बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस ने अपने डांस परफॉरमेंस से खुश हो कर कोरियोग्राफर सरोज खान को दे दी थीं सोने की चूड़ियां। असिस्टेंट को दी सोने की चेन और ब्रेसलेट। बैकग्राउंड डांसर्स में बांटे पैसे।

1999 में अजय देवगन और तबू की एक फिल्म आई थी तक्षक। जबरदस्त एक्शन ड्रामा फिल्म को ऑडियंस ने पसंद किया। इस फिल्म को गोविंद निहालानी ने डायरेक्ट और प्रोड्यूस किया था। कहानी के अलावा एआर रहमान का म्यूजिक शानदार था। इसी फिल्म का गाना ‘मुझे रंग दे’ जबरदस्त हिट हुआ था। गाने में तबू ने डांस किया था। लेकिन कम ही लोग ये बात जानते होंगे कि इस गाने के लिए तबू ने कई दिन रिहर्सल की थी। गाना जब पूरा हो गया तो उन्होंने डांस कोरियोग्राफर सरोज खान को सोने की चूड़ियां गिफ्ट की थी।

सरोज खान को गिफ्ट की सोने की चूड़ियां

सरोज खान की टीम का हिस्सा रहीं बैकग्राउंड डांसर रुबीना खान ने हाल में बॉलीवुड ठिकाना के साथ बातचीत में उन खास पलों को याद किया। रुबीना ने बताया कि अपना स्टारडम भूल कर कैसे तबू बैकग्राउंड डांसर्स के लिए मौजूद रहती थीं। रुबीना ने एक किस्सा याद करते हुए बताया। उन्होंने कहा गाने ‘मुझे रंग दे’ की शूटिंग हो रही थी। और क्योंकि तबू की बॉडी स्टिफ थी तो वो लचक नहीं ला पा रही थीं। इस गाने के लिए उन्होंने कड़ी रिहर्सल की थी। वो आराम नहीं करती थीं। अंत में जब ये गाना 4 से 5 दिनों में हो गया तो तबू खुद को इतने अच्छे सेडांस करते हुए देख खुश हुई और सरोज खान को उन्होंने सोने की चूड़ियां गिफ्ट कर दी।

डांसर्स में बांटे पैसे

रुबीना खान ने आगे बताया कि तबू गाने से बहुत खुश थीं। मास्टर सरोज को सोने की चूड़ियां देने के बाद उन्होंने मेल असिस्टेंट को सोने की चेन और फीमेल असिस्टेंट को सोने का हाथ का ब्रेसलेट दिया। साथ बैकग्राउंड डांसर के तौर पर डांस करने वाली 25 से 30 लड़कियों और इतनी ही संख्या में मौजूद लड़कों को एक-एक हजार रुपए खुशी से दिए थे। रुबीना ने बताया कि वो तबू की ये बात कभी नहीं भूलीं हैं।

सबको देती थीं इज्जत

आगे रुबीना ने बताया कि तबू सेट पर सबको इज्जत देती थीं। एक बार सेट पर किसी बैकग्राउंड डांसर के पैर में मोच आ गई थी तो तबू ने उसका पैर अपनी गोद में रखकर उसपर बैंडेज लगाया। सेट पर वप स्टारडम छोड़कर उनके जैसी ही बनकर रहती थीं।

35 साल सरोज खान के साथ बिताए

रुबीना ने अपने बारे में बताया कि वो 38 सालों से फिल्मों का हिस्सा रही हैं। लेकिन सबसे ज्यादा 35 साल उन्होंने अपनी गुरु डांस कोरियोग्राफर सरोज खान के साथ बिताए। उन्होंने माधुरी दीक्षित के साथ सबसे ज्यादा गाने किए। वो संजय डीलीला भंसाली की फिल्मों का हिस्सा रहीं और डोला से डोला गाने में बैकग्राउंड डांसर के तौर पर काम कर चुकी हैं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN