Source :- LIVE HINDUSTAN
मिनीरत्न कंपनी बामर लॉरी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने लगातार दूसरी बार बोनस शेयर, स्टॉक स्प्लिट और शेयर बायबैक के प्रस्ताव को मंजूरी नहीं दी है। कंपनी के शेयर सोमवार को 5 पर्सेंट से ज्यादा टूट गए।
मिनीरत्न कंपनी बामर लॉरी एंड कंपनी लिमिटेड के शेयर सोमवार को धड़ाम हो गए हैं। बामर लॉरी के शेयर सोमवार को BSE में 5 पर्सेंट से अधिक की गिरावट के साथ 184.65 रुपये पर बंद हुए। इंट्राडे के दौरान कंपनी के शेयरों ने 182.50 रुपये के स्तर को भी छुआ। बामर लॉरी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने बोनस शेयर इश्यू, स्टॉक स्प्लिट और शेयर बायबैक को मंजूरी नहीं दी है। कंपनी बोर्ड का फैसला इन प्रस्तावों के खिलाफ रहा है। बोनस इश्यू, शेयर के बंटवारे (स्टॉक स्प्लिट) और शेयर बायबैक प्रस्ताव कैंसल होने से निवेशकों को बड़ा झटका लगा है।
लगातार दूसरी बार बोनस इश्यू, स्टॉक स्प्लिट का प्रस्ताव कैंसल
ग्रीस और लुब्रिकैंट्स बनाने वाली कंपनी बामर लॉरी ने बताया है कि उसके बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की रविवार को मीटिंग हुई, जिसमें बोर्ड ने बोनस शेयर इश्यू, स्टॉक स्प्लिट और शेयर बायबैक रिकमंड न करने का फैसला लिया। इससे पहले, पिछले साल मई में भी कोलकाता-हेडक्वॉर्टर वाली इस कंपनी ने बोनस शेयर जारी करने, स्टॉक स्प्लिट और शेयर बायबैक के प्रस्ताव को कैंसल कर दिया था।
हर शेयर पर 4.25 रुपये के डिविडेंड का ऐलान
इस बीच, मिनीरत्न कंपनी बामर लॉरी एंड कंपनी लिमिटेड ने कहा है कि उसके बोर्ड ने 10 रुपये फेस वैल्यू वाले हर शेयर पर 4.25 रुपये का डिविडेंड रिकमंड किया है। यह डिविडेंड वित्त वर्ष 2026 के लिए है। कंपनी ने अभी डिविडेंड की रिकॉर्ड डेट की घोषणा नहीं की है। बामर लॉरी को चौथी तिमाही में 84.5 करोड़ रुपये का कंसॉलिडेटेड प्रॉफिट हुआ है। सालाना आधार पर मिनीरत्न कंपनी का मुनाफा 12 पर्सेंट बढ़ा है। एक साल पहले की समान अवधि में कंपनी को 75 करोड़ रुपये का प्रॉफिट हुआ था। चौथी तिमाही में बामर लॉरी का ऑपरेशंस से मिलने वाला रेवेन्यू सालाना आधार पर 22 पर्सेंट से ज्यादा बढ़कर 744 करोड़ रुपये रहा है, जो कि एक साल पहले की समान अवधि में 608 करोड़ रुपये था।
3 बार बोनस शेयर बांट चुकी है कंपनी
मिनीरत्न कंपनी बामर लॉरी एंड कंपनी लिमिटेड अपने शेयरधारकों को 3 बार बोनस शेयर का तोहफा दे चुकी है। कंपनी ने मई 2013 में 3:4 के रेशियो में बोनस शेयर दिए। यानी, कंपनी ने हर 4 शेयर पर 3 बोनस शेयर बांटे। बामर लॉरी ने दिसंबर 2026 में 3:1 के रेशियो में बोनस शेयर दिए। यानी, कंपनी ने हर 1 शेयर पर 3 बोनस शेयर बांटे। मिनीरत्न कंपनी ने अपना पिछला बोनस शेयर दिसंबर 2019 में 1:2 के रेशियो में दिया है। यानी, कंपनी ने हर 2 शेयर पर 1 बोनस शेयर दिया।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN



