Home  लाइफस्टाइल समाचार तरबूज-खरबूजे का आ गया सीजन! 15 मिनट में बिना मशीन के बनाएं...

तरबूज-खरबूजे का आ गया सीजन! 15 मिनट में बिना मशीन के बनाएं आइस्क्रीम, ठंडी-ठंडी खाकर आ जाएगा मजा

12
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

गर्मी के मौसम में तरबूज-खरबूजा की बहार आ जाती है। इन फलों को लोग खूब खाते हैं और ये फायदेमंद भी होते हैं। अगर आपके बच्चे तरबूज या खरबूजा नहीं खाते हैं, तो उन्हें इसकी टेस्टी आइसक्रीम बनाकर खिलाएं। यहां हम दोनों की आइसक्रीम बनाने की रेसिपी शेयर कर रहे हैं।

गर्मी का मौसम आते ही बाजार में तरबूज-खरबूजा मिलने लगता है और लोग इन फलों को बड़े चाव से खाते हैं। दोनों ही फल पानी से भरपूर होते हैं, जो गर्मी में शरीर में पानी की कमी नहीं होने देते। तरबूज-खरबूजा के सीजन के साथ आप आइसक्रीम का मजा भी ले सकते हैं। बाजार की आइसक्रीम खाने से अच्छा है कि घर पर हेल्दी और टेस्टी आइसक्रीम बनाकर खाएं और बच्चों को खिलाएं। बच्चे अक्सर फल खाने में आना-कानी करते हैं, ऐसे में आप फ्रूट आइसक्रीम बनाकर दे सकती हैं। खरबूजे और तरबूज की आइसक्रीम बनाना बिल्कुल आसाना है और इसकी रेसिपी कविता के किचन से मिली है।

तरबूज की आइसक्रीम

तरबूज में विटामिन A और C, पोटेशियम, मैग्नीशियम और लाइकोपीन का अच्छा स्रोत होता है, जो शरीर के लिए फायदेमंद होता है। तो इसे आप ऐसे खाएं, जूस बनाएं या फिर आइसक्रीम सभी तरीके से बेस्ट हो सकता है। अभी हम आपको आइसक्रीम की रेसिपी बताने जा रहे हैं।

क्या-क्या चाहिए- तरबूज, आधा कप पानी, 2 स्पून चीनी।

बनाने का तरीका

सबसे पहले तरबूज को छोटे टुकड़ों में काट लें। कोशिश करें कि बीज निकाल जाए, 1-2 रह जाते हैं, तो कोई परेशानी नहीं है। अब पीसेस को आप ग्राइंडर में डालें। इसमें 2 चम्मच शक्कर डालें और आधा कप पानी। बस फिर इसे 2 राउंड मिक्सी में चलाकर पीस लें। अब आपको आइसक्रीम जमाने वाली ट्रे चाहिए, आजकल मार्केट में अलग-अलग शेप में ये ट्रे आती हैं। आप कोई भी ले सकती हैं और इसी में आइसक्रीम जमाकर 4-5 घंटे के लिए फ्रिजर में रखें। बस आपकी टेस्टी आइसक्रीम बनकर रेडी हो जाएगी। आप इसमें शक्कर नहीं डालेंगी, तो भी चलेगा अगर तरबूज मीठा है।

खरबूजे की आइसक्रीम

गर्मियों में पानी की कमी को पूरा करने में खरबूजा काफी मदद करता है। इसमें विटामिन A, C, और पोटेशियम होता है। खरबूजा कई बच्चे खाना पसंद नहीं करते हैं, तो आप इसकी आइसक्रीम बनाकर खिलाएं। इसकी रेसिपी भी काफी सिंपल है।

इंग्रेडिएंट्स क्या है- 1 खरबूजा, 1 ग्लास दूध, 2 चम्मच चीनी।

कैसे बनाएं

सबसे पहले खरबूजे छीलकर पीस में काट लीजिए और बीजा हटा दीजिए। फिर इसे मिक्सर में डालें और उसमें दूध-चीनी डालकर 2 राउंड में ग्राइंड करें। इसमें पानी नहीं डालना है। फिर इसे आइक्रीम ट्रे में रखें और स्टिक लगाकर सेट करें। बस ट्रे को फ्रिजर में 4-5 घंटे के लिए छोड़ दें और फिर ठंडी-ठंडी मस्कमेलन आइसक्रीम का मजा लीजिए। इन दोनों ही आइसक्रीम का बनाने में सिर्फ 15 मिनट का समय लगेगा।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN