Home मनोरंजन समाचार ‘मैं इसलिए जेल नहीं गया था कि मेरे पास पैसे नहीं हैं’,...

‘मैं इसलिए जेल नहीं गया था कि मेरे पास पैसे नहीं हैं’, राजपाल यादव ने बताया क्या था पूरा मामला

11
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/04/22/1200x900/rajpal_adav_22_04_1776829931819_1776829936186.png

राजपाल यादव ने हाल ही में एक पॉडकास्ट में अपने जेल जाने को लेकर बात की। उन्होंने कहा कि वो इसलिए जेल नहीं गए थे कि उनके पास पैसे नहीं हैं। मामला जितना दिखता है उससे ज्यादा उलझा हुआ था। आइए जानते हैं राजपाल यादव ने क्या बताया। 

भूत बंगला की रिलीज से कुछ महीने पहले राजपाल यादव एक चेक बाउंस मामले में तिहाड़ जेल गए थे। उनके जेल जाने के बाद सोशल मीडिया पर इस तरह की बहस छिड़ गई थी कि एक एक्टर जो इतने सालों से काम कर रहा है, क्या उसके पास देने के लिए 5 करोड़ रुपये भी नहीं हैं? अब इस बारे में भूत बंगला एक्टर राजपाल यादव ने बताया कि वो इसलिए जेल नहीं गए थे क्योंकि उनके पास पैसे नहीं थे। मामला जितना सिंपल दिखता है, उससे ज्यादा उलझा हुआ है।

अपने जेल जाने पर क्या बोले राजपाल यादव

शुभांकर मिश्रा के साथ खास बातचीत में राजपाल यादव ने इस पूरे मामले को लेकर बात की। उन्होंने इस धारणा को लेकर बात की कि इतनी बड़ी फिल्मोग्राफी वाले एक्टर को 5 करोड़ भरने में समस्या नहीं होनी चाहिए।

5 करोड़ की बात होती तो 2012 में ही केस सुलझ जाता

राजपाल यादव ने कहा, “यही सवाल है…जिस दिन लोग ये समझ जाएंगे, उन लोगों को मेरा पूरा केस समझ आ जाएगा…मैं इसलिए जेल नहीं गया था कि मेरे पास पैसे नहीं थे। ये एक बड़ा सिद्धांत से जुड़ा मामला था।” उन्होंने आगे कहा कि अगर बात सिर्फ 5 करोड़ की होती तो ये मामला साल 2012 में सुलझ जाता।

राजपाल यादव बोले- फिल्म को रिलीज होने देना चाहिए

अपने केस को समझाते हुए राजपाल यादव ने बताया, “ये 5 करोड़ का मसला होता तो 2012 में निपट जाता। इस 5 करोड़ ने 17 करोड़ को डुबाने का काम किया है।” राजपाल यादव ने उस फिल्म के बारे में भी बात की जिसकी वजह से राजपाल यादव इस पूरे मामले में फंसे। उन्होंने कहा, “12 करोड़ पहले ही खर्च हो चुका है…उस प्रोजेक्ट की कीमत अब 22 करोड़ हो गई है…अगर दुश्मन भी इस प्रोजेक्ट से जुड़े हुए हैं, उन्हें इसे रिलीज होने देना चाहिए। दर्शकों को तय करने देना चाहिए।”

खुद को फ्रॉड कहे जाने पर क्या बोले भूत बंगला एक्टर?

इस मामले के दौरान राजपाल यादव पर फ्रॉड का टैग भी लगा। इस बारे में बात करते हुए राजपाल यादव ने कहा, “फिल्म इंडस्ट्री में 100 में से 20 फिल्में चलती हैं और 80 फेल हो जाती हैं, इसका ये मतलब नहीं है कि फ्रॉड हुआ है। इस बातचीत के दौरान राजपाल यादव ने कहा कि उन्हें भारतीय न्याय व्यवस्था में पूरा भरोसा है। उन्होंने कहा कि ये लड़ाई उन्होंने शुरू नहीं की थी, लेकिन ये मेरी वजह से खत्म होगी।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN