Source :- LIVE HINDUSTAN
Dry Coconut Barfi At Home: मेहमानों को खिलाने के लिए घर में मिठाई बनाना है तो मात्र 1 लीटर दूध और सूखे नारियल से बिना ज्यादा समय लगाए बर्फी बनाकर तैयार कर के रख लें। बगैर फ्रिज के स्टोर करेंगी तो भी नहीं होगी खराब। नोट कर लें रेसिपी।
घरवाले अक्सर मीठे की डिमांड करते हैं। तो आप सूखे नारियल से बर्फी बनाकर रख सकती हैं। गेस्ट आने वाले हों या फिर घर में पूजा-पाठ जैसा स्पेशल ओकेजन हो, होममेड ये मिठाई ना केवल टेस्टी लगेगी बल्कि हेल्थ के लिए भी अच्छी है। सबसे खास बात कि ये मिठाई गर्मी के मौसम में जल्दी खराब भी नहीं होगी। कुछ ही मिनटों में बन जाने वाली सूखे नारियल की बर्फी को बनाने का तरीका सीख लें।
सूखे नारियल से बनने वाली बर्फी
4 सूखे नारियल का गोला
1 लीटर फुल क्रीम मिल्क
एक चम्मच इलायची पाउडर
8-10 केसर के रेशे
एक कप चीनी
सूखे नारियल से बर्फी बनाने की रेसिपी
- सबसे पहले मार्केट से सूखे नारियल का गोला ले आएं और इसे छील लें।
- फिर छोटे टुकड़ों में काट लें। जिससे कि इसे मिक्सी में ग्राइंड करना आसान हो जाए।
- अब मिक्सी के जार में डालकर चलाएं और पाउडर बना लें।
- बस ये फ्रेश डेसिकेटेड कोकोनट बनकर तैयार हो गया है।
- अब कड़ाही में इस फ्रेश डेसिकेटेड नारियल को डालें और धीमी फ्लेम पर भूनें। ध्यान रहे कि इसका कलर चेंज ना हो बस हल्का सा सोंधा महकते ही गैस की फ्लेम को बंद कर दें। जिससे नारियल पाउडर का सफेद रंग बना रहे।
- अब कड़ाही में एक लीटर उबला हुआ फुल फैट मिल्क डालें और पकाएं। इसमे एक चम्मच इलायची पाउडर और केसर के रेशे करीब आठ से दस डाल दें। ऐसा करने से दूध का कलर काफी प्यारा सा लाइट यलो हो जाएगा।
- साथ में एक कप चीनी डालें और धीमी फ्लेम पर तब तक पकाएं जब तक ये आधा ना हो जाए। साथ ही दूध गाढ़ा ना हो जाए।
- एक बार जब दूध अच्छी तरह गाढा होने लगे। उसके बाद ही नारियल को डालें।
- दूध गाढ़ा होने के बाद अब इसमे तैयार नारियल का पाउडर डालकर मिक्स करें।
- तेजी से ये नारियल दूध को सोख लेगा और इसे मिक्स करते रहें।
- अगर दूध ने फौरन नारियल ना सोखा हो तो कुछ देर फ्लेम को तेज कर पकाएं। जिससे दूध गाढ़ा होकर नारियल उस सोख लें।
- बस अच्छी तरह से मिक्स करें और गैस की फ्लेम को बंद कर दें।
- ध्यान रहे कि इसमे घी का यूज ना करें।
- किसी बड़ी ट्रे या थाली को घी से ग्रीस कर दें। जिससे बर्फी को सही शेप मिल सके।
- अब सारे मिक्सचर को पलट दें। और थाली के किनारों से लगाकर अच्छी तरह से सेट कर दें। जिससे बर्फी को अच्छा शेप मिले।
- हल्का ठंडा होने पर इसमे चाकू से काटकर शेप बना दें। ठंडा हो जाने के बाद सारी बर्फी को निकालना आसान हो जाएगा।
- एक लीटर दूध और तीन से चार नारियल के गोले से फटाफट किलोभर के करीब बर्फी बनकर तैयार हो जाएगी। जिसे फ्रिज के बाहर रखकर कई दिन स्टोर कर सकती हैं और ये खराब नहीं होगी।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN



