Home  लाइफस्टाइल समाचार टिफिन में रखे पराठे ना सूखेंगे ना कड़े होंगे, हर बार नर्म...

टिफिन में रखे पराठे ना सूखेंगे ना कड़े होंगे, हर बार नर्म बनाने के लिए 2 काम करें

13
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

Cooking Tips: टिफिन में जब भी पराठा बनाकर रखती हैं तो कभी वो कड़े हो जाते हैं या सूखकर खिंचने लगते हैं। जिससे खाना मुश्किल हो जाता है। लेकिन इन 2 तरीकों की मदद से पराठे बनाएंगी तो गर्म रहने पर क्रिस्पी और ठंडा होने पर नर्म बने रहेंगे।

नर्म पराठे सब्जी के साथ मिले तो खाने का मजा दोगुना हो जाता है। लेकिन टिफिन में रखे पराठे ठंडे होने के बाद कड़े हो जाते हैं। और गर्मागर्म खाएं तो भी मजा नहीं आता। पराठे की हर लेयर अलग हो जाए और वो खाने में क्रिस्पी लगने के साथ नर्म होने चाहिए। लेकिन काफी सारे लोग रोज के पराठे इतने मजेदार नहीं बना पाते। तो इन 2 स्टेप को पराठे बनाते वक्त जरूर अपनाएं। पराठों में लेयर बनेगी और वो गर्म होने पर क्रिस्पी और ठंडे होने बिल्कुल नर्म होंगे। जिन्हें एक बार में ही तोड़कर मुंह में डाले तो वो गल जाएंगे। यहीं नहीं इन पराठों को खाने के बाद आप लच्छे पराठे खाना भी छोड़ देंगे। तो एक अगली बार जब टिफिन के लिए पराठे बना रहीं हो तो इस तरीके को जरूर ट्राई करें।

पराठे को तिकोना शेप दें

लेयर वाले पराठे बनाने हैं तो पराठों को चौकोर या गोल शेप नहीं बल्कि हमेशा तिकोना शेप दें। गोल रोटी बेलने के बाद इसे हाफ फोल्ड करें और फिर दोबारा फोल्ड करें। ऐसा करने से ये तिकोना हो जाएगा। फिर इसे सूखा आटा लगाकर बेल लें। इस तरह से पराठे बनाएंगी तो उनमे लेयर बनेगी और पराठे गर्म रहने पर क्रिस्पी लगेंगे और ठंडे होने के बाद नर्म बने रहेंगे। जिन्हें खाने में स्वाद भी आएगा।

हर लेयर में लगाएं घी

पराठे को जब तिकोना शेप का बनाएं तो उन सबके बीच में घी जरूर लगाएं। पहले आटे की लोई बनाकर गोल रोटी बेल लें। फिर इसमे घी लगाएं। फिर इसे हाफ फोल्ड करें और एक बार फिर से घी लगाएं। फिर इसे फोल्ड तक तिकोना शेप दें। उसके बाद सूखा आटा लगाकर बेलें। ऐसा करने से पराठे की हर लेयर पकने के बाद अलग हो जाएगी और आपका रेगुलर वाला पराठा लच्छे पराठे जैसा ही बनकर तैयार होगा। इसे टिफिन में देने पर ठंडे होने के बाद भी ये पराठे खाने में स्वादिष्ट लगते हैं।

सेंकते वक्त रखें इस बात का ध्यान

पराठे में लेयर बनेगी या नहीं इसका पता सेंकते वक्त चल जाता है। पराठे को घी लगाकर जब भी सेंके तो ध्यान रहें कि पहली परत जब हल्की पक जाए तभी पलटें। फिर उस पर घी लगाएं और जब दूसरी लेयर भी हल्की पक जाए तो पहली घी लगी लेयर को तवे पर डालकर गोल्डन पैच बनने तक सेंके। दूसरी लेयर पर भी घी लगाएं और पलट कर सेंके। जब पराठों पर घी लगे और वो फूल जाएं तो इसका मतलब है कि पराठे के अंदर सही तरीके से घी लगा है और हर एक लेयर अलग हो जाएगी। क्रिस्पी पराठे बनने की यहीं निशानी होती है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN