Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/04/19/1200x900/bl_1776282832371_1776620209346.jpg‘धुरंधर 2’ ने इस वक्त हर तरफ तहलका मचा रखा है। मूवी में रणवीर सिंह की धांसू एक्टिंग हर किसी को हैरान कर रही है। ‘धुरंधर 2’ की कहानी ही नहीं बल्कि इसके गाने भी इंटरनेट पर धूम मचा रहे हैं। ‘धुरंधर 2’ के सामने इस वक्त अक्षय कुमार की ‘भूत बंगला’ टक्कर देने के लिए आ गई है।
Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 32: डायरेक्टर आदित्य धर की फिल्म ‘धुरंधर 2’ ने 19 मार्च, 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक दी थी। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर भी जमकर कमाई की। यही नहीं ‘धुरंधर 2’ के आगे कई फिल्में हवा हो गईं। फिल्म के रिलीज को आज 32 दिन हो गए हैं, लेकिन इसकी दहाड़ में कोई कमी नहीं आ रही है। ‘धुरंधर 2’ की भारत ही नहीं, बल्कि पाकिस्तान में भी चर्चा में बनी हुई है। ऐसे में अब ‘धुरंधर 2’ के रविवार के शुरुआती आंकड़े सामने आ चुके हैं। तो चलिए देखते हैं ‘धुरंधर 2’ ने 32वें दिन कितना कमा लिया है।
संडे को ‘धुरंधर 2’ ने फिर लगाई दहाड़
‘धुरंधर 2’ ने इस वक्त हर तरफ तहलका मचा रखा है। मूवी में रणवीर सिंह की धांसू एक्टिंग हर किसी को हैरान कर रही है। ‘धुरंधर 2’ की कहानी ही नहीं बल्कि इसके गाने भी इंटरनेट पर धूम मचा रहे हैं। ‘धुरंधर 2’ के सामने इस वक्त अक्षय कुमार की ‘भूत बंगला’ टक्कर देने के लिए आ गई है। इसके बावजूद वीकेंड में ‘धुरंधर 2’ ने शानदार कमबैक किया। ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का आज यानी रविवार का कलेक्शन सामने आ चुका है। मूवी को रिलीज हुए एक महीना हो गया है। ‘धुरंधर 2’ ने एडवांस बुकिंग में 43.00 करोड़ रुपये की कमाई की थी। वहीं, ओपनिंग डे पर इसने 102.55 करोड़ रुपये से खाता खोला। ऐसे में 32वें दिन इसका हाल काफी बेहाल नजर आया। Sacnilk के मुताबिक, ‘धुरंधर 2’ ने संडे को खबर लिखने तक 4.60 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया। धुरंधर: द रिवेंज का 30 दिन का कलेक्शन भारत में 1,115.07 करोड़ (नेट कलेक्शन) हो गया है। उम्मीद है फाइनल आंकड़े और भी बेहतर होंगे।
डे वाइज देखें ‘धुरंधर 2’ का कलेक्शन
| वीक 1 | 674.17 करोड़ रुपये |
|---|---|
| वीक 2 | 263.6 करोड़ रुपये |
| वीक 3 | 110.60 करोड़ रुपये |
| वीक 4 | 54.70 करोड़ रुपये |
| डे 30 | 2.70 करोड़ रुपये |
| डे 31 | 4.65 करोड़ रुपये |
| डे 32 | 4.60 करोड़ रुपये |
| टोटल कलेक्शन | 1,115.07 करोड़ रुपये |
‘धुरंधर 2’ के बारे में
‘धुरंधर 2’ 2025 की हिट फिल्म ‘धुरंधर’ का सीक्वल है, जो पिछले दिसंबर में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में दिखाया गया था कि कैसे हमजा, पाकिस्तान के लयारी में एक बलूच गैंग में घुसपैठ करके एक आतंकी संगठन को खत्म करता है। इस सीक्वल में इस बात की बैक स्टोरी दिखाई गई है कि कैसे हालात की वजह से जसकीरत, हमजा बन जाता है। रणवीर, सारा अर्जुन, अर्जुन रामपाल, आर. माधवन, राकेश बेदी, दानिश पांडोर और अन्य कलाकारों ने इस फिल्म में अपनी पुरानी भूमिकाएं ही निभाई हैं। पहली फिल्म ‘धुरंधर’ ने दुनिया भर में 1300 करोड़ रुपये की कमाई की थी और दिसंबर में रिलीज होने के तीन महीने बाद भी यह अभी भी सिनेमाघरों में चल रही है। उम्मीद है कि इसका सीक्वल और भी बेहतर प्रदर्शन करेगा।
(डिसक्लेमर: इस लेख में दिए गए बॉक्स ऑफिस आंकड़े विवरण विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स, ट्रेड एनालिस्ट्स और सूत्रों पर आधारित हैं। वास्तविक आंकड़े ऊपर दिए गए अनुमानों से भिन्न हो सकते हैं। लाइव हिंदुस्तान इनके ऑफिशियल होने की पुष्टि नहीं करता है।)
SOURCE : LIVE HINDUSTAN



