Home  लाइफस्टाइल समाचार Jokes of the Day: पत्नी ने छोड़ा सोमवार का व्रत, वजह सुन...

Jokes of the Day: पत्नी ने छोड़ा सोमवार का व्रत, वजह सुन पति के उड़े होश, पढ़ें 15 धांसू चुटकुले

18
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

सोमवार का दिन जैसे ही आता है लगता है फिर वही काम से भरा हफ्ता शुरू हुआ। मंड के स्ट्रेस को दूर करने और हंसी का डोज लेने के लिए आप कुछ मजेदार चुटकुलों को जरूर पढ़ें।

संडे के बाद जब मंडे का दिन आता है, तो किसी को भी अच्छा नहीं लगता। फिर वही काम-काज, बॉस के साथ झिकझिक, हफ्ते पर गधा मजदूरी के बाद दोबारा मिलता है रविवार। ऐसे में अगर आप अपनी खास दवाई की डोज लेना भूल जाते हैं, तो हम इसका पूरा ख्याल रख रहे हैं। डॉक्टर्स के मुताबिक, हंसना सेहत के लिए फायदेमंद होता है। हंसने से स्ट्रेस तो कम होता ही है और भी कई बीमारियों से राहत मिलती है। तो आज मंडे के स्ट्रेस को कहें बाय और खुलकर हंसिए, क्योंकि हम आपके लिए 15 फनी जोक्स लेकर आए हैं।

पति- तुम शादी से पहले सोमवार का व्रत करती थी, पर अब नहीं करती हो ऐसा क्यों?

पत्नी- हां, 16 सोमवार व्रत करती थी।

पति- तो अब क्या हो गया है?

पत्नी- फिर तुमसे शादी हो गई और मेरा व्रत-पूजा पाठ से भरोसा उठ गया।

पति बेहोश!

जब पति साबुन से मुंह धोता है, तो पत्नी समझ जाती है कि बाहर जा रहे हैं।

जब पत्नी साबुन से मुंह धोती है, तो पति समझ जाता है कि अब ये कहीं नहीं जाने वाली।

पत्नी- अगर मुहब्बत अंधी है, तो “शादी” क्या है ?

पति- शादी, आंख का ऑपरेशन है, सबकी आंखें खोल देता है।

रात को पति पत्नी का झगड़ा हुआ

सुबह पत्नी गुस्से में नहीं उठी

पति ने खुद ही बच्चों को नाश्ता कराया, स्कूल के लिए तैयार किया

पत्नी बेड पर लेटी घूरती रही… पति बच्चों को लेकर स्कूल के लिए निकला तो

पत्नी उठकर बोली – रुकिए आज रविवार है।

कोर्ट में एक एक्सीडेंट केस पर सुनवाई चल रही थी…

जज – क्या सबूत है कि तुम कार धीरे चला रहे थे ?

आरोपी – हुजुर, मैं अपनी बीवी को लेने अपने ससुराल जा रहा था…

जज – रिहा कर दो इस मासूम को।

पत्नी ने पति से अर्ज किया-

दाग तो चले जाएंगे कमीज से,

दाग तो चले जाएंगे कमीज से,

कभी कपड़े तो धोओ तमीज से।

शादी से पहले भगवान से मांगा था

अच्छी पकाने वाली देना,

जल्दबाजी में भूल ही गया बोलना

अहम शब्द ‘खाना’।

पत्नी- “अगर मैं 4-5 दिन घर में ना दिखूं तो आपको कैसा लगेगा?”

पति (मन ही मन खुश) – “बहुत अच्छा लगेगा!”

फिर पत्नी सोमवार को नहीं दिखी, मंगलवार को नहीं, बुधवार को नहीं… शुक्रवार को जब पति की आंखों का सूजन कम हुआ तब थोड़ी दिखाई देने लगी।

पत्नी – “तुम मुझे प्यार करते हो?”

पति – “हां जान!”

पत्नी – “तो मेरे मरने के बाद ताजमहल बनवाओगे?”

पति – “प्लॉट ले चुका हूं पगली, देर तो तू ही कर रही है!”

पत्नी – तुम हर बात में मेरे मायके वालों को बीच में क्यों लाते हो ?

पति- देखो जब टीवी में खराबी आती है तो कोई टीवी को थोड़े ही बोलता है….

गाली तो कंपनी वाले ही खाते हैं. पति की बात सुनकर पत्नी गुस्से से लाल हो गई।

पत्नी – मेरा वेट कैसे कम होगा? पति- अपनी गर्दन को दाएं बाएं हिलायें।

पत्नी – किस समय? पति- जब कोई खाने को पूछे।

अब वो दिन दूर नहीं जब पति-पत्नी के बीच डिजिटल लड़ाई कुछ इस तरह होगी

बीवी- ना जाने कौन-सी घड़ी में मैंने तुम्हारी Friend request accept की थी ।

पति- पत्थर पड़ गये थे मेरी अक्ल पे जो तुम्हारी DP को Nice Pic कहा था ।

बीवी- मेरी अक्ल पे भी परदा पड़ा था जो तुम्हारी Pic पे Handsome Look का comment किया था ।

पति- अच्छा होता तुम्हें उसी वक्त unfriend कर देता…

बीवी- मैंने भी उसी वक्त तुम्हें Block किया होता तो आज ये दिन ना देखना पड़ता।

पति- शादी के समय सात फेरे लेते वक्त

तुमने वचन दिया था और स्वीकार किया था कि

मेरी इज्जत करोगी, मेरी सब बात मानोगी।

पत्नी- तो क्या इतने लोगों के सामने तुमसे बहस करती।

बीवी की बात सुनकर पतिदेव हैरान रह गए।

पति- पत्नी पार्टी में जाते हैं।

पत्नी आज तो स्टेज पर आग लगा देंगे।

पति- अरे मैं माचिस लाना भूल गया।

पत्नी- अरे मैं डांस की बात कर रही हूं।

पत्नी, हां लेकिन तुम्हारे डांस करने पर लोग स्टेज को ही आग लगा देंगे।

पति (फोन पर पत्नी से) – तुम बहुत प्यारी हो…!

पत्नी – थैंक्स…!

पति- तुम बिल्कुल राजकुमारी जैसी हो…!

पत्नी- थैंक्यू सो मच… और बताओ क्या कर रहे हो

पति- खाली बैठा था, सोचा मजाक ही कर लूं…!

पत्नी आओ बेलन लेकर इंतजार कर रही हूं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN