Home  लाइफस्टाइल समाचार 45 की उम्र में टोंड बॉडी के लिए इतना सब करती हैं...

45 की उम्र में टोंड बॉडी के लिए इतना सब करती हैं अनीता हसनंदानी, जिम रूटीन देख मिलेगा मोटिवेशन

17
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

Anita Hassnandani fitness video: बच्चे की मां और एक्ट्रेस अनीता हंसनंदानी फिट रहने और टोंड बॉडी के लिए कड़ी मेहनत करती हैं। अपनी फिटनेस का क्रेडिट वो अपने बेटे को देती हैं और वीडियो शेयर कर बताया कि बच्चों को एक्टिव बनाने के लिए खुद एक्टिव रहना कितना जरूरी है।

45 की उम्र में एक्ट्रेस और मॉम अनीता हंसनंदानी अपनी फिटनेस का पूरा ध्यान रखती हैं। इंस्टाग्राम पर अक्सर वीडियो शेयर कर वो अपने फिटनेस की झलक भी दिखाती हैं। लेटेस्ट वीडियो में उन्होंने दिखाया है कि वो अपनी बॉडी को टोंड एंड फिट बनाने के लिए हैवी लिफ्टिंग और फंक्शनल मोबेलिटी चैलेंज को पूरा करती हैं। उम्र के साथ उन गोल्स काफी क्लियर हैं। जिससे वो एक्टिव रहने के साथ ही अपने मॉम वाली जिम्मेदारी भी पूरी कर सकें।

स्ट्रेंथ और ज्वाइंट हेल्थ का ख्याल

फिट रहने का मतल है जोड़ों पर प्रेशर, लेकिन अनीता अपनी स्ट्रेंथ पर फोकस करने के साथ ही ज्वाइंट हेल्थ को भी अच्छी तरह से हैंडल करती हैं।

जिम में अनीता करती हैं डिफरेंट वर्कआउट्स

अनीता ने अपने वर्कआउट वीडियो को शेयर किया है। जिसमे वो अलग-अलग टेक्निक से वर्कआउट्स कर रही हैं।

जैसे वेट लिफ्टिंग के लिए वो खास तरह के टूल का इस्तेमाल कर रही हैं ये एक ट्रैप बार है जो डेडलिफ्ट के काम को आसान बना देता है। एक स्टैंडर्ड बारबेल से अलग, ट्रैप बार वजन को आपके सेंटर ऑफ ग्रेविटी के सामने रखने के बजाय उसकी लाइन में रखता है।

वहीं डेड लिफ्ट के बाद बॉडी को रिलैक्स और स्ट्रेच करना जरूरी है। स्टैंडर्ड स्ट्रेचिंग पैसिव होती है, इसलिए भारी वेट लिफ्टिंग जैसे सेट्स के बीच, उन्होंने डायनामिक ग्राउंड-बेस्ड मोबिलिटी को शामिल किया।

वीडियो में, अनीता पैडेड फ्लोर पर सिट-आउट और लैटरल ट्रांजिशन करते हुए दिख रही हैं। एक्टर ने स्क्वाट्स के लिए केटलबेल पकड़े हुए एक तिरछे बोर्ड का इस्तेमाल किया जो एड़ियों को ऊपर उठाने के साथ गहरे स्क्वाट करने में मदद करता है। सिटअप स्क्वाट्स ना केवल पैरों को मजबूत बनाता है बल्कि जांंघों की मसल्स को टोन करने में मदद करता है। एक्टिव लोगों के लिए ये वर्कआउट बहुत जरूरी है।

बच्चे के लिए आइडियल मॉम अनीता ने कैप्शन में लिखी ये बात

अनीता हंसनंदानी ने पैरेंटिंग को लेकर कहा था कि बच्चे वहीं करते हैं जो हमें करते हुए देखते हैं। इसलिए वो अपने बेटे आरव के लिए एक एक्जाम्पल सेट कर रही हैं। जिससे कि वो भी डिसिप्लिन को फॉलो कर सके। वीडियो के कैप्शन में अनीता ने लिखा है कि हम एक्टिव बच्चों के पालन-पोषण के बारे में बात करते हैं। जबकि बच्चे वो नहीं करते जो हम कहते हैं बल्कि वो करते हैं जो हम करते हैं। इसलिए बच्चों के लिए उनके मॉडल बनें, उनके साथ मूव करें और वो बनें जो उन्हें बनाना चाहते हैं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN