Home  लाइफस्टाइल समाचार हेल्थ अलर्ट! मार्केट में मिल रहे केमिकल वाले जहरीले अंगूर, डॉक्टर ने...

हेल्थ अलर्ट! मार्केट में मिल रहे केमिकल वाले जहरीले अंगूर, डॉक्टर ने बताया कैसे पहचानें

12
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

Healthy Eating Tips: अक्सर हम अनजाने में ऐसे अंगूर खा लेते हैं, जिनपर कीटनाशकों के अवशेष मौजूद होते हैं। ऐसे में जरूरी है कि आप इन जहरीले अंगूरों की पहचान और खाने का सुरक्षित तरीका जान लें।

गर्मियों में मौसम में ठंडे-ठंडे अंगूर खाना सभी को पसंद होता है। ये मीठे और रसीले होने के साथ-साथ शरीर को हाइड्रेट रखने वाले फल होते हैं। इनमें विटामिन सी, विटामिन के, पोटेशियम और कई एंटीऑक्सीडेंट्स मौजूद होते हैं, जो सेहत के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। लेकिन ये फायदे तो तभी मिलेंगे ना जब अंगूर वाकई नेचुरल होंगे। क्योंकि आजकल जिस तरह से फलों में केमिकल्स का इस्तेमाल बढ़ रहा है, उस हिसाब से देखें तो फायदे कम और नुकसान ज्यादा हैं। अक्सर हम अनजाने में ऐसे अंगूर खा लेते हैं, जिनपर कीटनाशकों के अवशेष मौजूद होते हैं। ऐसे में जरूरी है कि आप इन जहरीले अंगूरों की पहचान और खाने का सुरक्षित तरीका जान लें।

कैसे जहरीले हैं मार्केट में मिलने वाले अंगूर?

डॉ बृजपाल त्यागी बताते हैं कि आजकल मार्केट में काफी जहरीले अंगूर मिल रहे हैं। ये जहरीले इसलिए हैं क्योंकि इनमें खूब सारे केमिकल्स का इस्तेमाल किया जाता है, ताकि ये लंबे समय तक हरे और फ्रेश दिखें। कुछ कॉमन यूज होने वाले केमिकल्स हैं मैनकोजेब और साइपरमेथ्रिन। इनके साथ ही उन्हें सल्फर डाइऑक्साइड गैस में भी निकाला जाता है। आप अंगूर पर जो सफेद रंग की परत देखते हैं, वो इन्हीं की जहरीली परत होती है, जिससे अंगूर जल्दी सड़ते नहीं है और साफ-सुथरे दिखते हैं।

कैसे पहचाने की अंगूर सुरक्षित है या नहीं?

अंगूर सुरक्षित हैं या नहीं इसे पता करने का तरीका काफी सिंपल है। डॉक्टर कहते हैं कि अंगूर को तने से तोड़कर देखिए। अगर उस जगह से तना हरा है तो ठीक है, वही अगर पूरी तरह सूखा हुआ है तो समझ लें कि इन्हें फ्रेश रखने के लिए केमिकल्स का भरपूर इस्तेमाल किया गया है। इसके अलावा अगर इनपर बहुत ज्यादा सफेद रंग की परत दिखे, तो वो भी केमिकल्स का संकेत हो सकती है।

अंगूर खाने का सुरक्षित तरीका क्या है

डॉ बृजपाल आगे कहते हैं कि बिना धोए अंगूर खाना आपकी सेहत के लिए बिल्कुल भी ठीक नहीं है। अगर आप ठेले से उठाकर अंगूर खा लेते हैं, या घर पर बिना साफ किए ही खाना शुरू कर देते हैं तो ये बहुत टॉक्सिक साबित हो सकता है। सुरक्षित तरीका है कि अंगूर घर में लाने के बाद 15-20 मिनट के लिए बेकिंग सोडा वाले पानी में भिगोकर रख दें। फिर इन्हें अच्छे से साफ करें, गुनगुने पानी से बेहतर रहेगा। ऐसा करने से अंगूर की सफेद लेयर काफी हद तक रिमूव हो जाती है और वो खाने के लिए सेफ हो जाते हैं।

स्टोर करने का सही तरीका भी जरूरी है

अंगूर को ज्यादा दिनों तक स्टोर कर के रखने से बचें। हमेशा ताजे अंगूर ही खरीदें और खाने से पहले बेकिंग सोडा वाले पानी से जरूर धोएं। लंबे समय तक रखे अंगूर में बैक्टीरिया पनपने का खतरा भी बढ़ जाता है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN