Home  लाइफस्टाइल समाचार हलवाई जैसी खस्ता पूड़ी के लिए आटे में मिलाएं ये 2 चीजें,...

हलवाई जैसी खस्ता पूड़ी के लिए आटे में मिलाएं ये 2 चीजें, कम तेल में फूली-फूली बनेगी!

13
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

Cooking Tips: हलवाई जैसी खस्ता और फूली-फूली पूड़ी आप घर पर भी बना सकती हैं। बस आटा लगाते हुए ये टिप्स फॉलो कर करें, पूड़ी एकस्ट्रा तेल भी नहीं सोखेगी और देर तक सॉफ्ट बनी रहेगी।

गरमा-गरम पूड़ी खाने में मजा ही आ जाता है। साथ में कोई टेस्टी सब्जी ना भी हो तो अचार और दही से पूड़ी काफी टेस्टी लगती है। वैसे पूड़ी बनाना कोई मुश्किल काम नहीं है, लेकिन हर बार फूली-फूली परफेक्ट पूड़ी बनें ये जरूरी नहीं। कभी-कभार पूड़ी सख्त बनती है, तो कभी अच्छे से फूलती नहीं, तेल पी लेती है। दरअसल अच्छी पूड़ी बनाने का राज बेलने या तलने में नहीं, बल्कि आटे को सही को गूंथने में छिपा है। अगर आप आटा सही से गूंथे तो पूड़ी अपने आप फूली-फूली और सॉफ्ट बनती हैं। इसके लिए आपको बस कुछ छोटी-छोटी टिप्स ध्यान में रखनी हैं, साथ ही कुछ चीजें एड भी करनी हैं। इससे पूड़ी एकदम परफेक्ट बनती हैं और काफी देर तक सॉफ्ट रहती हैं। सफर के लिए पूड़ी बना रही हैं, तो ये तरीका जरूर ट्राई कर के देखें।

क्रिस्पी पूड़ी के लिए आटे में मिलाएं ये 1 चीज

पूड़ी कई बार अच्छे से फूलती नहीं है या जरूरत से ज्यादा तेल पी लेती है। इसके लिए एक सिंपल सी ट्रिक आप फॉलो कर सकती हैं। जब भी पूड़ी का आटा लगाएं उसमें थोड़ी सी सूजी भी एड कर दें। अगर आप लगभग 2 कप गेहूं का आटा ले रही हैं, तो उसमें 2 चम्मच सूजी काफी रहेगी। सूजी मिलाने से पूड़ी ज्यादा देर तक क्रिस्पी रहती हैं और उनकी रंगत भी काफी अच्छी आती है।

गेहूं के आटे में थोड़ी सी मैदा भी मिला सकती हैं

पूड़ी तभी अच्छी लगती हैं जब वो थोड़ी सॉफ्ट भी हों। ज्यादा सख्त पूड़ी तेल भी पी लेती है और फिर फूलती भी नहीं। इसके लिए आप सूजी के साथ-साथ थोड़ी सी मैदा भी मिला सकती हैं। दो कप आटे के लिए दो बड़े चम्मच मैदा बहुत रहती है। सूजी से जहां पूड़ी को हल्की क्रिस्पनेस मिलेगी, वहीं मैदा से वो सॉफ्ट रहेंगी और तेल भी ज्यादा एब्जॉर्ब नहीं करेंगी।

पूड़ी का आटा कैसे लगाना है, सीखें

आप पूड़ी के आटे में थोड़ा सा नमक भी मिला सकती हैं। नमक मिलाने से पूड़ी रूखी भी अच्छी लगती है। इसके अलावा आप एक छोटी चम्मच चीनी भी मिला सकती हैं। चीनी से पूड़ी का कलर काफी अच्छा आता है। साथ ही 2 चम्मच तेल एड करें और आटे को मसल-मसलकर मिक्स करें। अब आपको गर्म पानी से पूड़ी का आटा लगाना है। पानी गर्म है इसलिए आप शुरुआत में चम्मच का यूज कर सकती हैं।

पूड़ी का आटा सख्त रखें या मुलायम?

पूड़ी का आटा हमेशा सख्त लगाना चाहिए। अगर आप रोटी जैसा सॉफ्ट आटा लगा देंगी तो पूड़ी तेल सोख लेंगी और ज्यादा देर तक क्रिस्पी नहीं रहेंगी। थोड़ा-थोड़ा पानी डालें और मसलते हुए आटा गूंथ लें। अब इसके ऊपर तेल लगाएं और 15-20 मिनट के लिए रेस्ट होने रख दें। इससे आटे में मिली सूजी अच्छी तरह फूल जाएगी। हालांकि ध्यान रखें इससे ज्यादा देर के लिए आटा नहीं छोड़ना है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN