Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/04/17/1200x900/Do_Deewane_Seher_Mein_1776433816216_1776433820000.jpgसिद्धांत चतुर्वेदी और मृणाल ठाकुर स्टारर ‘दो दीवाने सहर में’ एक रोमांटिक लव स्टोरी। इनकी प्रेम कहानी में कई उतार-चढ़ाव आते हैं। फिल्म के गानों को काफी पसंद किया जा रहा है। साथ ही मृणाल ठाकुर और सिद्धांत चतुर्वेदी की केमिस्ट्री भी लोगों को अच्छी लग रही है।
Do Deewane Seher Mein Out On OTT: बॉलीवुड एक्टर सिद्धांत चतुर्वेदी और एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर स्टारर ‘दो दीवाने सहर में’ 20 फरवरी, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म के रिलीज का दर्शकों ने बड़ी ही बेसब्री से इंतजार किया था। हालांकि, बॉक्स ऑफिस पर ‘दो दीवाने सहर में’ औंधे मुंह गिरी थी। इस मूवी से जितनी उम्मीद की गई थी। ये उतना कमाल नहीं दिखा पाई। खैर अगर आप इस फिल्म को थिएटर पर देखने से चूक गए तो अब आप इसे घर बैठकर एंजॉय कर सकते हैं। सिद्धांत और मृणाल की ये फिल्म थिएटर के बाद ओटीटी पर रिलीज होने जा रही है। तो चलिए जानते हैं ये फिल्म कब और किस प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम होगी?
यहां देख सकते हैं फिल्म
सिद्धांत चतुर्वेदी और मृणाल ठाकुर स्टारर ‘दो दीवाने सहर में’ एक रोमांटिक लव स्टोरी। इनकी प्रेम कहानी में कई उतार-चढ़ाव आते हैं। फिल्म के गानों को काफी पसंद किया जा रहा है। साथ ही मृणाल ठाकुर और सिद्धांत चतुर्वेदी की केमिस्ट्री भी लोगों को अच्छी लग रही है। ऐसे में अब ये मूवी फेसम ओटीटी प्लेटफॉर्म Netflix पर स्ट्रीम हो गई है। Netflix ने अपने प्लेटफॉर्म पर इस फिल्म के आने की घोषणा करते हुए X पर फिल्म का पोस्टर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, “तो चलें फिर, दीवानों के शहर में? अब नेटफ्लिक्स पर।” आपने
एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म है
‘दो दीवाने शहर में’ एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म है, जिसकी कहानी मुंबई की पृष्ठभूमि पर आधारित है। यह शशांक नाम के एक स्मार्ट मार्केटिंग एग्जीक्यूटिव की कहानी बताती है, जिसे रोशनी नाम की एक लड़की से प्यार हो जाता है। शशांक उससे बात करने का फैसला करता है और उसके सामने अपने दिल की बात कहता है। जब वह उसे मना कर देती है, तो क्या होता है? इसके बाद क्या होता है, यह फिल्म में दिखाया गया है। फिल्म में शशांक शर्मा के रूप में सिद्धांत चतुर्वेदी, रोशनी श्रीवास्तव के रूप में मृणाल ठाकुर, स्वाति रस्तोगी के रूप में इला अरुण, आदर्श श्रीवास्तव के रूप में जॉय सेनगुप्ता, बिट्टू के रूप में इनेश कोटियन, कुसुम श्रीवास्तव के रूप में आयशा रजा और दीपक शर्मा के रूप में दीपराज राणा हैं। फिल्म में मोना अंबेगांवकर और नवीन कौशिक जैसे कलाकार शामिल हैं।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN



