Source :- LIVE HINDUSTAN
Tips to Make Perfect 4 in 1 batter: ये 1 बैटर बनाना सीख लेंगे तो इडली, डोसा, उत्तपम और अप्पे जैसी डिशेज एकदम परफेक्ट बनेंगी। दाल चावल का सही अनुपात क्या रखें, फर्मेंटेशन कैसे करें; आपकी सारी कन्फ्यूजन दूर हो जाएगी।
साउथ इंडियन डिशेज जैसे इडली, डोसा और उत्तपम का स्वाद किसे पसंद नहीं आता। ये फर्मेंटेड बैटर से बनते हैं, इसलिए सिर्फ टेस्टी ही नहीं हेल्दी भी होते हैं। यही वजह है कि ब्रेकफास्ट में भी लोग ये डिशेज काफी पसंद करते हैं। इनमें मेन होता है इनका बैटर। अगर आपने बैटर सही बनाया है, तो फिर इडली, डोसा, उत्तपम या अप्पे आप फटाफट बना सकती हैं। हालांकि सबसे ज्यादा गलती भी बैटर बनाने में ही होती है। दाल-चावल का अनुपात क्या रखना है, फर्मेंटेशन कैसे और कितनी देर होगा; जैसे कई सवाल होते हैं। तो बस आज हम आपकी ये सारी कन्फ्यूजन दूर कर देते हैं। ये 4 इन वन बैटर बनाना सीख लेंगी, तो डोसा, इडली, अप्पे और उत्तपम एकदम परफेक्ट बनेंगे। इंस्टाग्राम पर स्वीटी ने इसकी रेसिपी शेयर की है।
चावल-दाल का सही अनुपात नोट कर लें
इडली, डोसा, उत्तपम या अप्पे बनाने के लिए उड़द की धुली दाल और चावल का इस्तेमाल होता है। इनका सही अनुपात क्या रखा जाना चाहिए, ये अक्सर कन्फ्यूज करता है। तो 3:1 का एक रेशियो आप याद कर लें। किसी छोटी कटोरी या कप को सेट कर लें। उसमें तीन कटोरी चावल लें और एक कटोरी दाल। ये अनुपात एकदम परफेक्ट है, इससे बैटर बनाने में कभी भी गलती नहीं होगी।
बैटर में और क्या-क्या मिलाना चाहिए?
दाल-चावल के अलावा आपको सिर्फ थोड़ा सा यानी लगभग 1 छोटा चम्मच मेथी दाना डालना है। इससे बैटर का फर्मेंटेशन अच्छा होता है और टेक्सचर भी सॉफ्ट आता है। इसके अलावा आपको और फालतू की चीजें जैसे पोहा, सूजी या चने की दाल डालने की बिल्कुल जरूरत नहीं है।
पीसने से पहले कितनी देर भिगोकर रखें?
दाल-चावल को पीसने से पहले कुछ घंटों के लिए भिगोकर रखना जरूरी होता है। आपको इन्हें अच्छे से धो कर लगभग 4-5 घंटे के लिए साफ पानी में भिगोकर रख देना है। इसके बाद जब ये अच्छे से फूल जाएं, तो इन्हें मिक्सर में ग्राइंड कर लें। आपको इसे बहुत ज्यादा पतला नहीं करना है, हल्का सा दरदरा रहेगा तो इडली और डोसा का टेस्ट अच्छा आएगा।
स्पेशल टिप: दाल-चावल पीसते हुए उसी पानी का इस्तेमाल करें, जिसमें आपने उन्हें भिगोकर रखा था। इससे बैटर का फर्मेंटेशन काफी अच्छा होता है और आपकी डिश परफेक्ट बनती है। इसके साथ ही बैटर को थोड़ी देर से हाथ से फेंट लें, इससे भी ये अच्छी तरह फर्मेंट होता है।
बैटर को फर्मेंट होने के लिए कितनी देर रखें
इडली, डोसा, उत्तपम या अप्पे का बैटर परफेक्ट बनें इसके लिए इसे सही से फर्मेंट होने देना जरूरी है। आपको इसे रातभर के लिए ऐसे ही छोड़ देना है, फिर अगली सुबह आप इसकी अलग अलग डिशेज बनाकर तैयार कर सकती हैं।
बोनस टिप: ये बैटर आप फ्रिज में आराम से 3-4 दिनों के लिए स्टोर कर सकती हैं। इसलिए एक बार बनाकर रख लें, फिर आराम से कुछ दिनों के नाश्ते का काम हो जाएगा।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN



