Home  लाइफस्टाइल समाचार मिक्सर में ये 7 चीजें कभी नहीं पीसनी चाहिए, 90% लोग करते...

मिक्सर में ये 7 चीजें कभी नहीं पीसनी चाहिए, 90% लोग करते हैं गलती; तभी फुंक जाती है मोटर!

12
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

Never Grind These Things in Mixer: कई बार हम अनजाने में कुछ चीजें मिक्सर में डाल देते हैं, जिससे वो खराब भी हो सकता है। ये चीजें ना सिर्फ मिक्सर के ब्लेड को टेढ़ा कर सकती हैं, बल्कि इसकी मोटर भी जाम हो सकती है।

मिक्सर-ग्राइंडर रसोई में सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाले अप्लायंस में से एक है। मसाले पीसने हों, चटनी बनानी हो या फिर गर्मियों में ठंडी-ठंडी शेक का मजा लेना हो; सारे काम मिक्सर में फटाफट हो जाते हैं। इसके तेज धारदार ब्लेड देखकर ऐसा लगता है कि इसमें कुछ भी डाल दो, पिसकर चूरा हो जाएगा। जबकि ऐसा बिल्कुल भी नहीं है। कई बार यही सोचकर हम अनजाने में कुछ चीजें मिक्सर में डाल देते हैं, जिससे वो खराब भी हो सकता है। ये चीजें ना सिर्फ मिक्सर के ब्लेड को टेढ़ा कर सकती हैं, बल्कि इसकी मोटर भी जाम हो सकती है। तो चालिए आज यही जानते हैं कि मिक्सर में क्या चीजें बिल्कुल भी पीसने की गलती नहीं करनी चाहिए।

बहुत ज्यादा गर्म चीजें ना पीसें

कई बार लोग खाना बनाते हुए गर्म ग्रेवी या सूप मिक्सर में पीसने के लिए डाल देते हैं, जो कि एक बड़ी गलती है। इससे जार के अंदर प्रेशर बनता है, जिससे ढक्कन खुलने का भी डर रहता है, जिसके छींटे बाहर तक आ सकते हैं। इसलिए पहले सामग्री को हल्का ठंडा होने दें, फिर ही मिक्सर में पीसने के लिए डालें।

ज्यादा मात्रा में सूखे हार्ड मसाले

सूखे मसाले जैसे जायफल, दालचीनी की स्टिक, बड़ी इलायची या सूखी हल्दी; काफी ज्यादा हार्ड होते हैं। इन्हें एक साथ अगर आप पीसने के डाल देते हैं, तो मिक्सर के ब्लेड पर जोर पड़ता है। इसलिए इन्हें थोड़ी-थोड़ी मात्रा में पीसें, साथ ही छोटे टुकड़ों में तोड़ देंगे तो और भी बेहतर रहेगा।

बहुत ज्यादा फाइबर वाली सब्जियां

ज्यादा फाइबर यानी रेशेदार सब्जियां और फल जैसे गन्ना, कच्चे आम के छिलके, सेलेरी और अदरक को भी मिक्सर में पीसना ठीक नहीं रहता है। क्योंकि इन्हें रेशे अक्सर ब्लेड में फंस जाते हैं औद ये सही से पिसते भी नहीं हैं। इसलिए भीतर रहेगा कि इन्हें अवॉइड ही करें।

बर्फ के टुकड़े एक साथ ना पीसें

कई बार शेक या कोल्ड कॉफी के लिए बर्फ के टुकड़े मिक्सर में पीसने पड़ते हैं। थोड़ी बहुत मात्रा में ये ठीक हैं, लेकिन अगर एक साथ आप काफी सारे बड़े आइस क्यूब्स पीस रहे हैं, तो मिक्सर के ब्लेड और मोटर पर ज्यादा लोड पड़ सकता है।

कम मात्रा में अदरक लहसुन ना पीसें

अदरक लहसुन का पेस्ट अगर ज्यादा मात्रा में बनाया जाए तो कोई दिक्कत नहीं आती है। लेकिन अगर आप थोड़ा सा पेस्ट बना रहे हैं, तो ये मिक्सर के ब्लड में फंस सकता है। इससे जार को साफ करना मुश्किल हो जाता है, जिससे बदबू भी पनप सकती है।

कॉफी बीन्स पीसना करें अवॉइड

कुछ लोग घर पर ही कॉफी बीन्स को ग्राइंड कर के पाउडर बनाते हैं। ये आपके मिक्सर के लिए ठीक नहीं है, क्योंकि कॉफी बीन्स काफी हार्ड ऐ ड्राई होती हैं। इन्हें पीसने से ब्लेड और मोटर पर काफी लोड पड़ सकता है, जिससे मिक्सर के खराब होने के चांस बढ़ सकते हैं।

बहुत सख्त और कड़े फूड आइटम

बहुत ज्यादा सख्त और कड़े फूड आइटम ज्यादा मात्रा में मिक्सर में नहीं डालने चाहिए। जैसे बहुत सख्त नारियल, बिना भिगोए हुए चने और दालें। इसके अलावा सूखे मेवे जैसे बादाम, काजू , किशमिश का बिना पानी के पेस्ट बनाने से भी मिक्सर के ब्लेड पर जोर पड़ सकता है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN