Home  लाइफस्टाइल समाचार भारतीय महिलाओं में क्यों मिल रहे ‘साड़ी कैंसर’ के मामले? ये 1...

भारतीय महिलाओं में क्यों मिल रहे ‘साड़ी कैंसर’ के मामले? ये 1 गलती है बड़ी वजह!

18
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

Saree Cancer: साड़ी कैंसर सुनने में अजीब लग सकता है, लेकिन भारतीय महिलाओं में ये गंभीर बीमारी धीरे-धीरे फैल रही है। इसके पीछे एक बड़ी ही आम गलती जिम्मेदार है, जो ज्यादातर महिलाएं अनजाने में डेली बेसिस पर दोहरा रही हैं।

साड़ी भारतीय महिलाओं के वॉर्डरोब का एक अहम हिस्सा है। ये पारंपरिक परिधान हमेशा से महिलाओं के बीच पॉपुलर रहा है और ज्यादातर महिलाएं डेली वियर में आज भी साड़ी ही पहनती हैं। लेकिन क्या हो अगर यही साड़ी कैंसर जैसी गंभीर बीमारी का कारण बन जाए? ये बात डराने के लिए बिल्कुल भी नहीं है, बल्कि बीते कुछ सालों में हुईं रिसर्च इस बात की पुष्टि करती हैं। दरअसल दिक्कत साड़ी में नहीं है, बल्कि इसे पहनने के तरीके में है। चिंता की बात है कि ज्यादातर भारतीय महिलाएं इसी तरीके से साड़ी पहनती हैं, जो कुछ मामलों में इस गंभीर बीमारी को जन्म दे सकता है, जिसे एक्सपर्ट्स ने ‘साड़ी कैंसर’ का नाम दिया है। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

ये साड़ी कैंसर क्या है?

साड़ी कैंसर सुनने में अटपटा जरूर लगे, लेकिन बीते सालों में इसके कुछ मामले सामने आए हैं। दरअसल ये एक तरह का Squamous Cell carcinoma यानी त्वचा का कैंसर है, जो कमर के उस हिस्से में विकसित होता है, जहां महिलाएं पेटीकोट या नाड़ा बांधकर रखती हैं। लंबे समय तक एक ही जगह पर दबाव, पसीना और रगड़ की वजह से स्किन पर खुजली, काले निशान और घाव बन जाते हैं, जो लंबे समय तक नजरअंदनज करने पर कैंसर का रूप ले सकता है।

क्यों होता है महिलाओं में ये खतरा?

कई भारतीय महिलाएं आज भी डेली वियर में साड़ी पहनती हैं। खासतौर से ग्रामीण इलाकों में साड़ी ही महिलाओं का मुख्य परिधान है। ऐसे में लगातार एक ही तरीके से साड़ी पहनने पर कमर के उसी हिस्से में पेटीकोट और साड़ी के निशान पड़ते रहते हैं। कई महिलाएं तो काफी कसकर पेटीकोट का नाड़ा बांधती हैं, जिससे काले निशान भी पड़ जाते हैं। जो महिलाएं ज्यादा गर्मी में रहती हैं, उनमें तो साड़ी कैंसर का खतरा और भी ज्यादा बढ़ जाता है।

साड़ी कैंसर से बचाव के लिए क्या करें?

अगर आप या आपके जानने वाली कोई भी महिला डेली वियर में साड़ी पहनती हैं, तो कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है। सबसे पहले तो पेटीकोट का नाड़ा ज्यादा टाइट बांधना अवॉइड करें। पेटीकोट ही नहीं, बल्कि किसी भी टाइट कपड़े से परहेज करें। अगर कमर के उस हिस्से पर खुजली, काले निशान या घाव बन गए हों, तो डॉक्टर को दिखाएं और ढीले-ढाले कपड़े पहनें। इसके साथ ही जरूरी साफ-सफाई का ध्यान भी रखें।

इन कपड़ों में भी हो सकता है खतरा

सिर्फ साड़ी ही नहीं, बल्कि चूड़ीदार और धोती जैसे कपड़ों को भी अगर आप सेम ढंग से पहनते हैं, तो इस कैंसर का खतरा हो सकता है। कमर के एक ही हिस्से पर अगर टाइट चीज पहनी जाए, तो इससे निशान पड़ सकते हैं, जो बाद में घाव का रूप ले सकते हैं और कैंसर जैसी गंभीर बीमारी में तब्दील हो सकते हैं।

नोट: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। इसे किसी भी तरह से पेशेवर मेडिकल सलाह का विकल्प न मानें। किसी भी स्वास्थ्य समस्या या मेडिकल कंडीशन से जुड़े सवालों के लिए हमेशा अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

(Image Credit- Pinterest)

SOURCE : LIVE HINDUSTAN