Home  लाइफस्टाइल समाचार गर्मियों में सत्तू को बनाएं अपना साथी, जरूर ट्राई करें यें 4...

गर्मियों में सत्तू को बनाएं अपना साथी, जरूर ट्राई करें यें 4 रेसिपीज

22
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

गर्मियों के लिए सत्तू को सबसे बेहतरीन माना जाता है। इसका इस्तेमाल अलग-अलग तरह की चीजों को बनाने के लिए किया जा सकता है। यहां सत्तू की 4 रेसिपीज बता रहे हैं जिन्हें आप भी ट्राई कर सकते हैं।  ⁠

सत्तू एक सुपरफूड है जो न केवल स्वादिष्ट है, बल्कि गर्मियों में शरीर के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। इसमें फाइबर और प्रोटीन की अच्छी मात्रा होती है। इसके अलावा सत्तू का ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है, जिसकी वजह से ब्लड शुगर का लेवल अचानक नहीं बढ़ाता। इसकी तासीर ठंडी होती है। इसलिए भीषण गर्मी में सत्तू का शरबत पीने से शरीर का तापमान नियंत्रित रहता है और यह आपको लू से बचाने में मदद करता है। शरबत के अलावा सत्तू से कई तरह की डिशेज तैयार की जा सकती हैं। यहां हम 4 रेसिपीज बता रहे हैं जिन्हें सत्तू का इस्तेमाल करके बनाया जा सकता है। सीखिए, सत्तू से बनने वाली 4 रेसिपीज-

1) सत्तू शरबत

बिहार और उत्तर प्रदेश की सबसे ज्यादा फेमस ड्रिंक जिसे लोग गर्मियों में पीना पसंद करते हैं वह है सत्तू का शरबत। इस ड्रिंक को नमकीन प्रोटीन शेक कहा जाता है। जिसे बनाने के लिए एक गिलास ठंडे पानी में 2 बड़े चम्मच सत्तू मिलाएं। फिर इसमें भुना हुआ जीरा पाउडर, काला नमक, नींबू का रस और बारीक कटी हरी मिर्च और हरा धनिया मिलाएं। चाहें तो मीठा शरबत भी बना सकते हैं। इसे बनाने के लिए मसालों की जगह गुड़ पाउडर और एक चुटकी इलायची डालें।

2) सत्तू पराठा

पौष्टिक, प्रोटीन से भरपूर पराठा खाना है तो सत्तू का टेस्टी पराठा बनाकर तैयार करें। इसे खाने के बाद आपको घंटों तक भूख नहीं लगेगी। इसे बनाने के लिए सत्तू को अचार के मसाले के साथ मिक्स करें। फिर इसमें कटे हुए प्याज, लहसुन और कलौंजी को साथ मिलाकर मिक्स तैयार करें। फिर इसे गेहूं के आटे की लोइयों में भरकर घी में तवे पर सेकें। इसे बैंगन भरता या दही के साथ परोसें।

3) सत्तू लड्डू

मीठा खाने के शौकीनों के लिए सत्तू का लड्डू बेहतरीन ऑप्शन है। इसे बनाने के लिए सत्तू को पिघले हुए घी, पिसी हुई गुड़ या चीनी और चुटकी भर इलायची पाउडर के साथ मिलाएं। फिर छोटे-छोटे लड्डू बना लें। फटाफट बनने वाले ये लड्डू पोषण से भरपूर होते हैं।

4) लिट्टी चोखा

बिहार की फेमस डिशेज में से एक लिट्टी चोखा की लिट्टी को मसालेदार सत्तू की फिलिंग से तैयार किया जाता है। इसकी फिलिंग भी पराठे जैसी ही होती है, लेकिन इसमें आमतौर पर अदरक और नींबू का रस ज्यादा होता है। पारंपरिक तरह से आटे के गोलों को गोबर के उपलों या कोयले पर सेका जाता है, फिर पिघले हुए घी में भिगोकर चोखा के साथ सर्व किया जाता है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN