Home  लाइफस्टाइल समाचार गंदे मार्बल और टाइल्स को कैसे साफ करें? पानी में 2 चीजें...

गंदे मार्बल और टाइल्स को कैसे साफ करें? पानी में 2 चीजें घोलकर डाल दो, चमक उठेगा फर्श!

24
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

Cleaning Tips: समय के साथ मार्बल या टाइल्स फ्लोर का रंग फीका पड़ने लगता है। जिद्दी काले दाग, पीलापन हटने का नाम नहीं लेता। ऐसे में आपको ये वाली ट्रिक जरूर ट्राई करनी चाहिए।

आजकल ज्यादातर घरों में मार्बल या टाइल्स के फ्लोर रहते हैं। ये फर्श साफ-सुथरे और चमकदार रहें, तो देखने में काफी सुंदर लगता है। लेकिन रोजाना धूल-मिट्टी, पानी के दाग और लगातार इस्तेमाल की वजह से ये काला पड़ने लगता है। खासकर अगर व्हाइट मार्बल या टाइल्स हैं, तब तो इनका रंग बड़ी जल्दी फीका पड़ता है। रोजाना झाड़ू-पोछे की सफाई के बावजूद इनपर काली परत या दाग रह जाते हैं, जिन्हें साफ करना मुश्किल हो जाता है। कई बार सफेद मार्बल या टाइल्स में पीलापन भी आ जाता है, जो देखने में बिल्कुल अच्छा नहीं लगता। इसके लिए मंहगे मार्बल क्लीनर मार्केट में मौजूद हैं, लेकिन जब ये काम आप फ्री में कर सकते हैं तो पैसे क्यों खर्चने? यहां हम आपके साथ इन्हीं बदरंग पड़ गई टाइल्स और मार्बल को साफ करने का तरीका शेयर कर रहे हैं, आइए जानते हैं।

किन चीजों से नहीं साफ करना चाहिए मार्बल फ्लोर

घर के मार्बल और टाइल्स को साफ करने के लिए कई लोग ऐसी चीजें इस्तेमाल लेते हैं, जिससे फर्श की चमक धीरे-धीरे फीकी पड़ जाती है। जैसे- टॉयलेट क्लीनर, डिटर्जेंट पाउडर या शैंपू। टॉयलेट क्लीनर तो इतना हार्श होता है कि कुछ ही दिनों में मार्बल और टाइल्स की शाइन चली जाती है। वहीं डिटर्जेंट और शैंपू भी धीरे-धीरे फ्लोर को बदरंग बना देते हैं, जिससे साफ-सफाई के बाद भी फर्श गंदा ही लगता है।

फिर कैसे साफ करें मार्बल/ टाइल्स फ्लोर?

मार्बल या टाइल्स पर पीलापन आ गया है या काले दाग जम गए हैं, तो ये DIY क्लीनर आप फटाफट से बनाकर तैयार कर सकते हैं। इसके लिए आपको बस दो चीजें चाहिए, बेकिंग सोडा और व्हाइट विनेगर यानी सफेद सिरका। एक बाउल में मीठा सोडा (बेकिंग सोडा) और विनेगर का घोल बना लें और उसे दाग वाली जगह पर अप्लाई करें। इसे दस मिनट के लिए ऐसे ही छोड़ दें, फिर गर्म पानी डालकर ब्रश से हल्का-हल्का रगड़ते हुए फ्लोर को क्लीन कर लें। कितना भी गंदा मार्बल/ टाइल्स फ्लोर हो, दो-तीन बारे में बिल्कुल चमक उठेगा।

काम की बात: अगर आपको पूरे फर्श की सफाई करनी है तो इसके लिए एक बाल्टी में गर्म पानी लें, उसमें बेकिंग सोडा और विनेगर डालकर मिक्स कर दें। इस पानी को फर्श पर डालें, फिर 10 मिनट बाद किसी ब्रश या नारियल वाली झाड़ू से रगड़ते हुए फर्श को क्लीन कर लें। ऐसा अगर आप हफ्ते में 1 बार भी करती हैं, तो मार्बल और टाइल्स बिल्कुल क्लीन और चमकदार बनी रहेंगी।

डेली साफ-सफाई भी है जरूरी

हफ्ते में एक बार बेकिंग सोडा और विनेगर वाली सफाई तो आपको करनी ही चाहिए, लेकिन डेली की सफाई भी काफी जरूरी है। रोज अच्छे से डस्टिंग करें, ताकि कहीं भी धूल इक्कठी ना हो। इसके अलावा हल्के गुनगुने पानी और नमक का पोछा रोज लगाएं। इससे फर्श क्लीन भी हो जाता है और बैक्टीरिया भी नहीं पनपते।

(Images Credit- You Tube)

SOURCE : LIVE HINDUSTAN