Home  लाइफस्टाइल समाचार सस्ते के चक्कर में खरीद रहीं सोने की परत वाली ज्वैलरी तो...

सस्ते के चक्कर में खरीद रहीं सोने की परत वाली ज्वैलरी तो ये चीजें जरूर कर लें चेक

11
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

Gold Jewellery cheap option: सस्ते के चक्कर में गोल्ड प्लेटिंग वाली ज्वैलरी खरीद रहीं है तो इससे जुड़ी कुछ बातों को जानना जरूरी है। जिससे आपके कीमती पैसे भी खराब ना हो और आप सोने के जेवरों को पहनने का लुत्फ भी उठा सकें।

सोने के दाम दिन पर दिन बढ़ते ही जा रहे। लेकिन महिलाओं में सोने के जेवरों का क्रेज कम नहीं होता। ऐसे में सस्ते उपाय मार्केट में कई सारे मिल जाते हैं। कुछ ब्रांड 22 कैरेट की बजाय कम कैरेट के गहने बेच रहे तो वहीं कुछ जगहों पर सोने की प्लेटिंग किए हुए जेवर भी बिकते हैं। इन सोने की परत चढ़े गहनों को लेडीज पसंद करती हैं। क्योंकि ये सोने की तुलना में काफी सस्ते होते हैं और मनचाही डिजाइन में बनवाए जा सकते हैं। लेकिन इन सस्ती सोने की प्लेटिंग वाली ज्वैलरी को खरीदने से पहले कुछ बातों की जानकारी जरूर रखनी चाहिए। जिससे आपके पैसे बर्बाद ना हो और आप इन गोल्ड प्लेटिंग ज्वैलरी को पहन सकें।

क्या होती है गोल्ड प्लेटिंग ज्वैलरी

गोल्ड प्लेटिंग ज्वैलरी में चांदी या निकल के बने जेवरों पर सोने की पतली परत चढ़ाई जाती है। सोने की परत चढ़ाने का काम टाइम कंज्यूमिंग होता है। इसलिए हमेशा सभी सोनार के यहां से ली गई गोल्ड प्लेटिंग ज्वैलरी टिकाऊ नहीं होती। सोने की परत वाले गहने खरीदने की सोच रहीं तो इन 6 बातों पर गौर जरूर करें।

ज्वैलरी शॉप

गोल्ड की प्लेटिंग वाली ज्वैलरी खरीद रहीं तो किसी भी गोल्ड ज्वैलरी शॉप खरीदने की बजाय किसी ब्रांड या ट्रस्टेड शॉप से खरीदें। जहां पर हाई ग्रेड सोने की प्लेट्स को लगाकर जेवर तैयार किए गए हों।

रीसेल वैल्यू

वैसे तो सोने की काफी पतली परत लगी होती है, जिसकी रीसेल वैल्यू ना के बराबर होती है और केवल आपके आभूषणों की वैल्यू होती है। अगर गोल्ड प्लेटिंग थोड़ी हाई क्वालिटी गोल्ड से की गई हो तो कुछ रीसेल वैल्यू बन सकती है।

इन्वेस्टमेंट के हिसाब से

गोल्ड की परत वाली ज्वैलरी सोने की तुलना में काफी बजट में होती है। तो अगर आप सोने या हीरे में इन्वेस्ट नहीं कर सकते तो इस तरह की ज्वैलरी को खरीदकर पहनें। गोल्ड प्लेटिंग ज्वैलरी को आप कपड़ों की मैचिंग और डिजाइन के हिसाब से बदल भी सकती हैं। तो ये एक बढ़िया इन्वेस्टमेंट है।

कितने दिन चलती है गोल्ड प्लेटिंग ज्वैलरी

गोल्ड प्लेटिंग ज्वैलरी पर चूंकी सोने की काफी हल्की परत होती है इसलिए ये डेली यूज के लिए सही नहीं है। इसे आप कुछ मौकों पर पहनने के लिए रख सकती हैं। सबसे जरूरी बात कि इसकी सेल्फ लाइफ एक से दो साल ही होती है। फिर इसका रंग फीका पड़ने लगता है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN