Home  लाइफस्टाइल समाचार सांभर, कढ़ी या सब्जी में खट्टापन ज्यादा हो गया तो इसे कम...

सांभर, कढ़ी या सब्जी में खट्टापन ज्यादा हो गया तो इसे कम करने के लिए ये 6 तरीके आएंगे काम

11
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

Tips to reduce sourness of Sambhar, Kadhi or Gravy: खाना पकाते वक्त कई बार छोटी गलतियां हो जाती हैं। जिसकी वजह से खाने का टेस्ट बिगड़ जाता है। जैसे कई बार सांभर में इमली का पानी ज्यादा हो जाता है तो कई बार खट्टी दही से कढ़ी का टेस्ट खराब होने लगता है तो खट्टापन दूर करने के ये 6 तरीके काम आएंगे।

सांभर हो या फिर कढ़ी बगैर खट्टेपन के इनका स्वाद अधूरा लगता है। लेकिन कई बार जब इसमे इमली, अमचूर या टमाटर डाल रहे होते हैं तो खट्टास का अंदाजा नहीं मिलता और ये डिशेज ज्यादा खट्टी हो जाती हैं। अब अगर किसी डिश में सारे स्वाद फीके और केवल खट्टापन ज्यादा होगा तो पूरा स्वाद बिगड़ जाता है। इस खट्टेपन को कम करने के लिए इन नुस्खों को आजमाया जा सकता है।

वेजिटेबल ब्रोथ डाल दें

पकी हुई सब्जियों का पानी अगर पास में हो तो इसे टमाटर से खट्टी हुई चीजों में डाला जा सकता है। इससे ग्रेवी में डालकर उबाल आने तक पकाएं। ये वेजिटेबल का पानी सब्जी के स्वाद को बढ़ाएगा और खट्टेपन को कम करेगा।

आलू डालें

अगर दाल, सांभर या ग्रेवी में खट्टापन बढ़ गया है तो कच्ची आलू को छीलकर काटकर धोकर डाल दें और धीमी फ्लेम पर पकने के लिए रख दें। ये ग्रेवी के खट्टेपन को अब्जॉर्ब कर लेगा और टेस्ट को बैलेंस करने में मदद करेगा।

गुड़ या चीनी डालें

सांभर या कढ़ी में अगर खट्टापन ज्यादा महसूस हो रहा है तो इसमे गुड़ या चीनी डाल दें। इसकी मिठास खट्टेपन को बैलेंस कर देगी और सांभर या कढ़ी का टेस्ट हल्का खट्टा-मीठा लोगों को पसंद आएगा।

क्रीम या दूध डालें

सब्जी की ग्रेवी में अगर खट्टापन ज्यादा लग रहा है तो उसे कम करने के लिए क्रीम का यूज कर सकते हैं। क्रीम की मिठास खट्टेपन को कम करने में मदद करेगी। अगर नारियल का टेस्ट पसंद है तो ताजे नारियल को घिस कर निचोड़ लें। इस निकले हुए कोकोनट मिल्क को सब्जी में मिला दें। अगर सब्जी की मात्रा ज्यादा है तो सबसे अच्छा तरीका होगा कि नारियल को पानी डालकर पीस लें। फिर मिलाएं। तो इसकी मिठास और रिचनेस खट्टेपन को बैलेंस कर देगी।

बेसन भी डाल सकती हैं

अगर सब्जी या किसी ग्रेवी में खट्टापन ज्यादा लग रहा है तो बेसन को भूनकर ग्रेवी में मिलाकर पका दें। बेसन तेजी से टेस्ट को अब्जॉर्ब करता है। जिससे खट्टापन भी कम होगा और साथ ही सब्जी का फ्लेवर भी थोड़ा हटके हो जाएगा, जो खाने में काफी पसंद आएगा।

कॉर्नफ्लोर

मंचूरियन जैसी चाइनीज डिश में कभी सोया सॉस ज्यादा हो जाए और खट्टापन के साथ नमक ज्यादा लगने लगे तो इसका सीधा सा उपाय है कॉर्नफ्लोर। इसे पानी में घोलकर मिला दें। ये नमक, खट्टापन सारा टेस्ट को कम कर देगा। जिससे आप अपनी चाइनीज डिश की ग्रेवी के टेस्ट को सही कर सकती हैं।

तो अगली बार जब ऐसी गड़बड़ हो जाए तो घबराएं नहीं इन टिप्स को आजमाकर ग्रेवी के खट्टेपन को कम करें।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN