Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/04/17/1200x900/kangana_karan_johar_1776393631083_1776393635295.pngबॉलीवुडव एक्ट्रेस और बीजेपी लीडर कंगना रनौत ने सालों बाद करण जौहर के साथ कॉफी विद करण के एपिसोड में डायरेक्टर संग हुए अपने विवाद को लेकर बात की। उन्होंने कहा कि उनके कपड़ों और इंग्लिश का मजाक उड़ाया गया था।
कंगना रनौत का नाम बॉलीवुड के उन लोगों में शामिल है जो बेबाकी से अपनी राय रखती हैं। इस वजह से कई बार वो विवाद में भी फंस जाती हैं। कॉफी विद करण के सीजन 5 में कंगना रनौत ने करण जौहर को नेपोटिज्म का ध्वजवाहक बताया दिया था। कंगना के इस बयान के बाद कंगना और करण के बीच तनाव आ गया था। अब सालों बाद कंगना रनौत ने अपने उस विवाद के बारे में एक बार फिर बात की है। कंगना ने बताया कैसे उस एपिसोड से पहले उनके कपड़ों और इंग्लिश का मजाक उड़ाया गया था।
कॉफी विद करण विवाद पर क्या बोलीं कंगना रनौत?
एएनआई से खास बातचीत में कंगना रनौत ने बताया कि आखिर उस दिन क्या हुआ था। कंगना ने कहा- “आपने वो शो देखा, लेकिन उस शो से पहले उन्होंने मेरे मुंह पर मेरे कपड़ों का मजाक उड़ाया और मेरी इंग्लिश का मजाक उड़ाया। मैंने उनके साथ फिल्म भी की थी जिसमें जो कहानी थी उसके बिल्कुल ही साइड में मुझे कुछ भी रोल नहीं (था) उसमें…”। कंगना ने कहा कि इंसान सबके साथ मिलजुलकर रहने के बारे में सोचता है, लेकिन जब चीजें एकतरफा होती हैं तो ऐसा लगता है जैसे केवल वह ही कोशिश कर रहा है।
कंगना रनौत ने कहा कि उन्हें काला जादू करने वाली चुड़ैल तक कहा गया
कंगना रनौत ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा कि लोगों ने उनके खिलाफ गैंगअप कर लिया था, उन्हें बदनाम करने के लिए एक कैंपेन चलाया गया। उन्होंने कहा कि जब इस तरह की स्थिति आती है तो मैं क्यों दिखावा करूं और उन लोगों को अच्छा दिखाऊं। उन्होंने कहा- नेपोटिज्म और बॉयज क्लब के साथ-साथ उनके एक्स, जिसने उनके खिलाफ केस दायर किया था, उनके खिलाफ एक हो गए। उन्होंने कहा कि उन्हें काला जादू करने वाली चुड़ैल तक बोला गया। कंगना ने कहा कि उस वक्त वो 26-27 साल की थीं। अगर वो मेरे साथ इस तरह का व्यवहार कर रहे हैं, तो मैं उन्हें अच्छा क्यों दिखाऊं?
करण जौहर के बारे में क्या बोलीं कंगना रनौत?
इसी पूरी बातचीत के दौरान कंगना रनौत ने ये भी कहा कि उन्हें नहीं लगता है कि करण जौहर एक बुरे इंसान हैं। उनका व्यवहार सतही और दिखावे वाला लगता है। कंगना ने कहा कि करण को इस बात पर गर्व है और उनका सेंस ऑफ ह्यूमर कमाल का है।
कंगना रनौत की बात करें तो उन्हें आखिरा बार स्क्रीन पर साल 2025 में आई उनकी फिल्म इमरजेंसी में देखा गया था। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप थी। एक्टिंग के साथ-साथ कंगना ने फिल्म को प्रोड्यूस और डायरेक्ट भी किया है।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN



