Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/04/17/1200x900/17th_april_bhoot_bangla_1776399613684_1776399623763.jpgBhoot Bangla Review in Hindi: अक्षय कुमार और प्रियदर्शन की फिल्म ‘भूत बंगला’ सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। आइए आपको बताते हैं कि इस हॉरर कॉमेडी फिल्म कें हॉरर और काॅमेडी की कितनी मात्रा है।
Akshay Kumar Film Bhoot Bangla: हॉरर कॉमेडी फिल्म ‘भूत बंगला’ आ गई है। अगर आप आज (17 अप्रैल) या इस वीकेंड टिकट खरीदकर अक्षय कुमार और प्रियदर्शन की ये फिल्म देखने जा रहे हैं तो रुक जाइए। मैंने ये फिल्म देखली है और मैंने स्पॉइलर दिए बिना इस फिल्म के खूबियां और खामियां बताई हैं। पहले वो पढ़ लीजिए और उसके बाद तय कीजिए कि आपको इस 2 घंटे 40 मिनट की फिल्म की टिकट लेनी है या नहीं।
खूबियां
1. अक्षय कुमार और असरानी की जोड़ी
दिवंगत एक्टर असरानी की ये आखिरी फिल्म है। उन्होंने इस फिल्म में लाजवाब काम किया है। उनकी और अक्षय कुमार की जोड़ी जब जब पर्दे पर आती है आप अपनी हंसी को कंट्रोल नहीं कर पाते हैं।
2. राजपाल यादव और अक्षय कुमार
ट्रेलर में अक्षय कुमार और राजपाल यादव के सीन्स देखकर और डायलॉग्स सुनकर कुछ लोग कह रहे थे कि प्रियदर्शन ने ये फिल्म इन दोनों के वायरल मीम्स पर बनाई है। लेकिन ऐसा नहीं है। फिल्म में इन दोनों ने कमाल का काम किया है। यूं तो इन दोनों की जोड़ी कई बार आप पर्दे पर देख चूके हैं, लेकिन हर बार की तरह इस बार भी ये आपको मनोरंजन करते हैं।
3. कॉमेडी
‘भूत बंगला’ का पहला पार्ट काफी मजेदार है। इंटरवल के पहले फिल्म मजेदार लगती है। प्रियदर्शन और अक्षय कुमार की झलक देखने को मिलती है। अक्षय कुमार, असरानी और राजपाल यादव की कॉमिक टाइमिंग ऑन पॉइंट होती है।
रेटिंग: फिल्म के पहले पार्ट को मैं 3.5 रेटिंग दूंगी।
खामियां
1. कास्टिंग
फिल्म की कास्टिंग अटपटी लगती है। मैं बताऊंगी नहीं कि किसने किसका रोल किया है, लेकिन जब आप फिल्म देखेंगे और आपको पता चलेगा कि अक्षय कुमार के माता-पिता का रोल किसने प्ले किया है तब आप दंग रह जाएंगे। आपको वो चीज हजम नहीं होगी। पिता और बेटा वाला बाॅन्ड दिखाई नहीं देगा।
2. बैकग्राउंड म्यूजिक
हॉरर कॉमेडी फिल्मों में बैकग्राउंड म्यूजिक बहुत इम्पॉर्टेंट रोल प्ले करता है। बैकग्राउंड म्यूजिक की वजह से ही आपको डर का एहसास होता है, लेकिन ‘भूत बंगला’ में इसकी कमी थी। यही कारण है कि इस हॉरर कॉमेडी फिल्म में कॉमेडी तो है, लेकिन हॉरर नहीं है।
3. कहानी और गाने
फिल्म की कहानी बहुत स्ट्रॉन्ग नहीं है। खासकर दूसरे पार्ट की। फिल्म के गाने भी बहुत बोरिंग हैं। जब-जब गाने आते हैं ऐसा लगता है कि काश यहां भी फॉर्वड का बटन होता।
रेटिंग: फिल्म के दूसरे पार्ट को मैं 2 रेटिंग दूंगी।
देखें या नहीं?
फिल्म में दिखाई गई कॉमेडी और असरानी के लिए आप ये फिल्म देख सकते हैं। अगर आप सोच रहे हैं कि ‘स्त्री’ जैसा कुछ मजेदार होगा तो आप निराश हो सकते हैं।
सार
फिल्म का नाम: भूत बंगला
स्टार कास्ट: अक्षय कुमार, तबू, राजपाल यादव, असरानी, वामिका गब्बी, मिथिला पालकर
डायरेक्टर: प्रियदर्शन
रेटिंग: 3.5
फिल्म कितनी लंबी है?: 2 घंटे 40 मिनट
डे 0 की कमाई
फिल्म आज (17 अप्रैल) दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। वहीं 16 अप्रैल के दिन रात 9 बजे से इसके पेड प्रीव्यूज थे जिसे डे 0 कहा जा रहा है। डे 0 के कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने 3.50 करोड़ रुपये की कमाई की है।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN



