Home मनोरंजन समाचार खून पीती है, काले पर्दे लगाकर जादू करती है… कंगना रनौत को...

खून पीती है, काले पर्दे लगाकर जादू करती है… कंगना रनौत को फिर याद आया पास्ट; बताया कैसे बदनाम किया गया

35
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/04/17/1200x900/kangana_ranaut_1776401572568_1776401572681.jpg

कंगना रनौत ने अपना पास्ट याद किया और बोलीं कि लोगों ने उनको बदनाम किया, चुड़ैल और काला जादू करने वाली कहा। अगर लोग ऐसा कर सकते हैं तो उन्हें किसी के बारे में क्यों अच्छा बोलना चाहिए।

कंगना रनौत के रिलेशनशिप काफी कॉन्ट्रोवर्शियल रहे हैं। अब एक पॉडकास्ट में कंगना ने अपने पास्ट का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि बदनामी की गई और काले जादू के आरोप लगे। बता दें कि करियर की शुरुआत में उनका नाम शेखर सुमन के बेटे अध्ययन के साथ जुड़ा था। इस रिश्ता काफी कड़वाहट के साथ खत्म हुआ। अध्ययन ने कंगना पर कई शॉकिंग आरोप लगाए थे और एफआईआर भी दर्ज करवी दी थी। हालांकि कंगना ने इस इंटरव्यू में किसी का नाम नहीं लिया।

जादू-टोने के लगे आरोप

कंगना एएनआई के पॉडकास्ट में थीं। उन्होंने बताया, ‘मेरे एक्स जिसने मुझ पर केस किया था, उससे भी ऊपर कुछ खड़े थे कि चुड़ैल है। खून पीती है। काले कमरे में काले पर्दे लगाकर काला जादू करती है। तो विच-हंटिंग तो थी।’ कंगना आगे बताती हैं, ‘यह साफ जाहिर था कि उस वक्त विच-हंटिंग हो रही थी, मैं मुश्किल से 26-27 साल की रही होऊंगी। जब वो लोग मेरे साथ ऐसा व्यवहार कर सकते हैं तो मैं उनकी तारीफ क्यों करूं…मेरे पास इसकी कुछ वजह नहीं है।’

मुश्किल वक्त में ऐसे मिली ताकत

कंगना ने बताया कि उस मुश्किल वक्त को बहुत कठिनाइयों के साथ पार किया था। तब उनके करियर के अचीवमेंट्स ही थे जिसकी वजह से वह खुद को ताकत दे पाई थीं। खासतौर पर फिल्म क्वीन को जो तारीफ और कमाई मिली।

अध्ययन ने लगाए थे ये आरोप

कंगना रनौत और अध्ययन सुमन के बीच साल 2008-09 के बीच डेटिंग शुरू हुई थी। दोनों ने तब पूजा भट्ट की फिल्म राज में साथ काम किया था। अध्ययन और कंगना का रिश्ता कुछ महीने ही चला। अध्ययन ने कंगना के खिलाफ केस भी फायल किया था। 2017 में उन्होंने कंगना के खिलाफ शॉकिंग बयान दिए थे। अध्ययन ने कहा था कि कंगना ने उन पर जादू-टोना करने की कोशिश की थी और पीरियड ब्लड मिलाकर खाना दिया था। अध्ययन ने यह भी बताया था कि कंगना ने एक रात काले कपड़े पहने थे और अजीब सी पूजा की थी। उनका दावा था कि कंगना ने उनको कमरे में बंद किया और कुछ मंत्र बोलने को कहा था। अध्ययन ने यह भी कहा था कि कंगना उन्हें रेग्युलर ऐस्ट्रोलॉजर के पास ले जाती थीं।

अध्ययन भूल चुके पास्ट

हालांकि अध्ययन सब कुछ भुलाकर आगे बढ़ चुके हैं। एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा था कि वह पास्ट पर बात नहीं करना चाहते, आगे बढ़ चुके हैं। उस वक्त 20 साल के थे। उन्होंने कंगना की तारीफ भी की थी कि वह जो भी हैं अपनी मेहनत के दम पर हैं।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN