Home  लाइफस्टाइल समाचार उंगलियों या कपड़े में चिपक गई फेवीक्विक! इन 3 तरीकों से मिनटों...

उंगलियों या कपड़े में चिपक गई फेवीक्विक! इन 3 तरीकों से मिनटों में छुड़ाएं, ना रहेगा दाग ना होगी चिपचिप

19
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

फेवीक्विक कई टूटी हुई चीजों को जोड़ने में मदद करता है लेकिन अगर ये उंगली या कपड़े पर चिपक जाए तो छुड़ाने में नानी याद आ जाती है। अगर आप भी इस परेशानी को झेल चुके हैं, तो यहां इसे छुड़ाने के 3 आसान तरीके जान लें।

फेवीक्विक कई टूटे हुए सामान को मिनटों में जोड़ देता है, इसलिए यह लगभग हर घर में आसानी से मिल जाता है। छोटी-मोटी मरम्मत से लेकर क्राफ्ट वर्क तक, इसका इस्तेमाल बेहद आम है। लेकिन जहां यह चीजों को फटाफट चिपका देता है, वहीं अगर गलती से यह उंगलियों या कपड़ों पर लग जाए तो परेशानी खड़ी कर सकता है। स्किन पर लगने से छिलने या जलन का खतरा रहता है और कपड़ों पर दाग भी जिद्दी हो सकता है। ऐसे में घबराने की जरूरत नहीं है। अगर फेवीक्विक लगाते समय आपकी उंगलियां आपस में चिपक जाएं या कपड़ों पर इसका दाग लग जाए, तो कुछ आसान घरेलू तरीकों की मदद से इसे सुरक्षित तरीके से हटाया जा सकता है। इन उपायों को अपनाने के बाद ना दर्द होगा, ना चिपचिपाहट रहेगी और ना ही कोई दाग नजर आएगा।

फेवीक्विक हटाने के 3 खास तरीके

1. नमक वाला तरीका

अगर उंगलियां फेवीक्विक से चिपक गई हैं, तो नमक का तरीका काफी असरदार माना जाता है। इसके लिए थोड़ा सा नमक लें और उसमें हल्का सा पानी मिलाकर पेस्ट बना लें। अब इस पेस्ट को प्रभावित जगह पर हल्के-हल्के रगड़ें। नमक एक नेचुरल स्क्रबर की तरह काम करता है, जिससे ग्लू धीरे-धीरे ढीला पड़ने लगता है। बेहतर रिजल्ट के लिए आप इसमें कुछ बूंदें नींबू का रस या सिरका भी मिला सकते हैं। इससे चिपचिपाहट जल्दी खत्म हो जाती है और त्वचा को ज्यादा नुकसान भी नहीं होता।

2. नेल पेंट रिमूवर

नेल पेंट रिमूवर में मौजूद एसीटोन जिद्दी दाग और फेवीक्विक को हटाने में बेहद मददगार होता है। इसे इस्तेमाल करने के लिए रुई में थोड़ा सा रिमूवर लें और उस जगह पर हल्के-हल्के लगाएं। 3–4 मिनट तक छोड़ दें, ताकि ग्लू नरम पड़ जाए। इसके बाद धीरे-धीरे रगड़कर साफ करें। यह तरीका उंगलियों के साथ-साथ कपड़ों पर लगे दाग हटाने में भी मददगार है। हालांकि, कपड़ों पर इस्तेमाल करने से पहले एक छोटे हिस्से पर टेस्ट जरूर कर लें, ताकि रंग खराब न हो।

3. नींबू वाली ट्रिक

नींबू केवल खाने के काम ही नहीं आता, बल्कि सफाई में भी काफी उपयोगी होता है। इसमें मौजूद नेचुरल एसिड फेवीक्विक को ढीला करने में मदद करते हैं। जहां भी फेवीक्विक लगा हो, वहां ताजा नींबू का रस लगाएं और करीब 10-15 मिनट के लिए छोड़ दें। इसके बाद हल्के हाथ से रगड़कर साफ करें। यह तरीका खासकर स्किन के लिए काफी जेंटल होता है और कपड़ों पर भी ज्यादा असर नहीं डालता। साथ ही, इससे दाग पड़ने की संभावना भी कम हो जाती है।

SOURCE : LIVE HINDUSTAN