Home मनोरंजन समाचार शाहरुख ने मुझे ‘मैं हूं ना’ के लिए चुना था, पर फराह...

शाहरुख ने मुझे ‘मैं हूं ना’ के लिए चुना था, पर फराह ने बात बिगाड़ दी कहा… – सैफ अली खान

12
0

Source :- LIVE HINDUSTAN

https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/05/15/1200x900/15th_May_saif_ali_khan_1778808012380_1778808019854_4e86d746-b000-460d-80d7-d902916c51e9.jpg

Saif Ali Khan Shahrukh Khan: सैफ अली खान ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि शाहरुख खान ने उन्हें ‘मैं हूं ना’ में एक रोल ऑफर किया था, लेकिन फराह खान के दखल के बाद हालात बदल गए थे।

सैफ अली खान की फिल्म ‘कर्तव्य’ आज (15 मई 2026) नेटफ्लिक्स पर दोपहर तक दस्तक देगी। इस फिल्म को शाहरुख खान की कंपनी रेड चिलीज एंटरटेनमेंट ने प्रोड्यूस किया है। ऐसे में इंटरव्यूज के दौरान सैफ से उनके और शाहरुख के बॉन्ड के बारे में पूछा गया। सैफ ने इसी बात पर शाहरुख की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘मैं हूं ना’ से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा शेयर किया है। आइए आपको भी ये किस्सा बताते हैं।

सैफ अली खान को मिला था ‘मैं हूं ना’ का ऑफर

सैफ ने बॉलीवुड हंगामा को दिए इंटरव्यू में बताया कि शाहरुख ने खुद उन्हें उनकी फिल्म ‘मैं हूं ना’ में एक रोल के लिए फोन किया था। उन्होंने मुझसे कहा था कि ‘मैं हूं ना’ में मेरे लिए उनके पास एक बेहतरीन रोल है। लेकिन बाद में फराह खान ने मुझे फोन किया और कहा, ‘नहीं, नहीं, नहीं। ये रोल तुम नहीं कर सकते।’

मुस्कुराने लगे सैफ

ये किस्सा सुनाने के थोड़ी देर बात उन्हें इस बात का एहसास हुआ कि ये इंटरव्यू चल रहा है और अब ये किस्सा पब्लिक होने वाला है। सैफ मुस्कुरा दिए और बोले, ‘यार अब ये बात सुर्खियों में आ जाएगी।’ इसके बाद उन्होंने शाहरुख खान और उनकी कम्पनी रेड चिलीज की तारीफ की और कहा कि उनके साथ काम करना हमेशा से एक शानदार अनुभव रहा है।

क्या फराह खान और सैफ के बीच कोई अनबन है?

इस वीडियो के वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर हलचल तेज हो गई है। सैफ अली खान के फैंस सोच में पड़ गए हैं। कुछ ये खोजने में लगे हुए हैं कि सैफ को कौन-सा रोल ऑफर हुआ था। कुछ का मानना है कि सैफ को जायद खान का रोल मतलब ‘लकी’ का किरदार ऑफर हुआ था। वहीं, कुछ लोग सैफ और फराह के बीच अनबन की संभावना जता रहे हैं। वे कह रहे हैं कि फराह अपने व्लॉग के लिए भी कभी सैफ के घर नहीं गई हैं।

शाहरुख खान के बारे में क्या बोले सैफ?

सैफ और शाहरुख ‘कल हो ना हो’ में साथ काम कर चुके हैं। वहीं अब वे प्रोड्यूसर और एक्टर के रोल में साथ काम कर रहे हैं। ऐसे में सैफ से पूछा गया कि वे शाहरुख के बारे में क्या सोचते हैं? सैफ ने शाहरुख की तारीफ करते हुए कहा कि एक प्रोड्यूसर के तौर पर शाहरुख अपने डायरेक्टर्स को पूरी आजादी देते हैं। सेट पर आकर दखलंदाजी नहीं करते हैं। टीम को अपना विजन पूरा करने का मौका देते हैं।

‘कर्तव्य’ के बारे में

ट्रेलर लॉन्च के मौके पर सैफ ने बताया था कि शाहरुख ने खुद उन्हें इस फिल्म की स्क्रिप्ट के बारे में बताया था और फिल्म पूरी होने के बाद वे इसके परिणाम से काफी खुश हैं।

फिल्म का नाम – कर्तव्य

लीड एक्टर्स – सैफ अली खान, रसिका दुगल, संजय मिश्रा, जाकिर हुसैन

प्रोडक्शन हाउस – रेड चिलीज एंटरटेनमेंट (शाहरुख खान)

रिलीज डेट – 15 मई, 2026

ओटीटी प्लेटफार्म – नेटफ्लिक्स

सैफ का रोल – इस फिल्म में सैफ अली खान एक पुलिस अधिकारी की भूमिका में नजर आएंगे।

यहां देखिए ‘कर्तव्य’ का ट्रेलर

शाहरुख खान की अपकमिंग फिल्में

शाहरुख खान की अपकमिंग फिल्मों की बात करें तो वो इस वक्त ‘किंग’ की शूटिंग में बिजी हैं। सिद्धार्थ आनंद के डायरेक्शन में बन रही ये फिल्म इस साल 24 दिसंबर के दिन रिलीज होगी। इसमें शाहरुख खान के साथ अभिषेक बच्चन, सुहाना खान, दीपिका पादुकोण, रानी मुखर्जी और अरशद वारसी हैं।

यहां देखिए ‘किंग’ का टीजर

SOURCE : LIVE HINDUSTAN