Source :- LIVE HINDUSTAN
https://www.livehindustan.com/lh-img/smart/img/2026/05/15/1200x900/18_Dec__the_revenge_6_1774838478981_1774838487235_1778814102849_e8efd523-3ab4-45a8-93dd-1f9b6e3e2c19.jpgDhurandhar The Revenge: रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ वर्ल्डवाइड ऑडियंस के लिए नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो गई है। इसी बीच, कोर्ट ने ‘धुरंधर 2’ के गाने ‘रंग दे लाल’ पर चल रहे विवाद में टी-सीरीज को बड़ा आदेश दिया है।
दिल्ली हाई कोर्ट ने ‘धुरंधर 2’ के गाने ‘रंग दे लाल’ (ओए ओए) विवाद पर बीच का रास्ता निकाला है। कोर्ट ने किसी के भी पक्ष में फैसला नहीं दिया है। हालांकि, उन्होंने सुपर कैसेट्स (टी-सीरीज) को चार हफ्ते के अंदर कोर्ट में 50 लाख रुपये जमा करने का निर्देश जरूर दिया है। आइए आपको समझाते हैं कि ये पूरा मामला क्या है और ये 50 लाख रुपये किसको मिलेंगे।
क्या है पूरा मामला?
1. दरअसल, त्रिमूर्ति फिल्म्स (त्रिमूर्ति मूवी के प्रोड्यूसर) का कहना है कि ‘धुरंधर 2’ के गाने ‘रंग दे लाल (ओए ओए)’ में उनकी फिल्म का गाना ‘तिरछी टोपीवाले’ की धुन का इस्तेमाल किया गया है और वो भी बिना किसी अनुमति के।
2. त्रिमूर्ति फिल्म्स ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था और फिल्म की रिलीज, गानों की स्ट्रीमिंग और प्रमोशन पर रोक लगाने की मांग की थी।
कोर्ट ने क्या फैसला सुनाया?
जस्टिस तुषार राव गेडेला ने इस मामले में एक बीच का रास्ता निकाला है। उन्होंने फिल्म ‘धुरंधर 2’ की ओटीटी रिलीज, गानों की स्ट्रीमिंग और प्रमोशन पर रोक लगाने से इनकार कर दिया। वहीं सुपर कैसेट्स (T-Series) को आदेश दिया है कि वे 4 हफ्तों के अंदर 50 लाख रुपये कोर्ट में जमा करें।
50 लाख रुपये किसे मिलेंगे?
कोर्ट के आदेश के मुताबिक, ये पैसे कोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल के नाम पर और बैंक में ‘ऑटो-रिन्यूअल’ मोड पर जमा होंगे। मुकदमा खत्म होने के बाद जो भी पक्ष जीतेगा, यह पैसा उसे दे दिए जाएंगे।
दोनों पक्षों की दलीलें
त्रिमूर्ति फिल्म्स का पक्ष: उनका कहना है कि ‘तिरछी टोपीवाले’ की धुन पर उनका अधिकार है और ‘धुरंधर 2’ के मेकर्स ने इस धुन को चुराया है।
सुपर कैसेट्स और B62 फिल्म्स का पक्ष: सुपर कैसेट्स ने तर्क दिया कि त्रिमूर्ति फिल्म्स ने कोर्ट से सच छिपाया है। उन्होंने कहा कि इससे पहले भी ‘त्रिदेव’ के गानों का इस्तेमाल अन्य फिल्मों में हुआ है, जिस पर त्रिमूर्ति ने आपत्ति नहीं जताई थी। वहीं B62 फिल्म्स ने बताया कि फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है और मई के मध्य तक ओटीटी (OTT) पर नहीं आएगी।
सुनवाई में क्या-क्या हुआ?
कोर्ट ने पहले दोनों पक्षों को आपस में समझौता करने के लिए भेजा था, लेकिन वह बातचीत से कोई हल नहीं निकला।
कोर्ट ने अभी इस मामला पर फैसला नहीं सुनाया है। उन्होंने फिलहाल 50 लाख की राशि को सुरक्षा के तौर पर रखा है ताकि अगर भविष्य में त्रिमूर्ति फिल्म्स केस जीत जाती है, तो उन्हें हर्जाना मिलने में देरी न हो।
‘धुरंधर 2’ ओटीटी रिलीज
नेटफ्लिक्स ने ‘धुरंधर 2’ का ट्रेलर जारी कर इस बात की पुष्टि कर दी है कि ‘धुरंधर 2’ 15 मई से विदेश में रह रहे लोगों के लिए नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी। वहीं, भारतीयों के लिए ये फिल्म जियोहॉटस्टार पर आएगी। हालांकि, अभी तक जियोहॉटस्टार ने फिल्म की रिलीज डेट की अनाउंसमेंट नहीं की है।
‘धुरंधर 2’ ने अब तक कितनी कमाई कर ली है?
Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘धुरंधर 2’ ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 1,144.56 करोड़ रुपये की कमाई की है। वहीं वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने 1,796.51 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है।
SOURCE : LIVE HINDUSTAN



